Kurti Fashion
Kurti Fashion

Kurti Fashion: ज्यादातर महिलाएं ऊनी कुर्तियों के साथ एक तरह के स्टाइल पैटर्न को फॉलो करती हैं। इन कुर्तियों को आप अलग-अलग तरीके से कैरी कर सकती हैं। ऊनी कुर्तियों की खासियत है कि ये सर्दियों में आपके स्टाइल स्टेटमेंट को मेंटेन तो करती ही हैं, साथ ही ठंड से भी बचाती है। इस लेख में जानेंगे आप ऊनी कुर्तियों को कैसे कैरी कर सकती हैं।

लेगिंग्स के साथ वूलेन कुर्ती 

kurti with legings

अगर आपको बिलकुल सिंपल लुक पसंद है तो आप  कुर्ती को लेगिंग के साथ पहनें। ऊनी कुर्ती के साथ लेगिन्स अगर आप कैरी करती है तो लॉन्ग कुर्ती पहने। यह आपको एथनिक लुक देगा। कुर्ती के साथ आप कन्ट्रास्ट कलर में दुपट्टा या फिर स्टोल भी कैरी कर सकती हैं।

प्लाज़ो के साथ कुर्ती

kurti with palazzo

वुलन कुर्ती को आप प्लाजो के साथ पेयरअप कर सकती हैं। अगर आप कम्फर्ट ढूंढ रही है तो, ये सबसे बढ़िया विकल्प है। अगर आपके पास कुर्ती की डिज़ाइन या कलर का प्लाज़ो है तो आप उसके साथ भी उसे कैरी कर सकती है। इसके साथ आप स्कार्फ भी पहन सकती है, जो आपको बिलकुल यूनिक लुक देगा।

पैंट के साथ कुर्ती

kurti with pants

अगर आप जॉब करती है तो विंटर में आप वूलेन कुर्ती को पेंट के साथ भी कैरी कर सकती है। ये ऑउटफिट बहुत कम्फर्टेबल होता है। लेकिन इसके साथ आप कलर कॉम्बिनेशन थोड़ा डिफरेंट रखें जैसे- अगर आपकी कुर्ती का कलर लाइट है तो, उसे ब्लैक पैंट के साथ कैरी करें। इस ऑउटफिट के साथ श्रग कैरी करें तो आपका लुक काफी उभर कर आएगा। 

जीन्स के साथ वूलेन कुर्ती

kurti with jeans

लड़का हो या लड़की जींस का ऑप्शन सबका ऑल टाइम फेवरेट होता है। जब कुछ भी न समझ आए तो वुलेन कुर्ती को डेनिम जींस के साथ कैरी कर सकती हैं। लेकिन जींस के साथ कुर्ती पहनते समय कुर्ती शॉर्ट रखें इससे आपका लुक और ग्रेसफुल लगे। अगर आप ट्यूनिक डिजाइन वाली वुलेन कुर्ती को बूट्स के साथ कैरी करेंगी, तो उसका लुक और उभर कर आएगा।

स्कर्ट के साथ वूलेन कुर्ती

kurti with skirt

कुर्ती को आप वार्म स्कर्ट के साथ भी पेयरअप कर सकती हैं। यह कॉम्बिनेशन आपको विंटर में काफी कम्फर्टेबल भी रखेगा, साथ ही आपका स्टाइल भी मेंटेन रखेगा। लेकिन वूलेन कुर्ती को स्कर्ट के साथ कैरी करते वक्त आपको एक चीज का ध्यान रखना है कि वुलेन कुर्ती की लेंथ ज्यादा न हो। स्कर्ट के साथ आप मीडिल लेंथ कुर्ती को सेलेक्ट करें और अपने स्टाइल को अलग अंदाज दे। थोड़ा एथेनिक का तड़का देने के लिए आप इसके साथ वुलने स्टोल या फिर दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं।

Leave a comment