बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, और हो भी क्यों ना, दिशा की क्यूटनेस और हॉटनेस के फैंस आए दिन उनकी लेटेस्ट अपडेट्स का इंतजा़र करते रहते हैं। लेकिन इस बार दिशा की फोटे अपडेट करना यूजर्स को अच्छा नहीं  लगा। नहीं, अब आप यह मत सोचना कि दिशा की तस्वीर नहीं अच्छी है। दरअसल, दिशा ने जो तस्वीर हाल ही मे पोस्ट की है वह कई लोगो का ध्यान भटका रही है।
 

 

इन दिनों परीक्षा का समय चल रहा है, ऐसे में यूजर्स का मानना है कि उनका ऐसी तस्वीर अपडेट करना, कई लोगो का पढ़ाई में मन लगाने से रोक रही है।  दिशा के फैंस ने अलग-अलग तरह के कमेंट किए हैं। एक यूजर्स ने लिखा – ‘पढ़ने दो दीदी पेपर है कल।’ वहीं एक और यूजर ने लिखा – ‘पढ़ने मत दो हमें, आप माते। ऐसी तस्वीरें देख हमारा मन व्याकुल होता है।’
 

 

एक और यूजर ने लिखा – ‘होली गिफ्ट दे दिया मैडम जी ने।’ खास बात यह है कि कुछ यूजर्स दिशा की इस तस्वीर की तारीफ भी कर रहे हैं। 
 

 

खास बात यह है कि कुछ यूजर्स दिशा की इस तस्वीर की तारीफ भी कर रहे हैं। आपको बता दें, दिशा पाटनी इस वक्त सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि ‘किक 2’ में भी दिशा नजर आ सकती हैं। दिशा आखिरी बार टाइगर श्रॉफ के साथ ‘बागी 2’ फिल्म में नजर आई थीं।