जम्मू कश्मीर की बजट ट्रिप, इस तरह बनाएं घूमने का प्लान: Jammu Kashmir Budget Trip
Jammu Kashmir Budget Trip

जम्मू कश्मीर की ख़ास बात

इस जगह पर दुनिया भर से सैलानी आने की चाह रखते हैं। इस जगह के बर्फ से ढके पहाड़, फूलों से घिरी जगहों और चमचमाती झीलों को देखकर ख़ुश हो जाते हैं।

Jammu Kashmir Budget Trip: जम्मू कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यह हमारे देश का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थान माना जाता है। इस जगह पर घूमने और देखने के लिए काफ़ी कुछ है। यही वजह है कि इस जगह पर दुनिया भर से सैलानी आने की चाह रखते हैं। इस जगह के बर्फ से ढके पहाड़, फूलों से घिरी जगहों और चमचमाती झीलों को देखकर ख़ुश हो जाते हैं। यदि आप भी जम्मू कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह लेख आपके लिए ही है। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने वाले हैं कि कम पैसे में जम्मू कश्मीर कैसे घूम सकते हैं।

Also read : कश्मीर में पानी की बूंदें हुई बर्फ में तब्दील: Baramulla Kashmir

Jammu Kashmir Budget Trip
How to reach Jammu Kashmir from Delhi?

दिल्ली से श्रीनगर जाने के लिए ट्रेन सबसे अच्छा और किफ़ायती है। ट्रेन का सफर बहुत ही अच्छा और सुविधाजनक माना जाता है। श्रीनगर के लिए आप झेलम एक्सप्रेस-11077 या जम्मू मेल-14033 ट्रेन लेकर उधमपुर पहुंच सकते हैं। दोनो ही ट्रेनों में स्लीपर का टिकट 300-400 के मध्य में आएगा। उधमपुर से बनिहाल के लिए आपको बस मिल जाएगी जहां से श्रीनगर जाना बहुत ही आसान है। इस यात्रा में आपका सिर्फ़ 100 रुपया खर्च होगा। इस तरह से आने जाने में आपका एक हज़ार से भी कम खर्च आएगा। 

Srinagar
Places to stay in Srinagar

दिल्ली से श्रीनगर पहुंचने के बाद सबसे बड़ी दुविधा ठहरने के लिए होटल की रहती है। श्रीनगर में ठहरने की कई जगहें हैं। आप गुलमर्ग, सोनमर्ग या पहलगाम का विकल्प चुन सकते हैं। लेकिन इन जगहों पर होटेल का किराया आपके अनुमान से कहीं बहुत ज़्यादा हो सकता है। इसलिए श्रीनगर में ही ठहरे, यहाँ आसानी से और सस्ते होटल मिल जाते हैं। जिसका खर्च 1 हजार से 15 सौ आएगा। 

Places to eat in Srinagar
Places to eat in Srinagar

श्रीनगर को अपने पर्यटन स्थलों के साथ खानपान की संस्कृति के लिए भी जाना जाता है। इस जगह पर खाने-पीने की जगहों की कोई कमी नहीं हैं। श्रीनगर में आपको एक से बढ़कर एक जायकेदार होटल मिल जाएँगे। इस जगह पर कई  रेस्टोरेंट और ढाबा भी हैं। जहां आप कई तरह के स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं। श्रीनगर में आपका एक दिन के खाने का खर्च 500-600 रुपया आएगा। 

Places to visit
Places to visit in Jammu Kashmir

जम्मू कश्मीर में घूमने की जगहों की कोई कमी नहीं है। इस जगह पर एक से एक पर्यटन स्थल हैं। इन जगहों पर आप घूमने के साथ काफ़ी कुछ एक्सप्लोर भी कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको पूरे दिन के लिए टैक्सी या फिर कैब बुक करना होगा। यदि आप टैक्सी का कैब बुक करते हैं तो बहुत ही कम खर्च में जम्मू कश्मीर में स्थित डल झील, गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग, बेताब वैली, चटपाल और युस्मार्ग जैसी जगह की यात्रा कर पाएँगे। इस जगह पर ट्रेकिंग और हाईकिंग का भी आपको विकल्प मिल जाता है। 

इस तरह से यदि आप प्लान करते हैं तो निसंदेह आपकी जम्मू कश्मीर बहुत ही मज़ेदार होगी और कम बजट में भी आप इस जगह की ख़ूबसूरती को बहुत ही अच्छी तरह से एक्सप्लोर कर पायेंगे। इसलिए, आप जब भी घूमने जायें इस तरह के प्लान के ही मुताबिक़ जाएँ। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...