Parenting Tips
Parenting Tips

क्या कम उम्र में ही किसी से प्यार करने लगा है आपका बच्चा? चिल्लाने के बजाय करें ये काम

Parenting Tips : अगर आपका बच्चा कम उम्र में किसी से प्यार करने लगा है, तो उसपर चिल्लाने के बजाय अपने ऊपर धैर्य रखकर उससे बातचीत करें। आइए जानते हैं इससे जुड़े कुछ सिंपल से टिप्स-

Handling Teenage Love: अगर आपका बच्चा कम उम्र में किसी के प्रति अट्रैक्ट हो गया है या प्यार करने लगा है, तो यह एक स्वाभाविक और सामान्य बात हो सकती है। इस स्थिति में घबराने या उनपर चिल्लाने की जरूरत नहीं है। इस स्थिति में आपको एक समझदार और संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता होती है। दरअसल, बच्चों के शुरुआती रिश्तों और भावनाओं को सही तरीके से समझना और उनसे कॉम्युनिकेट करना एक हेल्दी वातावरण प्रदान करता है। इस लेख में हम आपको कुछ सिंपल से टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आपको ऐसी स्थिति से निपटने में आसानी होगी।

Also read: आलू, चावल, ब्रेड खाकर भी कम होगा वजन, सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया आसान तरीका

dhairy rakhen aur samajhane kee karen koshish
dhairy rakhen aur samajhane kee karen koshish

सबसे पहले, धैर्य रखें और अपने बच्चे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। यह जरूरी है कि आप उनकी भावनाओं को सामान्य समझें और इसे बड़े मुद्दे की तरह न बनाएं। बच्चों में आकर्षण होना स्वाभाविक है और यह उनके विकास का हिस्सा है। यह उनकी भावनात्मक और सामाजिक विकास की प्रक्रिया है। इसलिए उनके साथ प्यार से पेश आएं और उन्हें महसूस कराएं कि उनकी भावनाएं महत्वपूर्ण हैं।

अपने बच्चे से खुलकर बात करें। उन्हें यह महसूस कराएं कि वे अपनी भावनाओं के बारे में आपसे बिना किसी डर या झिझक के बात कर सकते हैं। जब बच्चे को लगेगा कि वह अपनी भावनाओं के बारे में बात कर सकता है, तो इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा और वह गलतफहमी या गलत दिशा में नहीं जाएगा।

चिल्लाना या डांटना बच्चे को और अधिक डर और असुरक्षा का अनुभव करवा सकता है, जिससे वह आपसे अपनी भावनाओं को छिपाने लगेगा। अगर आप कठोर प्रतिक्रिया देते हैं, तो बच्चा अपनी भावनाओं को आपसे साझा करने में हिचकिचाएगा और यह उसे अलग-थलग महसूस करवा सकता है। इससे समस्या और जटिल हो सकती है।

बच्चे की उम्र और उसकी समझ के अनुसार प्यार और आकर्षण के बारे में जानकारी दें। प्यार और दोस्ती में अंतर समझाएं, और भावनात्मक जुड़ाव के बारे में बात करें। बच्चों को यह समझना जरूरी है कि कम उम्र में महसूस की जाने वाली भावनाएं अस्थायी हो सकती हैं और उनके जीवन के विकास का एक हिस्सा होती हैं।

bachchon kee umr aur samajh ke hisaab se samajhaen
bachchon kee umr aur samajh ke hisaab se samajhaen

बच्चे के लिए स्वस्थ सीमाएं तय करें। उन्हें समझाएं कि क्या उचित है और क्या नहीं। उनकी व्यक्तिगत सीमाओं और भावनाओं का सम्मान करते हुए इन बातों को स्पष्ट करें।सीमाएं निर्धारित करना बच्चों को अनुशासन सिखाता है और उन्हें रिश्तों में जिम्मेदारी का अहसास कराता है।

अगर आपका बच्चा कम उम्र में ही प्यार जैसी भावनाओं का अनुभव कर रहा है, तो यह कोई असामान्य बात नहीं है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप धैर्य और समझदारी से काम लें। बच्चे के साथ खुले संवाद को बढ़ावा दें, उसके विचारों को सम्मान दें, और उसे सही मार्गदर्शन दें ताकि वह स्वस्थ और समझदार तरीके से अपनी भावनाओं को समझ सके।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...