Woolen Clothes Tips: सर्दियों के कपड़े सालों साल चलते हैं, लेकिन शर्त यह है कि उनकी सही देखभाल की जाए। यदि आपके वूलेन कपड़ों में से बदबू आती है तो ये वूलेन केयर टिप्स आपके काम आएंगे।
ठंड धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है और हमारी आलमारियों में बंद ऊनी कपड़े बाहर निकलना शुरू हो गए हैं। ऊनी कपड़ों को तुरंत निकालकर पहना नहीं जा सकता। धूप दिखाने के बाद ही वो इस्तेमाल के लायक हो पाते हैं। एक ओर जहां ऊनी कपड़े पूरी सर्दी हमारी सुरक्षा करते हैं, वहीं उनकी देखभाल मेहनत का काम है। यदि आप अपने कपड़ों की कद्र करेंगे यानी सही तरीके से देखभाल, तो कपड़े भी आपको आदर-मान दिलवाएंगे। तो आइए,जानते हैं बुलेन फैब्रिक की देखभाल कैसे करें?

- ऊनी कपड़ों को गुनगुने पानी से धोएं, तभी लंबे समय तक चलेंगे।
- सभी स्वेटर को अच्छी तरह भिगोकर साफ पानी से चार-पांच बार धोएं।
- ऊनी कपड़ों को हमेशा उल्टा करके धोएं और सुखाएं।
- ऊनी कपड़े हमेशा माइल्ड डिटर्जेंट से साफ करें। इसके प्रयोग से कपड़े हैमेज होने का डर नहीं रहता।
- स्वेटर हमेशा हल्के हाथों से निचोड़ें।
- प्योर ऊन के शॉल, स्वेटर ब्लैंकेट व जैकेट हमेशा ड्राईक्लीन कराएं। कभी भी घर में धोने की कोशिश न करें।
- जब भी स्वेटर साफ करें, आखिरी बार खंगालते समय पानी में ग्लिसरीन की कुछ बूंदें डाल दें। इससे स्वेटर की चमक बरकरार रहेगी।
- यदि कपड़े पर चाय का दाग लग जाए तो गुनगुने पानी में स्पिरिट मिलाकर धोएं।
- ऊनी कपड़ों पर पेन या पेंसिल का दाग लग जाए तो अल्कोहल और वाइट विनेगर बराबर मात्रा में मिलाकर दाग पर लगाएं। थोड़ी देर बाद धो लें, दाग साफ हो जाएंगे।
- ऊनी कपड़े प्रेस करते समय स्टीम आयरन का प्रयोग करें। कपड़े को हमेशा उल्टी तरफ से प्रेस करें।