6 मॉर्निंग हैबिट्स जो डिप्रेशन से डील करने में कर सकती हैं मदद: Morning Habits for Depression
Morning Habits for Depression

6 मॉर्निंग हैबिट्स जो डिप्रेशन से डील करने में कर सकती हैं मदद

डिप्रेशन एक गंभीर समस्या है, जो दिनोंदिन सामान्य होती जा रही है। लेकिन, कुछ मॉर्निंग रुटिंस को फॉलो करने से इस समस्या से राहत पाने में मदद मिल सकती है।

Morning Habits for Depression: चिंता, स्ट्रेस, डिप्रेशन आदि आजकल की कुछ सामान्य समस्याएं हैं, जिनका सामना लगभग हम सभी करते हैं। हम जिस तरह से अपने दिन की शरुआत करते हैं, उसका प्रभाव हमारे पूरे दिन पर पड़ता है। हम सब लोगों को पूरा दिन बहुत से काम करने होते हैं। उनमें अधिकतर कामों को समय पर पूरा करना  जरूरी होता है। ऐसा पाया गया है कि हेल्दी मॉर्निंग रूटीन से पूरे दिन के कामों के लिए टाइम को सेट करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही मेंटल हेल्थ पर भी इसका सकारात्मक असर होता है। कुछ मॉर्निंग हैबिट्स से हमें डिप्रेशन से डील करने में मदद मिलती है। आइए जानें इन हेल्दी हैबिट्स के बारे में।

डीप ब्रीद

Morning Habits for Depression
Deep Breathing

सुबह उठते ही हम अक्सर सबसे पहले अपने फोन का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि सुबह उठते ही सोशल मीडिया और मैसेज चेक करना या खबरों को पढ़ने से आप खुद स्ट्रेस को दावत देते हैं? डिप्रेशन से बचाव के लिए आपके लिए सुबह उठते ही कुछ डीप ब्रीदस लेना बहुत जरूरी है। कंसन्ट्रेटेड रहने और शरीर के बेहतर मूवमेंट और पोस्चर के लिए भी यह जरूरी है। ब्रीदिंग एक्सरसाइज और सामान्य व्यायाम करने भी इस समस्या से राहत पाने में मदद मिल सकती है और मेंटल हेल्थ सही रहती है।

अपना बिस्तर ठीक करना

हालांकि, यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है कि हर सुबह अपने बेड को ठीक करने से डिप्रेशन कम हो सकता है। लेकिन, रोजाना अपने बिस्तर को ठीक करना खुद की देखभाल करने और अपने दिन को बेहतर बनाने का पहला चरण है। इससे आपमें आपने आसपास की जगह को साफ और आरामदायक बनाने के लिए जिम्मदारी की भावना भी आएगी और इससे मेंटल हेल्थ सम्बन्धी समस्याओं को दूर करने में भी मदद मिलेगी।

और पढ़ें। डिप्रेशन से आ सकती है आंखों में ड्राईनेस, रिसर्च ने ढूंढा नया कनेक्शन: Depression and Dry Eye Disease

सूरज की रोशनी लेना

Sunlight
Sunlight

ऐसा माना गया है कि सूरज की रोशनी हैप्पी हॉर्मोन्स को बूस्ट करने में मदद करती है। यही नहीं, यह मेंटल हेल्थ इशूज जैसे डिप्रेशन को दूर करने में लाभदायक साबित हो सकती हैं। सुबह उठ कर कुछ समय सनलाइट में गुजारने मेलाटोनिन का लेवल कम होता है, जिससे पूरा दिन मूड सही रहता है।

एक नियमित मॉर्निंग रूटीन

एक नियमित मॉर्निंग रूटीन भी अपने दिन को सफल बनाने का अच्छा तरीका है। खासतौर पर अगर कोई व्यक्ति डिप्रेशन से डील कर रहा हो। नियमित वेक-अप टाइम शरीर के बायोलॉजिकल क्लॉक को सही से चलाने और स्लीप क्वालिटी को सुधारने में मददगार होता है। इससे डिप्रेशन के लक्षण भी सुधरते हैं। इसलिए रेगुलर मॉर्निंग रूटीन को फॉलो करें।

हेल्दी नाश्ता

Healthy Breakfast
Healthy Breakfast

हेल्दी और सही आहार हमारे सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसी तरह से रोजाना सुबह बैलंस्ड ब्रेकफास्ट करने से पूरा दिन हमारा शरीर एनर्जी से भरपूर रहता है, जो मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद है। इसलिए, डिप्रेशन से राहत पाने के लिए सही नाश्ता अवश्य करें। यही नहीं, हर सुबह कुछ समय यह जरूर सोचें कि आप किस चीज के लिए ग्रेटफुल हैं। यह विचार नकारात्मक थॉट्स से आपका ध्यान हटाने और आपमें संतोष की भावना को लाने में मदद कर सकता है।