फेंगशुई के अनुसार क्यों बेड पर सोते समय सिरहाने पर छोड़नी चाहिए जगह
फेंगशुई का मानना है कि हमारे आस पास होने वाली चीज़े हमारे स्वास्थ, धन और रिश्तों पर प्रभाव डालती है। इसी तरह से बेड के सिरहाने पर जगह छोड़ने की सलाह फेंगशुई में कही जाती है। माना जाता है कि ऐसा करने से सकारात्मकता उर्जा का प्रवाह बढ़ता है और नकारात्मकता दूर होती है।
Feng Shui Tips: फेंगशुई चीन में मानी जानी वाली एक ऐसा दर्शन है जो हमारे आस पास होने वाली उर्जा के प्रवाह और हमारे जीवन पर होने वाले उसके प्रभाव को संतुलित करने का काम करती है। ये दर्शन ठीक उसी प्रकार काम करती है जैसे वास्तु शास्त्र। जिस तरह से कोई भी मानक बन रहा है तो उसमें फेंगशुई के कुछ नियमों को ध्यान में रखते हुए निर्माण किया जाता है तो घर में आने वाली नकरात्मक उर्जा का प्रभाव कम हो जाता है। फेंगशुई का मानना है कि हमारे आस पास होने वाली चीज़े हमारे स्वास्थ, धन और रिश्तों पर प्रभाव डालती है। इसी तरह से बेड के सिरहाने पर जगह छोड़ने की सलाह फेंगशुई में कही जाती है। माना जाता है कि ऐसा करने से सकारात्मकता उर्जा का प्रवाह बढ़ता है और नकारात्मकता दूर होती है।
Also read: इन गलतियों के कारण लगता है वास्तु दोष और होने लगती है घर में धन की कमी
चलिए जानते है खाली जगह रखने से क्या फायदे होते है

फेंगशुई ज्ञान के अनुसार बेड पर सोते समय सिरहाने पर थोड़ी जगह छोड़कर सोने से आपको अच्छी नींद आती है। इसके पीछे कारण ये बताया जाता है कि खाली जगह होने की वजह से उर्जा का प्रवाह तेजी से होता है जिससे दिमाग शांत रहता है और आपको आरामदायक नींद आती है।
खाली जगह होने की वजह से तनाव और चिंता दूर भागती है इसके पीछे भी कारण यही है कि सकरात्मक उर्जा दिमाग को शांत और संतुलित करने में मदद करता है।
अक्सर लोग किताबे पढ़ने के बाद सोते समय किताबों को सिरहाने पर ही रख के सो जाते है, तो वहीँ दवाई खाने के बाद भी दवाई को तकिये के नीचे रखकर सो जाते है। लैपटॉप और मोबाइल का यूज करने के बाद भी सिरहाने पर ही रखकर सो जाते है। हमे ऐसा करने से बचना चाहिए ये सीधे सीधे हमारे दिमाग पर असर करते है। फिंगशुई के अनुसार काले रंग की वस्तुओं को तो सिरहाने पर बिलकुल भी नहीं रखना चाहिए। सोते समय जब हमारे सिर के आस पास सामान घिरा रहता है तो इससे हमारा दिमाग उलझनों में रहता है जिससे अशांति रहती है और हमे नींद भी ढंग से नहीं आती। नींद न आने की वजह से हमारे स्वस्थ्य पर भी प्रभाव पड़ता है। इसलिए सोते सम्स्य अपने सिरहाने के पास सामान रखने से बचे और सिरहाना थोडा छोड़कर ही सोये।
खाली जगह छोड़ने के लिए सुझाव
फिंगशुई के अनुसार अपने बिस्तर को दिवार से कम से कम 6 इंच जगह छोड़कर बिस्तर लगायें। इससे आपके सिर के चरों ओर उर्जा का प्रवाह होने की जगह मिल जाएगी।
अगर आपके बेडरूम में नाईट लैंप है तो इसे एक किनारे रखने की जगह पर सिर पर रखें। इससे उर्जा के प्रवाह में रूकावट नहीं आएगी।
अपने बिस्तर पर बहुत अधिक सामान को रखने से बचें। किताबों, दवाइयों और इलेक्ट्रिक उपकरणों को दूर रखें।
बेड पर सोते समय सिरहाने से थोड़ी जगह छोड़कर तकिया लगाकर सोयें।
बिस्तर के चारों ओर हवा के भाव के लिए जगह रखें जिससे सकरात्मक उर्जा कमरे में बनेगी और नकरात्मक ऊर्जा दूर होगी।
कमरे में बेड खिड़की के पास वाली दिवार पर लगायें जिससे ताज़ी हवा का प्रवाह होगा और दिमाग शांत रहेगा।
