Travel

स्वेता

कश्मीर ही नहीं, कसौली भी है धरती का स्वर्ग

कसौली हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित एक बेहद प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। यहां देश के कोने-कोने से सैलानी आते हैं।

वैसे तो हिमाचल प्रदेश में छोटे बड़े कई हिल स्टेशन हैं, लेकिन कसौली की बात ही अलग है। इसलिए इसकी तुलना कश्मीर से की गयी है।

प्रकृति के बीच बसा यह हिल स्टेशन अपने अनुपम सौंदर्य, खूबसूरत वादियों, पर्वत और झरनों के लिए प्रसिद्ध है।

यहां की प्राकृतिक खूबसूरती सैलानियों का मन मोह लेती है। कहा जाता है कि पहले इसका नाम कुसुल था जो धीरे धीरे कसौली हो गया।

ऐसी लोक मान्यता है कि सालभर पुष्प खिलने के कारण इस जगह को कुसमावली या कुसमाली कहा जाता था जो धीरे-धीरे कसौली हो गया।

गर्मी से लेकर ठंड तक यहां पूरे साल सैलानियों का आना जाना लगा रहता है। यहां के सुहावने मौसम को देखकर मन मंत्रमुग्ध हो जाएगा।

अगर आपने कसौली नहीं देखा तो इस बार यहां घूमने का प्लान बनायें। दिल्ली से इसकी दूरी 300 किलोमीटर है जिसे आप 8 घंटे में तय कर सकते हैं।

Travel : ड्रीम विलेज जो आपको अपनी लाईफ में एक बार जरूर घूमने चाहिए

स्वेता