Knitting Projects for Kids: सर्दियों के दिनों में बच्चों को घर के अंदर रखना और किसी काम में बिजी करना बेहद मुश्किल होता है। खासकर हाईपर एक्टिव बच्चे बिना किसी एक्टिविटी के बहुत जल्दी बोर और ऊबाऊ महसूस करने लगते हैं। ऐसे में बच्चों को ऐसे कामों में एंगेज करना बेहद जरूरी है जो इंट्रेस्टिंग होने के साथ क्रिएटिव भी हों। ऐसा ही एक इंट्रेस्टिंग एक्टिवटी है निटिंग यानी बुनाई। निटिंग को अक्सर व्यस्कों की एक्टिविटी के रूप में देखा जाता है लेकिन बच्चों के लिए भी ये एक अद्भुत प्रोजेक्ट हो सकता है। निटिंग को आप घर में, पार्क में या यात्रा के दौरान कार में कहीं भी कर सकते हैं। इस एक्टिविटी से बच्चे लंबे समय तक एंगेज रहते हैं और उनकी मोटर स्किल में भी सुधार होता है। अधिकांश बच्चों को ये एक्टिविटी मनोरंजक लग सकती है। बच्चों को निटिंग के बारे में समझाने और सिखाने के लिए आप बुक्स और वीडियो की मदद ले सकते हैं। यदि सर्दियों के दिनों में आप भी अपने बच्चे को निटिंग प्रोजेक्ट में एंगेज करना चाहते हैं तो ये सिंपल डिजाइन और टिप्स आपके काम आ सकती हैं।
स्कार्फ

सर्दियों में बच्चे हों या बड़े हर किसी के काम आता है स्कार्फ। साधारण सा दिखने वाला स्कार्फ निटिंग प्रोजेक्ट का सबसे आसान और मजेदार एक्टिविटी हो सकती है। इसे एक या अधिक रंगों का प्रयोग करके बनाया जा सकता है। निटिंग की शुरुआत सिंपल स्कार्फ से करना बच्चों के लिए मददगार हो सकता है। 12 साल से अधिक उम्र के बच्चे प्लेन स्कार्फ बना सकते हैं वहीं 15 साल से अधिक आयु के बच्चे स्कार्फ पर डिजाइन बना सकते हैं। स्कार्फ को आकर्षक बनाने के लिए बटन्स और मोती का उपयोग किया जा सकता है। बच्चे स्कार्फ को दादा-दादी या परिवार के अन्य सदस्यों को गिफ्ट भी कर सकते हैं।
बुकमार्क
छोटे बच्चों के लिए सलाई से काम करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसलिए बच्चों को सलाई की जगह वॉवलिन दे सकते हैं। वॉवलिन से उंगलियों का प्रयोग करके जल्दी और आसानी से यार्न बुकमार्क बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए किसी तरह की सुई और टांके का उपयोग नहीं किया जाता। बच्चों को बुकमार्क इकट्ठा करने का बेहद शौक होता है। इस एक्टिविटी में बच्चे घंटों एंगेज रह सकते हैं।
बेल्ट

ऊन से बनी बेल्ट किसी भी ड्रेस को स्टाइलिश बनाने का काम कर सकती है। बेल्ट बनाना बच्चे के लिए काफी आसान काम है। जिन बच्चों को डिफिकल्ट बुनाई नहीं आती वह सीधी-सीधी बुनाई करके बेल्ट बना सकते हैं। इसे बनाने में अधिक समय भी नहीं लगेगा। बेल्ट को सिंगल या डबल कलर में बुना जा सकता है।
कोस्टर
कोस्टर हर किसी के घर में होता है। इसका उपयोग चाय या दूध का कप रखने के लिए किया जाता है। कोस्टर बनाना बच्चों के लिए थोड़ा ट्रिकी हो सकता है लेकिन इसके पैटर्न और डिजाइन को ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से सीखा जा सकता है। यदि बच्चा अलग-अलग आकार बनाने की कोशिश करता है तो समझ लीजिए कि बच्चे को इस कार्य में मजा आ रहा है। कोस्टर स्क्वेयर और राउंड किसी भी शेप के हो सकते हैं। ये कोई भी रंग के हो सकते हैं। क्रिस्मस के मौके पर इसे किसी प्रियजन या दोस्त को तोहफे के तौर पर दिया जा सकता है।
