जम्मू और कश्मीर के झीलों की खूबसूरती की पूरी जानकारी
इस जगह पर आपको मीठे पानी से लेकर खारे पानी तक की झील देखने को मिल जाएगी।
Lakes of Jammu and Kashmir: कश्मीर हमारे देश के सबसे ख़ास और प्रमुख पर्यटन स्थलों में आता है। यह जगह देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लोकप्रिय है। इस जगह को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यह प्राकृतिक रूप से काफ़ी समृद्ध है और इस जगह का मौसम हर किसी को भाता है। यह अपने ख़ूबसूरत पहाड़ों और सुंदर घाटियों के अलावा एक और जिस चीज़ के लिए जाना जाता है वह कश्मीर की झीलें हैं। यह झीलें विश्व भर में प्रसिद्ध हैं और सैलानियों को बहुत पसंद आती हैं। इस जगह पर आपको मीठे पानी से लेकर खारे पानी तक की झील देखने को मिल जाएगी।
Also read : इन बार ट्राई करें कश्मीर की फेमस चना दाल, जानें रेसिपी
1. डल झील

डल झील कश्मीर की सबसे प्रमुख और लोकप्रिय झीलों में से एक है। डल झील एक झील नहीं होकर तीन झीलों से बनी है। यह बहुत ही ख़ूबसूरत और बड़ी है जो किसी भी सामान्य झील से अलग दिखती है। इस झील को देखकर सैलानी ख़ुशी से भर उठते हैं। इस झील के भूलभुलैया जैसे जलमार्ग और चैनल लोगों को ख़ूब पसंद आते हैं। इस जगह पर हाउसबोट और तैरते हुए द्वीप तो लोगों के मन में और भी ज़्यादा आकर्षण पैदा करते हैं। डल झील घूमना और हाउसबोट में ठहरना एक शानदार अनुभव होता है।
2. नागिन झील

नागिन झील डल झील की ही एक शाखा है। यह उतनी लोकप्रिय तो नहीं है लेकिन डल जील की ही तरह ख़ूबसूरत है। यह अपने यहाँ आने वाले सैलानियों को प्रकृति के सुंदर परिदृश्य दिखाती है। इस जगह पर आकर आप साँटि और सकून के साथ कुछ दिन बिता सकते हैं। यह जगह कई पहाड़ियों से घिरी हुई है। इस जगह पर हरियाली और ख़ूबसूरत वातावरण के बीच आप कई दिनों तक हाउसबोट में रह सकते हैं।
3. वुलर झील

वुलर झील को एशिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील के तौर पर जाना जाता है। यह झील श्रीनगर का सबसे बड़ा आकर्षण है, जिसे देखने के लिए दुनिया भर से सैलानी आते हैं। यह झील काफ़ी बड़ी है जिसका विस्तार 130 वर्ग किलोमीटर से भी कहीं ज़्यादा है। इस जगह पर आकर इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता को देखने के साथ जैविक विविधता को भी देख सकते हैं। पर्यटक झील के किनारे बैठकर आसपास के मनोरम दृश्य का आनंद भी ले सकते हैं।
4. मानसर और सुरिनसर झील

कश्मीर में स्थित सुरिनसर और मानसर झील को प्रकृति प्रेमियों का स्वर्ग कहा जाता है। जिसे देखने के लिए देश के कोने कोने से सैलानी आते हैं। इस जगह पर आकर शांत और सुखद मौसम का आनंद ले सकते हैं। इस जगह पर कुछ दिनों तक शांतिपूर्ण तरीक़े से अपना समय बिता सकते हैं। इस झील में कई तरह के फूल भी पाए जाते हैं जिन्हें देख सकते हैं। झील के पास सैलानियों के लिए कई तरह की आवास सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
5. गडसर झील

गडसर झील को कश्मीर की एक छिपी हुई सुंदरता के रूप में जाना जाता है। यह इतना ख़ूबसूरत है कि कुछ लोग इस जगह को फूलों की घाटी के तौर पर भी जानते हैं। इस जगह पर सिर्फ़ अल्पाइन ट्रेक के माध्यम से ही पहुँचा जा सकता है। जिसकी वजह से हर किसी का इस जगह पहुँचना मुश्किल होता है। इस जगह पर ट्रेकिंग का जो अनुभव होता है उसे सैलानी कभी नहीं भूल पाते हैं।
