बुक्स और ब्रेन में है गजब का कनेक्शन, बुढ़ापे में भी जवान रखना है दिमाग तो करें ये: Books and Brain Connection
Books and Brain Connection

Overview:

किताबें आपका ज्ञान बढ़ाने के साथ ही आपकी मेंटल हेल्थ के लिए भी अच्छी होती हैं। बुक्स पढ़ने के कई फायदे हैं। यही कारण है कि दुनियाभर में करोड़ों लोग किताबें पढ़ने के शौकीन हैं। ये लोग किताबों से प्यार करते हैं।

Books and Brain Connection: स्मार्टफोन की इस दुनिया में किताबों का महत्व आज भी कायम है। इसलिए कहते हैं किताबें आपकी सच्ची दोस्त होती हैं। ये आपसे न कोई शिकायत करती हैं और न ही कोई मांग। किताबें आपका ज्ञान बढ़ाने के साथ ही आपकी मेंटल हेल्थ के लिए भी अच्छी होती हैं। बुक्स पढ़ने के कई फायदे हैं। यही कारण है कि दुनियाभर में करोड़ों लोग किताबें पढ़ने के शौकीन हैं। ये लोग किताबों से प्यार करते हैं। ऐसे ही लोगों के सम्मान में हर साल 9 अगस्त को मनाया जाता है नेशनल बुक लवर्स डे। इस दिन लोग अपना दिन बुक्स को समर्पित करते हैं। आइए जानते हैं कि क्या है बुक्स पढ़ने के फायदे और क्यों हैं ये आपके लिए जरूरी।

Books and Brain Connection-बुक्स और ब्रेन के बीच में कनेक्शन जानने के लिए दुनियाभर में कई शोध हुए हैं।
Many researches have been conducted across the world to know the connection between books and brain.

बुक्स और ब्रेन के बीच में कनेक्शन जानने के लिए दुनियाभर में कई शोध हुए हैं। फंक्शनल मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग का सहारा लेकर किए गए शोध में सामने आया कि बुक्स पढ़ना दिमाग के लिए एक एक्सरसाइज है। इसमें ​ब्रेन के कई हिस्से शामिल होते हैं। ऐसे में ब्रेन में ब्लड फ्लो बढ़ता है और नर्वस पाथ-वे एक्टिव होता है। इन सभी के कारण ब्रेन की क्षमताएं बढ़ती हैं। वह सेहतमंद रहता है।    

बुक्स आपका तनाव कम करती हैं। जब आप नियमित रूप से बुक रीडिंग करते हैं तो आप अपने तनाव को भूल जाते हैं और रिलैक्स महसूस करते हैं। ससेक्स ​यूनिवर्सिटी के एक शोध के अनुसार जो लोग रोजाना मात्र छह मिनट बुक पढ़ते हैं उनका तनाव करीब 68% तक कम हो जाता है। वहीं म्यूजिक सुनने से तनाव का स्तर 61% तक ही कम होता है। शोधकर्ता डॉ.डेविड लुईस के अनुसार नियमित रूप से बुक रीडिंग करना आपको शांत बनाता है और रिलेक्स करता है।

बहुत कम लोग जानते हैं कि नियमित तौर पर बुक रीडिंग से आपकी उम्र भी बढ़ती है, क्योंकि बुक्स आपको सेहतमंद रखती हैं। सोशल साइंस एंड मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार जो लोग अपने जीवनकाल में 12 साल तक लगातार बुक रीडिंग करते हैं उनकी असमय मृत्यु का जोखिम करीब 20% तक कम होता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि बुक्स आपकी सेहत में सुधार करती हैं।  

दुनियाभर के विशेषज्ञ और शोधकर्ता मानते हैं कि नियमित रूप से बुक्स पढ़ने से याददाश्त मजबूत होती है। बुक्स पढ़ना दिमाग के लिए किसी एक्सरसाइज की तरह है। इससे ब्रेन जानकारियां इकट्ठा रखने के लिए तैयार होता है, उसकी स्टोरेज बढ़ती है। कई शोध बताते हैं कि जो लोग बुक रीडिंग का शौक रखते हैं उनके ब्रेन की उम्र धीरे बढ़ती है। ऐसे में उनका मेमोरी लॉस, अल्जाइमर जैसे रोगों से बचाव होता है।  

कई शोध बताते हैं कि बुक्स आपकी सेहत के लिए किसी सुपरफूड जैसी हैं। इससे ब्लड प्रेशर की समस्या दूर होती है। साथ ही अनिद्रा की शिकायत की कम होती है। कई बार डॉक्टर्स फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए बिब्लियोथेरेपी का सहारा लेते हैं। इसमें फिक्शन और सेल्फ हेल्प किताबें मरीजों को पढ़ाई जाती हैं। जिससे घबराहट, चिंता, बेचैनी की समस्याएं दूर होती हैं।  

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...