दोस्तों के साथ इन जगहों पर घूम आइए

क्या है वो खास जगह जहां आप फ्रैंड्स के साथ ट्रिप प्लान कर सकते है जानते है हमारे इस आर्टिकल में।

Bachelorette Trip Destinations: घूमना-फिरना और मौज मस्ती करना आखिर किसे पसंद नहीं। लंबे समय तक काम करने के बाद हम सभी को ब्रेक चाहिए होता है। कुछ समय चाहिए अपने लिए जिसमे हम खुल के हंस सके, घूम सके, मौज मस्ती कर सके और कुछ ऐसे यादगार पल बिता सके या फिर आपकी बेस्टी की शादी करीब है और इवेंट ऑर्गनाइज़ करने की लंबी लिस्ट आपके पास है। सबसे मजेदार बैचलरेट थ्रो करना है, जिसे वह हमेशा याद रखती है। तो हम बताएंगे आपको ऐसे शानदार डेस्टिनेशन जहां आप जमकर मौज मस्ती कर सकते है और ले सकते खूबसूरत नजारों का मजा। साथ ही बिता सकते यादगार पल अपनी गर्ल गैंग के साथ। बात करें भारत की तो यहां भी कई ऐसी सेफ जगह है जहां आप सोलो या फिर दोस्तों के साथ अकेले जा सकती है। क्या है वो खास जगह जहां आप फ्रैंड्स के साथ ट्रिप प्लान कर सकते है जानते है हमारे इस आर्टिकल में।

लद्दाख

घूमने फिरने के लिहाज से लड़कियों के लिए लद्दाख सबसे बेस्ट प्लेस है। बड़े-बड़े बर्फिले पहाड़, खूबसूरत घाटियां, साफ नीला पानी, इस जगह की सुंदरता में चार चांद लगा देता है। लद्दाख में घूमने फिरने के लिए कुछ खास जगह है जैसे डेस्किट मठ,नुब्रा घाटी, शांति स्तूप, जैसी जगह घूमना ना भूले।

कुर्ग

भारत का स्कॉटलैंड कहा जाने वाला कुर्ग कर्नाटक के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले हिल स्टेशन में से एक है। यहां कॉफी च़ॉय के खूबसूरत बागान है। यहां देखने लायक जगहों में राजा की सीट, अब्बी फॉल शामिल है। नेचर लवर के लिए यह एक बेहतरीन जगह में से एक है।

लवासा

पुणे से 65 किमी दूर लवासा एक बनाया गया शहर है जो इतालवी शहर पोर्टोफिनो से प्रेरित है। वीकेंड बिताने के लिए ये जगह अच्छी है। लवासा पश्चिमी घाटों से घिरा हुआ है और पहाडियों, झीलों के लुभावने नजारे मन खुश कर देते है।

सिक्किम

सिक्किम अपने शानदार नजारों, बौद्ध मठों, हरे भरे जंगल और हिमालय की श्रेणियां आपका मनमोह लेंगी उत्तर पूर्व की इस सुंदर जगह पर आपको बहुत मजा आएगा। यहां लाचेन और गंगटोक जैसी जगहों को जरुर एक्सपलोर करें। ट्रैकिंग के शौकीन है तो आपको युकसोमा में ट्रेकिंग कर सकते है। इसके अलावा गंगटोक में आप गंडोला राइड बक्थांग फॉल्स के नीचे  नहाने और माउंट बाइकिंग जैसे एंडवेंचर का मजा ले सकते है।

नैनीताल

नैनीताल उत्तराखंड की सबसे सुरक्षित जगहों में से एक है। ऐसे में आप नैनीताल घूमने जा सकती है। यहां के स्थानीय लोग मिलनसार होते है। ऐसे में महिलाओं के लिए ये एक सुरक्षित जगह हो सकती है। नैनीताल में आप घुड़सवारी, ट्रैकिंग और कैपिंग कर सकते है।

गोवा

घूमने और मौज-मस्ती की बात हो और गोवा का जिक्र ना आए ऐसा तो हो नहीं सकता। तो गोवा भी एक बेहतरीन डेस्टीनेशन है गर्ल गैंग के साथ इंज्वाय करने का यहां की नाइट लाइफ बहुत हैपनिंग है जहां आप नाच गा सकते है। तो वही दूसरी तरह गोवा के खूबसूरत बीच वहां भी वाटर एक्टिविटी का जमकर मजा ले सकते है।

तो ये है कुछ खास डेस्टीनेशन जहां आप अपने गर्ल गैंग के साथ जमकर मजे कर सकते है।

Leave a comment