पितृपक्ष, नवरात्रि, दशहरा, शरद पूर्णिमा… देखें अक्टूबर 2023 के प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट: October 2023 Festivals List
October 2023 Festivals List

October 2023 Festivals List: सितंबर माह समाप्ति की ओर है। इसके बाद अक्टूबर महीने की शुरुआत होगी। हिंदू धर्म में अक्टूबर महीने को बहुत खास माना जाता है। क्योंकि, इस महीने कई प्रमुख व्रत त्योहारों की बयार रहती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन और भाद्रपद का महीना हिंदू देवताओं को समर्पित माना गया है। भाद्रपद के बाद आश्विन का महीना हमारे पूर्वजों और मृत परिजनों के तर्पण और पिंडदान का महीना माना गया है। इस बार आश्विन महीने की शुरुआत 1 अक्टूबर 2023, रविवार से होगी। 29 सितंबर 2023 के दिन पूर्णिमा श्राद्ध तिथि शुरू होगी। वहीं, 30 सितंबर को आश्विन महीने के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा श्राद्ध तिथि की समाप्ति के साथ ही कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन से 2023 में अक्टूबर महीने की शुरुआत होगी। अक्टूबर महीने में ही मां दुर्गा के नवरात्रि पूजन और दशहरा जैसे बड़े पर्व भी मनाए जायेंगे। इसके अलावा भी अन्य कई बड़े त्योहार इसी महीने पड़ रहे हैं। तो चलिए पंडित इंद्रमणि घनस्याल से जानते हैं कि अक्टूबर 2023 के महीने में कौन कौन से प्रमुख व्रत त्योहार आयेंगे।

अक्टूबर 2023 के प्रमुख व्रत त्योहारों की सूची

October 2023 Festivals List
October 2023 Festivals List-Vrat
  • 1 अक्टूबर, रविवार- तृतीया तिथि श्राद्ध
  • 2 अक्टूबर, सोमवार- संकष्टी चतुर्थी, चतुर्थी श्राद्ध
  • 3 अक्टूबर, मंगलवार- पंचमी श्राद्ध
  • 4 अक्टूबर, बुधवार षष्ठी श्राद्ध
  • 5 अक्टूबर, गुरुवार- सप्तमी श्राद्ध
  • 6 अक्टूबर, शुक्रवार- अष्टमी श्राद्ध
  • 7 अक्टूबर, शनिवार- नवमी श्राद्ध
  • 8 अक्टूबर, रविवार- दशमी श्राद्ध
  • 9 अक्टूबर, सोमवार- एकादशी श्राद्ध
  • 10 अक्टूबर, मंगलवार- मघा श्राद्ध
  • 11 अक्टूबर, बुधवार- द्वादशी श्राद्ध
  • 12 अक्टूबर, गुरुवार- त्रयोदशी श्राद्ध
  • 13 अक्टूबर, शुक्रवार- चतुर्दशी श्राद्ध
  • 14 अक्टूबर, शनिवार- अमावस्या श्राद्ध
  • 14 अक्टूबर, शनिवार- सूर्य ग्रहण वलयाकार
  • 15 अक्टूबर, सोमवार- नवरात्रि स्थापना, घट स्थापना
  • 18 अक्टूबर, बुधवार- विनायक चतुर्थी, तुला संक्रांति
  • 19 अक्टूबर, गुरुवार- ललिता पंचमी
  • 20 अक्टूबर, शुक्रवार- सरस्वती आह्वान दिवस
  • 22 अक्टूबर, रविवार- दुर्गाष्टमी
  • 23 अक्टूबर, सोमवार- नवरात्रि समाप्ति, महा नवमी
  • 24 अक्टूबर, मंगलवार- विजयादशमी, दशहरा
  • 25 अक्टूबर, बुधवार- आश्विन शुक्ल एकादशी
  • 26 अक्टूबर, गुरुवार- प्रदोष व्रत
  • 28 अक्टूबर, शनिवार- शरद पूर्णिमा, वाल्मीकि जयंती
  • 29 अक्टूबर, रविवार- कार्तिक मास प्रारंभ

अक्टूबर 2023 में 14 अक्टूबर को देव पितृ कार्य अमावस्या होगी और अमावस्या का श्राद्ध रहेगा। 15 अक्टूबर 2023 को घट स्थापना के साथ नवरात्रि का पर्व प्रारंभ हो जाएगा और अगले नौ दिन तक भक्त मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा अर्चना करेंगे। नवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इन नौ दिनों मां दुर्गा की उपासना कर सभी के हित की मंगलकामना की जाएगी। इसके बाद 24 अक्टूबर 2023 को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इस दिन रावण दहन किया जाएगा। जिसका अर्थ है कि व्यक्ति अपने अच्छे कर्मों से सभी तरह की बुराइयों पर जीत पा सकता है। आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के साथ 2023 अक्टूबर का महीना खत्म होगा।

यह भी पढ़ें: Lord Ganesha Puja: गणेश जी को पूजा में कभी न चढ़ाएं यह फूल, हो सकता है नुकसान