A vertical three-panel collage of Indian actresses Anushka Shetty, Tabu, and Nayanthara in different stylish poses and outfits.
A vertical three-panel collage of Indian actresses Anushka Shetty, Tabu, and Nayanthara in different stylish poses and outfits.

Summary:फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री से पहले नाम बदला, जानिए साउथ की इन स्टार्स का असली नाम

साउथ फिल्मों की दुनिया में कई अदाकाराएँ अपनी पहली फिल्म से पहले ही अपने नाम बदल लेती हैं। ऐसा करने का मकसद होता है अपने कैरियर को अलग पहचान देना और फिल्मों में आसानी से जगह बनाना।

South Indian Actresses Real Names: हमेशा से कहते हैं कि इंसान अपने नाम से नहीं, बल्कि काम से जाना जाता हैं। लेकिन, शोबिज इंडस्ट्री के लिए कहावत कुछ बदल जाती हैं, क्योंकि बॉलीवुड हो या साउथ इंडस्ट्री सितारों के लिए उनका नाम ही सबसे बड़ी चीज होती हैं। शायद इसलिए बॉलीवुड से लेकर साउथ के कई सितारों ने इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले अपना नाम बदला था, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। आज हम आपको साउथ के ऐसे ही कुछ सुपरस्टार्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने पुरानी परंपराओं को निभाते हुए इंडस्ट्री में पैर रखने से पहले अपना नाम बदल लिया था।

अनुष्का शेट्टी

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बेहद प्रसिद्ध अदाकारा और बाहुबली फिल्म में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी ने भी इंडस्ट्री में कदम रखने से पूर्व अपना नाम बदल दिया था। अनुष्का का नाम पहले स्वीटी था। जब उन्होंने अपनी पहली नागार्जुन के अपोजिट साइन की थी, तो नागार्जुन को उनका नाम पसंद नहीं आया था। इसके बाद उन्होंने अभिनेत्री को अपना नाम स्वीटी से बदलकर अनुष्का रखने की सलाह दी थी। अनुष्का ने भी नागार्जुन की बात मानते हुए अपना नाम बदल दिया था और आज उन्हें लोग इसी नाम से पहचानते हैं।

नगमा

अभिनेत्री नगमा ने भी प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर की सलाह पर अपना नाम बदला था। जबकि उनका असल नाम नंदिता अरविन्द मोरारजी है। एक इंटरव्यू के दौरान नगमा ने बताया था कि जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, तब प्रोड्यूसर्स को उनका नाम काफी बड़ा और मुश्किल लग रहा था। जिस वजह से उन्हें एक छोटा नाम रखने की सलाह दी गई थी। नगमा साउथ फिल्मों के अलावा बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री की कई मूवी में भी काम कर चुकी है।

बॉलीवुड अदाकारा तबू के दीवानों की कमी नहीं है। लेकिन, बेहद कम लोग जानते हैं कि बॉलीवुड में कदम रखने के साथ ही साथ तबू ने साउथ की भी कुछ फिल्मों में काम किया था, जिस वजह से उनके नाम को बदला गया था। तबू का असल नाम तबस्सुम फ़ातिमा हाशमी था। लेकिन, जब उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा तो डॉयरेक्टर ने उन्हें बड़ा नाम रखने की जगह छोटा नाम रखने की सलाह दी थी। जिस वजह से तबस्सुम ने अपना नाम तबू रख लिया और आज लोग उन्हें इसी नाम से जानते हैं। तबू पिछले काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और हाल में ही उनकी फिल्म ‘भूल भूलैया 2’ और ‘दृश्यम 2’ सुपर हिट साबित हुई हैं।

बॉलीवुड सुपरहिट फिल्म ‘जुड़वा’ में काम करने वाली अभिनेत्री रंभा भले ही अधिक समय तक इंडस्ट्री में अपने अभिनय का जादू नहीं बिखेर पाई थी। लेकिन, उन्होंने कम समय में ही बॉलीवुड से लेकर साउथ की कई फिल्मों में यादगार रोल प्ले किया हैं। लेकिन आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि रंभा ने भी अपना नाम बदला था। जी, हां रंभा का असली नाम विजयलक्ष्मी था। लेकिन, जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा तो डॉयरेक्टर ने उन्हें नाम बदलने की सलाह दी थी। दरअसल, डॉयरेक्टर को लगता था कि रंभा का नाम उनके रोल के हिसाब से काफी ऑड था। डायरेक्टर की सलाह पर उन्होंने अपनी पहली तेलुगू मूवी ‘आ ओक्कती अदक्कू‘ के रिलीज से पहले नाम बदला था।

साउथ की मोस्ट पॉपुलर अभिनेत्री नयनतारा ने भी अपना नाम बदला था। इसके पीछे की वजह भी काफी ज्यादा खास हैं। दरअसल, नाम बदलने के पीछे नयनतारा की खुद की मर्जी थी। उन्होंने अपना धर्म क्रिश्चियन से हिंदू में परिवर्तित कर लिया था। उनका पहले नाम ‘ डायना मरियम कुरियन’ था, लेकिन धर्म बदलने के बाद उन्होंने अपना नाम नयनतारा रख लिया था और आज फैंस उन्हें इसी नाम से पहचानते हैं।

साउथ की फिल्मों में अपने ग्लैमर का तड़का लगाने वाली अभिनेत्री मीरा जैसमिन ने भी अपना नाम बदला था। जी, हां उन्होंने अपना नाम कथित रूप से मीरा की जगह जैस्मिन मैरी जोसेफ रख लिया था। मीरा ने साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। लोग उन्हें उनके बोल्ड कैरक्टर्स की वजह से पसंद करते हैं।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई हसीनाओं ने अपना नाम बदला हैं। ये किसी के लिए काफी फायदेमंद रहा तो किसी के लिए कुछ खास लाभदायक भी नहीं रहा हैं। हालांकि, ये नाम बदलने की परंपरा सालों से चली आ रही हैं कि इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले अभिनेत्रियां डॉयरेक्टर और प्रोड्यूसर्स की सलाह पर अपना नाम बदल लेती हैं।

Subscribe GL

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...

Leave a comment