जम्मू-कश्मीर में 10 सबसे खूबसूरत और सुंदर जगहें ज़रूर घूमें
हिमालय पर्वत श्रृंखला में होने के कारण इसमें आपको बर्फ से ढकी ख़ूबसूरत चोटियाँ, घास के बड़े बड़े मैदान और सुंदर घाटियाँ देखने को मिलती हैं।
Jammu and Kashmir Tourism: देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की जब भी बात होती है जम्मू और कश्मीर का नाम आता ही आता है। यह एक ऐसा राज्य है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और विविधतापूर्ण संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। हिमालय पर्वत श्रृंखला में होने के कारण इसमें आपको बर्फ से ढकी ख़ूबसूरत चोटियाँ, घास के बड़े बड़े मैदान और सुंदर घाटियाँ देखने को मिलती हैं। साथ ही साथ इस जगह पर कई सारे प्राचीन मंदिर और धार्मिक स्थल भी मौजूद हैं।
इस जगह की ख़ूबसूरती की वजह से ही हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। इस जगह का पर्यटन भी काफी अच्छा और लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करने वाला है। जम्मू-कश्मीर में घूमने और जगहों को देखने के आलवा आप यहाँ ट्रेकिंग, कैम्पिंग, राफ्टिंग, हाइकिंग और माउंटेन बाइकिंग जैसे साहसिक खेलों का भी अनुभव कर सकते हैं।
जम्मू और कश्मीर का इतिहास

जम्मू और कश्मीर का इतिहास बहुत ही दिलचस्प है। राजतरंगिणी तथा नीलम पुराण नामक दो ग्रंथों में इस बात का जिक्र किया गया है कि कश्मीर घाटी कभी बहुत बड़ी झील हुआ करती थी। इस कथा के मुताबिक कश्यप ऋषि ने इस जगह से पानी को निकालकर इसे मनोरम प्राकृतिक स्थल में बदल दिया। किंतु भूगोल के जानकारों का कहना है कि यह धरती के अंदर हुए परिवर्तनों के कारण खदियानयार, बारामुला में पहाड़ धंस गए थे और उनके धंसने से झील का पानी बहकर निकल गया। इस तरह ‘पृथ्वी का स्वर्ग’ कहलाने वाली कश्मीर की घाटी अस्तित्व में आई।
जम्मू और कश्मीर की संस्कृति

हमारे देश में जम्मू-कश्मीर की संस्कृति को सबसे अलहदा माना जाता है। जिसमें यहाँ का खानपान, रहन सहन और जीवन शामिल है। संगीत की बात करें तो यहाँ इसे सूफियाना कलाम कहा जाता है। कहा जाता है कि भारत में इस्लाम के आगमन के बाद कश्मीरी संगीत प्रभावित हुआ। कश्मीर में इस्तेमाल होने वाले वाद्ययंत्र का आविष्कार ईरान में हुआ था। जिसमें नागरा, डुकरा और सितार शामिल है। इस जगह पर आपको सूफियाना संगीत, चकरी और रूफ़ जैसे कश्मीरी संगीत के कई रूप देखने को मिलेंगे। इस जगह का सबसे लोकप्रिय संगीत रबाब और नृत्य रूफ है। इस जगह पर तरह तरह के मेले और त्यौहार मनाये जाते हैं।
जम्मू और कश्मीर में पर्यटन

जम्मू और कश्मीर के पर्यटक स्थल और इस जगह पर होने वाली पर्यटन से सम्बंधित गतिविधियों पूरी दुनिया भर में शुमार हैं। देश दुनिया के कोने कोने से लोग इसकी ख़ूबसूरती को देखने के लिए आते हैं। इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता को एक्सप्लोर करते हैं। यहाँ के प्राचीन मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर जाते हैं, यहाँ के जीवन और खानपान को समझने का प्रयास करते हैं। जम्मू और कश्मीर में घूमने के साथ भारतीय, फारसी और मुगल परंपराओं से प्रभावित तरह तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं।
जम्मू और कश्मीर के ख़ास पर्यटन स्थल
1. श्रीनगर (Srinagar)

श्रीनगर जम्मू और कश्मीर का सबसे बड़ा नगर होने के साथ एक बहुत ही लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। झेलम नदी के तट पर बसा यह नगर इस राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी भी है। इस जगह पर आप हाउसबोट, मुगल उद्यान और शिकारा नाव की सवारी का अनुभव ले सकते हैं। श्रीनगर की ख़ूबसूरती में हिमालय के पहाड़ और डल और नागिन भी झील का सौंदर्य शामिल है।
2. गुलमर्ग (Gulmarg)

गुलमर्ग की ख़ूबसूरती का अर्थ इस जगह पर मौजूद फूल और घास के मैदानों से है। इस जगह पर आपको एक तरफ़ बर्फ़ के मैदान मिलेंगे तो दूसरे तरफ़ खिले हुए ख़ूबसूरत फूल। इस जगह को अपने ख़ूबसूरत मनोहारी मौसम और परतन स्थलों के अलावा साहसिक पर्यटन के लिए भी जाना जाता है। इस जगह पर आकर आप बर्फ़बारी में होने वाले तरह तरह के खेलों का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
3. सोनमर्ग (Sonamarg)

