क्या पंचायत के इस सीजन से कटा सचिव जी का पत्‍ता, मेकर्स को है नए सचिव की तलाश: Panchayat 3 Update
Panchayat 3 Update

Panchayat 3 Update: पंचायत सीरीज के अगले सीजन को लेकर हर दिन कोई नई हलचल बनी हुई है। मेकर्स नए सीजन की पब्लिसिटी के लिए सोशल मीडिया पर बज क्रिएट कर रहे हैं। हाल ही में प्राइम वीडियो के नए पोस्‍ट ने फैंस के लिए एक पहेली बना दी है। हाल ही में प्राइम वीडियो ने इंस्‍टा हैंडल पर एक पोस्‍ट साझा किया है। इस पोस्‍ट के बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है। मेकर्स फुलेरा की पंचायत में इस बार कुर्सी का नया खेल खेलने की तैयारी कररहे हैं। फैंस भी अब मेकर्स के साथ इस मामले में खुद पंचायत लगा रहे हैं और चक्‍का वाली कुर्सी के लिए लाइन में लग चुके हैं। कहीं ये सब पढ़कर आपका सिर तो नहीं चकरा गया आइए आपको बताते हैं कि आखिर माजरा क्‍या है।

Also read: इस दिन ओटीटी पर रिलीज हो रही विकी और सारा की ‘जरा हटे जरा बचके’: Zara Hatke Zara Bachke in OTT

हिंदी वेब सीरीज में पंचायत उन गिनी चुनी सीरीज में से है जिसने वेब सीरीज के प्रति दर्शकों का रूझान बढाने का काम किया था। दर्शक पंचायत के अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स भी पंचायत सीजन 3 के लिए इस बार कुछ अलग ही करने की कोशिशों में लग हैं। फिर चाहे वो इसकी रिलीज डेट दर्शकों को बताने के लिए लौकी गेम खेलना हो या अब नए सचिव की खोज का पोस्‍टर साझा करना हो। इस पोस्‍टर में फुलेरा में सचिव की पोस्‍ट की वैंकेंसी के बारे में जानकारी दी गई है। पोस्‍टर में लिखा है “फुलेरा ढूंढ रहा है नया सचिव। क्या आप बनोगे फुलेरा के अगले सचिव।” इस पोस्‍टर पर दर्शकों के रिएक्‍शन की बाढ़ आ गई है। कोई कह रहा है कि सीवी कहां भेजें, तो कोई सैलरी डीटेल मांग रहा है। एक यूजर सीरीज के चर्चित कुर्सी कांड को ध्‍यान में रखकर सचिव बनने के लिए चक्‍का वाली कुर्सी की मांग कर रहा है। वहीं यूजर्स ये भी कयास लगा रहे हैं कि इस बार दामाद जी सचिव बनकर फुलेरा में आने वाले हैं। अब मेकर्स तो अपना काम करने में कामयाब रहे उन्‍हें सीरीज के लिए दर्शकों में उत्‍सुकता बढानी है तो वे कुछ न कुछ करके इसे बढ़ाने को प्रयास कर रहे हैं औश्र काफी हद तक इसमें सफल भी हो रहे हैं।

पंचायत 3 सीरीज को दर्शकों के दिलों तक पहुंचाने का काम इसके कलाकारों ने किया है। एक एक कलाकार ने अपने किरदारों को इस तरह निभाया कि वे दर्शकों के जेहन में बस गए। सीरीज का किरदार सचिव जी जिसके इर्द गिर्द कहानी बुनी गई उसे जीतेन्द्र कुमार ने निभाया। दोनों सीजन में शहर से आए इस लड़के ने गांव और वहां की जिंदगी में घुलने मिलने के साथ वहां से निकलने की जो जद्दोजहद दिखाई वो कई युवाओं को अपनी सी लगी। अब जब ये सचिव जी प्रधान जी की बेटी के साथ घुलने मिलने लगे और गांव में उनका मन लगने की कोई वजह मिली तो क्‍या मेकर्स इन्‍हें खुद गांव से निकाल देंगे। हाल ही में मेकर्स के पोस्‍ट के बाद ये सवाल जेहन में आ रहा है। हालांकि सीजन के नए पोस्‍टर में जितेंद्र कुमार भी नजर आ रहे हैं। हालांकि फुलेरा में सचिव की वैकेंसी की पोस्‍ट वाले पोस्‍टर के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद मेकर्स कुछ एपिसोड के बाद जितेंद्र कुमार की जगह नए सचिव को फुलेरा में लाने का प्‍लान कर रहे हैं। अगर मेकर्स ऐसा करते हैं तो क्‍या जितेंद्र कुमार का पंचायत सीरीज से पत्‍ता कट जाएगा। ऐसे ही कई सवाल दर्शकों के जेहन में चल रहे हैं। जिसके जवाब 28 मई को मिलने वाले हैं।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...