सुबह का समय ऐसा हो कामकाजी महिलाओं के लिए
जब आप दिन की शुरुआत एक सकारात्मक ऊर्जा के साथ करते हैं तो आपका दिन तो बेहतर होता ही है
Working Women Routine: जीवन में सफलता पाने का एक आसान रास्ता है अपने हर दिन के काम को समय और नियम के साथ करना। जब आप दिन की शुरुआत एक सकारात्मक ऊर्जा के साथ करते हैं तो आपका दिन तो बेहतर होता ही है साथ ही आपके जीवन की गाड़ी सफलता के साथ चलती रहती है। महिलाएं ऐसा करने में सक्षम रहती हैं लेकिन कई बार कुछ बुरी आदतों के कारण हम इसे नियमित तौर पर नहीं कर पाते। सुबह की शुरुआत कैसे कर रहे हैं, ये बहुत महत्वपूर्ण है और वह भी तब जब आपके पास घर और ऑफिस दोनों की जिम्मेदारी हो। सुबह जैसे ही आप उठते हैं, दिमाग सक्रिय हो जाता है। सोच-विचार आना शुरू हो जाते हैं, जिसमें ऑफिस लेट जाने का डर, या जाने का मन न होना, काम को ख़त्म करने की चिंता, या बातें आपके दिमाग पर हावी होते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की किस तरह आप अपने कुछ आदतों में बदलाव करके मजबूत करियर के साथ स्वस्थ जीवन इंजॉय कर सकती हैं।
सुबह जल्दी उठना है जरूरी

दिन की शुरुआत अच्छी हो इसके लिए है आप जल्दी उठे, और जल्दी उठने के लिए रात को समय पर सोना जरूरी है। सबसे पहले आप सोने और जगने का समय तय कर लें। दरअसल सुबह जल्दी उठने से दिनभर का रूटीन सही हो जाता है। जब आप देरी से उठते हैं तो आपको कई तरह की चिंता होने लगती है जिसमें सबसे बड़ी है हर काम में लेट होना, ऐसे में आपको एक काम भी समय पर और ठीक से नहीं हो पाता है। इसलिए सफलता चाहिए तो सुबह जल्दी उठ कर पूरे दिन का प्लान बनाएं और उसी पर काम करें।
स्वास्थ्य है सफलता की कुंजी

अगर आप अपने जीवन में सफल होना चाहते हैं तो स्वस्थ रहिए। इसके लिए जरूरी है सुबह उठ कर एक्सरसाइज करना। इसके लिए आपको सुबह जिम करने की या भारी Exercise करने की जरूरत नहीं बस आप छोटी-छोटी एक्सरसाइज या योगा कर सकती हैं। इस तरह के एक्सरसाइज को आप हैडफ़ोन लगा कर आप अपना मन पसंद गाना सुनते हुए भी कर सकती हैं। वहीं अगर आपको रनिंग पसंद हो तो यह सबसे अच्छा एक्सरसाइज है। ऐसे एनर्जेटिक सुबह की शुरुआत से आप पूरे दिन एक्टिव और एनर्जेटिक रहेंगे।
हेल्दी ब्रेकफास्ट

सुबह का ब्रेकफास्ट आपको पूरे दिन आपको स्वस्थ रखता है। दिन की शुरुआत आप अच्छा नाश्ते से करें। माना जाता है कि जागने के दो घंटे के भीतर फल, अनाज और लीन प्रोटीन खाकर आप पूरे दिन ग्लूकोज के उतार-चढ़ाव से बच सकते हैं। इसके साथ ही सुबह का ब्रेकफास्ट मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है जिससे आप दिन भर कैलोरी बर्न करते हैं अगर आप ब्रेकफास्ट नहीं करते तो हर वक्त थका हुआ महसूस करते हैं। ऐसे में आप हेल्द ब्रेकफास्ट जरूर करें।
पढ़ने -लिखने की आदत

आपको यह सुनकर थोड़ा अलग लग सकता है लेकिन जब आप मॉर्निंग वॉक करके घर आओ तो थोड़ा बहुत पढ़ लेना चाहिए। वहीं अपने काम की पूरे दिन की लिस्ट तैयार कर लेनी चाहिए। वहीं सुबह के समय बढ़ने से आपको भरपूर एनर्जी मिलती है पढ़ने की आदत से आपकी एकाग्रता बढ़ती है, मन भी शांत रहता है और क्षमता और प्रोडक्टिविटी बढ़ती है।
