Panchayat Season 3: गांव और गांव की जिंदगी की सैर करवाती पंचायत वेबसीरीज की अपनी एक अलग ही फैन फॉलोइंग है। इसके दोनों ही सीजन सुपरहिट रहे। इसके अलावा इसका हर एक किरदार खास है। चाहे वे प्रधान पति हों या प्रधान या फिर सचिव जी। इसमें सीनियर आर्टिस्ट के तौर पर नीना गुप्ता, रघुबीर यादव थे तो वहीं जितेंद्र ने सचिव जी बनकर खूब सफलता पाई है। इसके तीसरे सीजन की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जनवरी 2024 में आएगा। फिलहाल इसकी शूटिंग जारी है।
पंचायत का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। इसकी रिलीज डेट को लेकर सचिव जी के सेकेटरी विकास ( चंदन रॉय) ने बड़ा हिंट दिया है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि इस सीजन में कुल 8 एपिसोड होंगे। इसमें से 3 की शूटिंग बाकी है। आपको बता दें कि चंदन रॉय इस समय काफी चर्चा में है। चंपारण मटन शॉर्ट फिल्म में उन्होंने नायक की भूमिका निभाई है। यह फिल्म ऑस्कर सेमिफाइनल तक पहुंच चुकी है।
क्या प्यार चढ़ेगा परवान
पिछले सीजन में हमने देखा था कि गांव की कुछ मूलभूत समस्याओं को लेकर बहुत ज्यादा राजनीति हुई थी। यहां तक कि सचिव जी के ट्रांसफर के आदेश भी आ गए थे लेकिन इस बीच प्यार का एक रंग भी परवान चढ़ा था। प्रधान जी की बेटी और सचिव जी के बीच में कुछ मुलाकातें हुई थीं। अब देखना यह है कि कभी इस गांव को जरा भी पसंद नहीं करने वाले सचिव कैसे गांव से अपना नाता जोड़ लेते हैं।
क्या है कहानी
पंचायत की कहानी गांव फुलेरा की है। यहां शहर से एक लड़का सचिव की पोस्ट पर आता है। जाहिर है कि शहर की चकाचौंध से दूर वो यहां रहना नहीं चाहता। लेकिन समय के साथ वो इस गांव और उनके जीवन को अपनाता है। इस सीरीज का हर एक किदार आपको एक आम इंसान से जोड़कर रखता है। इस सीरीज को देखते वक्त आप हंसेंगे भी रोएंगे भी और यह भी सोचने को मजबूर होंगे कि आज जब भारत में इतना विकास हो रहा है लेकिन गांव की वो छोटी से छोटी समस्या भी जस की तस बनी है।
