वीकेंड पर अगर आप बच्चों के साथ समय बिताते हुए आप नेटफ्लिक्स या हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाले कई बेहतरीन डॉक्यूमेंट्रीज़ देख सकते हैं। साथ में किसी भी तरह के डॉक्यूमेंट्री को देखना इसलिए मजेदार होता है कि आप जो भी देखते , समझते हैं, वो आपस में डिसकस भी कर सकते हैं। ये क्वालिटी टाइम, ये डिसकशन बच्चों के माइंड के लिए फूड का काम तो करते ही हैं, आपके साथ बिताए ये पल उनके मन और दिल में हमेशा मौजूद रहते हैं। 
 
नलेडी-
ये कहानी एक ऐसे हाथी की है जिसकी मां की मृत्यु उसे जन्म देने के कुछ ही दिनों बाद हो जाती है। एक शिशु हाथी को इंसान कैसे प्यार से बड़ा करते हैं और वो कैसे मानवों को ही अपना परिवार मानती है, यही है इस डॉक्यूमेंट्री की कहानी।
 
YouTube video
 
 
वन स्ट्रेंज रॉक इस डॉक्यूमेंट्री को देखना बच्चों के साथ-साथ पेरेन्ट्स के लिए भी न सिर्फ मजेदार है, बल्कि इससे बहुत तरह की जानकारी भी बच्चों को मिलेगी। इस डॉक्यूमेंट्री में हमारी धरती इतनी अद्भुत क्यों है ये भी बच्चों को पता चलेगा।
 
YouTube video
 
बीक एंड ब्रेन
पक्षियों के बारे में गौर फरमाइए तो बच्चे जानते तो हैं, लेकिन उनकी जीवनशैली और काम करने का तरीका और क्या उसमें कोई सोच छुपी होती है या नहीं, ये सबकुछ समझने और समझाने के लिए ये डॉक्यूमेंट्री जबरदस्त है। 
 
YouTube video
 
टेर्रा
इस डॉक्यूमेंट्री में जीवन की शुरूआत और उसके बाद प्रकृति से दूर होती मानव जाती की जीवनशैली पर प्रकाश डालते हुए समझाया गया है कि क्यों प्रकृति को बचाने की जरूरत है। 
 
YouTube video
 
इनके अलावा 44पेजेज़, वाइल्ड, मेगाफैक्टरीज़ लीगो जैसे डॉक्यूमेंट्रीज़ भी बच्चों के साथ जरूर देखें।