सोनमर्ग का शाब्दिक अर्थ सोने का मैदान होता है और यह जगह सचमुच सोने की तरह ही बेहद ख़ूबसूरत है। यह जगह अपने शांत झीलों, सुंदर ग्लेशियरों और बर्फीले क्षेत्रों की वजह से जम्मू कश्मीर की सबसे ख़ास जगहों में गिनी जाती है। इस जगह पर घूमने के साथ साथ आप यहाँ के प्राकृतिक परिवेश और शांतिपूर्ण वातावरण का मज़ा ले सकते हैं।
सोनमर्ग स्कीइंग और लंबी पैदल यात्रा जैसी गतिविधियों के लिए जाना जाता है।
4. बेताब घाटी (Betaab Valley)

जम्मू और कश्मीर के पीर पंजाल रेंज में स्थित बेताब घाटी एक बहुत ही सुंदर घाटी है जोकि अपनी प्राकृतिक सुंदरता की वजह से जानी जाती है। इस घाटी का नाम बॉलीवुड की एक लोकप्रिय फिल्म बेताब से मिला जान पड़ता है जिसकी 1983 के दशक में इसी जगह पर हुई थी। बेताब घाटी के हरे-भरे घास के मैदान, ऊंचे-ऊंचे पेड़ और बर्फ से ढके पहाड़ बहुत ही ख़ूबसूरत हैं।
5. पहलगाम (Pahalgam)

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पहलगाम एक खूबसूरत शहर है जोकि लुभावने फूलों से ढके घास के मैदानों, शांत झीलों और हरे-भरे घने जंगलों के लिए जाना जाता है। इस जगह को देखकर इस बात का सहज ही अंदाज़ा हो जाता है कि जम्मू कश्मीर को पृथ्वी पर स्वर्ग क्यों माना जाता है। इस जगह से लिद्दर नदी बहती है जो कि इस जगह पर आने वाले सैलानियों को ट्राउट मछली पकड़ने, ट्रेकिंग और लंबी पैदल यात्रा करने की सहूलियत देती है।
6. डल झील (Dal Lake)

डल झील को जम्मू और कश्मीर घूमने की सबसे ख़ूबसूरत जगहों में गिना जा सकता है। श्रीनगर शहर में स्थित यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह झील हाउसबोट्स, मुगल गार्डन और शिकारा बोट राइड के लिए सैलानियों को अपनी तरफ़ आकर्षित करती है। हिमालय पर्वत श्रृंखला से घिरी डल झील फोटोग्राफी और कई तरह के दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए एक लोकप्रिय स्थान है।
7. अमरनाथ (Amarnath)

हिमालय पर्वत श्रृंखला में स्थित अमरनाथ भगवान शिव जी को समर्पित एक बहुत ही प्रसिद्ध हिंदू तीर्थस्थल है। जिसकी वजह से इस जगह पर लाखों लोग आते हैं। यह गुफा मंदिर प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के लिंगम के लिए जाना जाता है, जो भगवान शिव का प्रतीक है। अमरनाथ मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। इस जगह पर दर्शन करने की इच्छा हर हिन्दू धर्म को मानने वाले भक्त में रहती है।
8. दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान (Dachigam)

दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान जम्मू कश्मीर की सबसे सुंदर जगहों में गिना जाता है। श्रीनगर शहर से लगभग 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान 141 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह उद्यान अपने यहाँ पायी जाने वाली तरह तरह की वनस्पतियों और जीवों के जाना जाता है। यह कई लुप्तप्राय प्रजातियों जैसे कि एशियाई काले भालू, कस्तूरी मृग, हिमालयी भूरे भालू और कश्मीर हरिण का घर है।
9. पुलवामा (Pulwama)

जम्मू कश्मीर में स्थित पुलवामा अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। इस जगह पर बहुत सारे सांस्कृतिक और धार्मिक स्थल मौजूद हैं जो देश दुनिया के सैलानियों को अपनी तरफ़ आकर्षित करते हैं। इस जगह से आपको हिमालय की पूरी पीर पंजाल की ख़ूबसूरत श्रृंखला दिखाई देती है। पुलवामा शहर अपने हस्तशिल्प के लिए भी जाना जाता है, इस जगह पर शॉल, कालीन और लकड़ी की नक्काशी की जाती है।
10. वैष्णो माता मंदिर (Vaishno Mata Temple)

वैष्णो माता मंदिर का स्थान देश के सबसे पवित्र हिन्दू मंदिरों में आता है जहां पर हर महीने लाखों भक्त माता के दर्शन के लिए आते हैं। जम्मू और कश्मीर की त्रिकुटा पर्वत की तलहटी में स्थित इस मंदिर में जाने के लिए तक़रीबन 13 किमी की पैदल यात्रा करनी होती है। पूरा रास्ता प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ है और इस जगह पर आने वाले लोगों की आस्था को ज़ाहिर करता है।
