अगस्त में इन ट्रेंडी नेल डिजाइंस के साथ करें समर सीजन को बाय-बाय: Trendy Nail Designs For August
Try These Nail Art Designs In August

Trendy Nail Designs For August : समर सीजन 2024 अब खत्म होने वाला है और जिसके साथ-साथ अब स्प्रिंग सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में आपको बता दें, इस समय समर सीजन को ग्लैमरस और स्टाइलिश तरीके से बाय-बाय बोलने के लिए फैशन स्टाइलिस्ट कुछ ब्राइट और सुपर स्टाइलिश नेल आर्ट डिजाइंस लेकर आए हैं। जिन्हें आप स्प्रिंग सीजन के अगस्त महीने का वेलकम और समर सीजन को गुड बाय बोलने के लिए ट्राई जरूर कर सकती हैं। अगस्त के महीने में फैशन स्टाइलिस्ट नेल पेंट्स और नेल आर्ट के लिए बोल्ड और वाइब्रेंट डिजाइंस चुनने की सलाह देते हैं। अगर आप भी अगस्त के महीने में न्यू नेल्स ट्राई करना चाहती हैं, तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन नेल्स थीम लेकर आए हैं। आइए जानते हैं,

Also read: फेस्टिव सीजन में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ करें ये हेयर स्टाइल ट्राई: Festival Ready Hair Styles

अगस्त के महीने में नाखूनों को बोल्ड और वाइब्रेंट लुक देंगे ये बेहतरीन नेल डिजाइंस: Trendy Nail Designs For August

कलरफुल बिची वेव्स

अगस्त के महीने में हाथों को वाइब्रेंट लुक देने के लिए ये सुपर स्टाइलिश और खूबसूरत नेल आर्ट डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। येलो, पिंक, ब्लू, पर्पल, ऑरेंज और बरगंडी कलर से डिजाइन की गई ये बेहतरीन वेव्स काफी खूबसूरत लग रही हैं। आप भी अगस्त में कलरफुल बिची वेव्स नेल आर्ट को गोल्डन ग्लिटर और ट्रांसपेरेंट पोलिश के साथ ट्राई कर सकती हैं।

3D पेस्टल नेल आर्ट डिजाइन

अगर आप भी समर सीजन को बाय-बाय बोलकर स्प्रिंग सीजन का बढ़िया वेलकम करना चाहती हैं। तो ये 3D पेस्टल नेल आर्ट डिजाइन जरूर ट्राई कर सकती है। बेहद खूबसूरत पेस्टल कलर्स से तैयार किया ये 3D इफेक्ट वेस्टर्न और ट्रेडीशनल सभी आउटफिट्स के साथ जायेगा। ऐसे में आप भी अपने नेल्स को सुपर स्टाइलिश 3D पेस्टल आर्ट डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।

क्लासी गोल्ड प्लीटेड नेल्स

अगस्त के महीने में नेल्स को एकदम यूनिक, सिंपल और क्लासिक लुक देने के लिए गोल्ड प्लीटेड नेल डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। गोल्ड प्लीटेड नेल्स आजकल इंटरनेशनल लेवल पर ट्रेंड कर रहे हैं। जिसे आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से किसी भी न्यूड कलर बेस नेल पेंट के साथ ट्राई कर सकती हैं। पर्फेक्ट क्लास्ट नेल्स के किए गोल्ड नेल आर्ट को ग्लासी लिक्विड से टॉप करना न भूलें।

एनिमल प्रिंटेड नेल डिजाइंस

आजकल मल्टी कलर एनिमल प्रिंटेड नेल्स मार्केट में जमकर ट्रेंड कर रहे हैं। ऐसे में इस अगस्त आप भी कुछ अलग और हटकर ट्राई करना चाहती हैं, तो ये बेहद ट्रेंडी और स्टाइलिश एनिमल प्रिंटेड नेल डिजाइंस ट्राई कर सकती हैं। अगस्त के महीने में बोल्ड और वाइब्रेंट कलर्स खूबसूरत लगते हैं। ऐसे में आप भी लाइट के बजाय बोल्ड और वाइब्रेंट कलर चुन सकती हैं।

कलरफुल पेस्टल फ्लेम

नेल आर्ट डिजाइन एक्सपर्ट्स के अनुसार अगस्त के महीने में कलरफुल पेस्टल कलर्स काफी स्टाइलिश और बेहद खूबसूरत लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी पेस्टल कलर्स पसंद करती हैं, तो ये कलरफुल पेस्टल फ्लेम नेल आर्ट ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के पेस्टल फ्लेम नेल्स आजकल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंडी हैं। जिन्हें आप किसी भी आउटफिट के साथ ट्राई कर सकती हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...