स्ट्रेस को कम करने के लिए अपनाएं ये तरीके, दिखेगा असर जरूर: Tips To Reduce Stress
Tips To Reduce Stress

Tips to Reduce Stress आजकल के इस भागदौड़ भरे लाइफस्टाइल में स्ट्रेस होना एक आम बात होती जा रही है। आजकल लोगों पर काम का इतना प्रेशर की स्ट्रेस हो ही जाता है। दरअसल अगर हम साइंस के नजरिए से इसे देखें, तो स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल के बढ़ने पर आपकी यह समस्या काफी बढ़ जाती है। स्ट्रेस आपकी बॉडी को बहुत ही बुरी तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। स्ट्रेस हार्मोन के शरीर में बढ़ने से सेहत पर भी खतरनाक असर पड़ता है।

शरीर में हार्मोनल बैलेंस ठीक रहना बहुत ही जरूरी है। इसके बिगड़ने से शरीर ठीक से काम नहीं करता और कई तरह की हेल्थ प्रॉबलम्स आपको घेर सकती हैं। हार्मोनल इंबैलेंस का असर शरीर पर साफ दिखाई देता है। स्ट्रेस हार्मोन के बढ़ने पर कई और भी हेल्थ प्रॉबलम्स का खतरा बढ़ जाता है। इसके बढ़ने पर ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगता है।

इस एक हार्मोन के बढ़ने पर इम्यून सिस्टम भी कमजोर होने लगता है। इससे आपका शरीर बीमारियों की चपेट में ज्यादा आने लगता है। स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल को बैलेंस रखने के लिए आपको 3 उपाय आजमाने चाहिए। न्यूट्रिशनिस्ट सिमरन कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसको लेकर जानकारी साझा की है। आइए जानें स्ट्रेस को कम करने के लिए क्या करना चाहिए।

रोजाना करें एक्सरसाइज

Tips To Reduce Stress
do exercise daily

फिजिकल हेल्थ और मेंटल हेल्थ आपस में जुड़ी होती हैं। एक्सरसाइज करने से आपके मन को भी शांति मिलती है। इसका आपकी बॉडी के साथ-साथ आपके ब्रेन पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है। शरीर में स्ट्रेस हार्मोन बढ़ने की वजह से अगर आप भी बहुत ज्यादा तनाव महसूस कर रही हैं, तो आपको रोजाना कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। इसके अलावा कार्डियो एक्सरसाइज, योग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करके भी आप अपने तनाव को छूमंतर कर सकते हैं। शुरू में बहुत ही हल्की एक्सरसाइज करें, इसकी मदद से आपको स्ट्रेस का लेवल कम होगा।

स्ट्रेस मैनेजमेंट की तकनीक अपनाएं

स्ट्रेस मैनेजमेंट की तकनीक अपनाएं
adopt stress management techniques

स्ट्रेस मैनेजमेंट अपने आप में बड़ा टास्क है। इसे मैनेज करने के लिए आपको स्ट्रेस मैनेजमेंट की कुछ तकनीकों को जरूर अपने रूटीन में शामिल करना चाहिए। ऐसे में आप ब्रीदिंग एक्सरसाइज, मेडिटेशन, प्राणायाम करके अपने तनाव को कम कर सकते हैं। इनके अभ्यास से स्ट्रेस हॉर्मोन्स को कम करने में मदद मिलती है। जब भी आपको ज्यादा स्ट्रेस महसूस हो, उस वक्त आपको कुछ ऐसा काम करना चाहिए, जो आपको पसंद हो और जिसे करके आपके मन को शांति मिलती हो। कोर्टिसोल के लेवल को कम करने के लिए ये तकनीक बहुत ही जरूरी है।

अच्छी नींद है जरूरी

नींद की कमी का सीधा असर आपके दिमाग पर पड़ता है। ऐसे में आपके लिए अच्छी नींद लेना बहुत ही जरूरी है। अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती, तो इससे आपकी बॉडी में स्ट्रेस हार्नोंस बढ़ने लगते हैं। रोजाना 7-9 घंटे की नींद लेना आपके लिए बहुत ही जरूरी है। इसके लिए अपने बेडटाइम को फिक्स करें।

यह भी देखें-फटी एड़ियों की ऐसे करें देखभाल, जल्दी दिखेगा कमाल: Crack Heel Remedies

इस बात का रखें ख्याल

take care of this
take care of this

इसके अलावा अगर आप बहुत ज्यादा स्ट्रेस महसूस कर रहे हैं, तो आपको अपने स्ट्रेस को कम करने के लिए किसी से बात करनी चाहिए। ऐसे में अकेले ना रहें और अपनी परेशानी दोस्तों और परिवार से शेयर करें।