Knitting Tips
Knitting Tips

Knitting Tips: अगर आप हाथ से बुने स्वेटर पहनना पसंद करती हैं, लेकिन बुनाई की एबीसीडी नहीं जानती हैं तो ये 15 टिप्स आपके बड़े काम आ सकते हैं। इन्हें ध्यान में रखकर आप बिना अटके एक स्टाइलिश व ट्रेंडी स्वेटर तैयार कर सकती हैं।

सर्दी ने दस्तक दे दी है, वैसे कुछ लोगों ने सुबह शाम स्वेटर पहनना शुरू कर दिया है। ऊनी कपड़े सिर्फ ठंड से बचाते ही नहीं हमारा विंटर स्टाइल भी तय करते हैं। बुनाई महिलाओं का मन पसंद शौक है। कुछ लोग मशीन से बने स्वेटर को ज्यादा तवज्जो देते हैं लेकिन हाथ के बुने स्वेटर्स का महत्व कम नहीं हुआ है। लेकिन कभी-कभी सही जानकारी के न होने के कारण हम बुनाई करने से हिचकिचाते हैं। इसलिए हम आपकी इस मुश्किल को आसान बना देते हैं। अपनायें से चंद टिप्स-

Knitting Tips
Knitting Tips
  1. जिसके लिए स्वेटर बनाएं कोशिश करें हमेशा उसके पसंद के रंग का बनाएं।
  2. हमेशा अच्छी कंपनी की ऊन लें। उसी तरह सलाइयों का भी ध्यान रखें।
  3. एक से अधिक रंग की ऊन जब भी लगाएं, उनकी मोटाई और किस्म एक समान रखें।
  4. फंदा गिरने पर क्रोशिया हुक का प्रयोग करें।
  5. ऊन हमेशा पर्याप्त मात्रा में खरीदें, ज्यादा हो कम न पड़े।
  6. स्वेटर की सिलाई हमेशा इकहरी ऊन से करें, अपने हाथ के खिंचाव को जांच लें, उसके हिसाब से सिलाई करें।
  7. जब भी केबिल की डिजाइन बनाएं 8-10 फंदे ज्यादा रखें।
  8. स्वेटर के डिजाइन के हिसाब से ऊन खरीदें। ऊन का रैपर अपने पास रखें, ऊन कम पड़ने पर रैपर पर लिखे शेड नं. से दोबारा उसी शेड की ऊन खरीदने में आसानी रहती है।
  9. कोई भी पैटर्न स्वेटर पर डालने से पहले उसका छोटा-सा सैंपल बना कर देख लें, तब स्वेटर पर डालें। स्वेटर आपका साफ-सुथरा रहेगा।
  10. पैटर्न ध्यान में रखकर फंदे डालें। अगर गार्टर स्टिच में पूरा स्वेटर बना रही हों तो फंदे कम डालें, क्योंकि स्वेटर की चौड़ाई फैलती है।
  11. स्टोल, शॉल, मफलर जब भी बनाएं उनकी लंबाई-चौड़ाई नापने के लिए पल्ले को टेबल पर बिछाएं और सही नाप लें।
  12. सलाई को हमेशा ऊन के गोले में फंसाएं। बुने हुए स्वेटर में सलाई फंसाने से स्वेटर में छेद हो जाता है।
  13. रंग-बिरंगी (मल्टीकलर) ऊन को अलग-अलग पैकेट में रखें। इस तरह ऊन आपस में उलझेगी नहीं।
  14. स्वेटर की बुनाई हमेशा एक ही हाथ से हो तो कई लोग मिल कर जब स्वेटर बनाते हों तो स्वेटर की खूबसूरती कम हो जाती है।
  15. फंदे को सलाई की नोंक के पास ला कर बुनें। इससे बुनाई में स्पीड आएगी।
    इन छोटी-छोटी बेसिक बातें जानकर आप जो भी बुनेंगी बिल्कुल परफेक्ट बनेगा।