अपने आराध्य को करना है प्रसन्न तो चढ़ाएं इस रंग का फूल: Offer Flower to God
Offer Flower to God Credit: Istock

Offer Flower to God: पूजा हर किसी के लिए अलग महत्‍व और विशेषता रखती है। सभी इसे अपने तरीके से करना चाहते हैं और यह भी सुनिश्चित करना चाहते हैं कि सभी रीति-रिवाजों का भी पालन सही ढंग से किया जाए। हिंदू धर्म में लोग पूजा-पाठ द्वारा भगवान के प्रति अपनी आस्‍था और श्रृद्धा प्रकट करते हैं। लोगों का मानना है कि पूजा करने से मन प्रसन्‍न रहता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। हिंदू धर्म में पूजा के दौरान कई नियमों का पालन किया जाता है जिसमें अपने आराध्‍य पर फूल चढ़ाना भी शामिल है। आपने कई ग्रंथों में पढ़ा होगा या मंदिरों में देखा होगा कि हर भगवान का अपना विशेष फूल होता है। यानी फूल के प्रकार और रंग के अनुसार इसे ईश्‍वर के चरणों में चढ़ाया जाता है। आखिर इसकी क्‍या वजह है और कौन सा फूल किस भगवान को प्रसन्‍न करने के लिए चढ़ाया जाता है चलिए जानते हैं इसके बारे में।

Also read: ग्लोइंग स्किन के लिए चमत्कार है पिपरमेंट ऑयल, इन तरीकों से करें उपयोग

क्‍या है पूजा में फूलों का महत्‍व

Offer Flower to God
What is the importance of flowers in puja

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार ईश्‍वर को सर्वशक्तिमान माना गया है, जिसे उपहार में देने के लिए भक्‍त फूल चढ़ाते हैं। प्राचीन समय में अधिकांश लोगों के लिए फूल चढ़ाना सबसे आसान तरीका था और धीरे-धीरे ये परंपरा बन गई। राजा हो या रंक कोई भी फूल चढ़ा सकता था। इसलिए अपने ईश्‍वर को प्रसन्‍न करने के लिए लोग उन्‍हीं की पसंद का फूल चढ़ाने लगे।

कौन से भगवान पर चढ़ाएं किस रंग का फूल

भगवान विष्‍णु

भगवान विष्‍णु को सर्वशक्तिमान माना जाता है और उन्‍हें प्रसन्‍न करने के लिए गुरुवार के दिन उनकी पूजा और व्रत रखा जाता है। विष्‍णु भगवान पर मुख्‍यत: कमल, मौलसरी, जूही, चमेली, अशोक, मालती, वसंत, कदम, केवड़ा, चंपा और वैजयंती फूल अर्पित किए जा सकते हैं। माना जाता है कि उन्‍हें पीला रंग बेहद पसंद है इसलिए कोशिश करें कि उन्‍हें पीला फूल चढ़ाएं।

भगवान शिव

भगवान शिव की पसंद थोड़ी निराली है। उन्‍हें धतूरा, नेरियम ओलियंडर, सूखा कमल, अकोंडो, कुसुम और कुश फूल चढ़ा सकते हैं। भगवान शिव की आराधना में सफेद रंग के फूलों का प्रयोग नहीं किया जाता। खासकर केवड़ा और चंपा को भगवान शिव द्वारा शापित माना जाता है इसलिए इन खुशबूदार फूलों को चढ़ाना वर्जित है।

देवी पार्वती

देवी पार्वती को प्रसन्‍न करने, बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य, समृद्धि, विवाह और शक्ति का आ‍शीर्वाद प्राप्‍त करने के लिए आप कमल और गुड़हल का फूल चढ़ा सकते हैं। मां पार्वती को रंगों से विशेष प्रेम है इसलिए उन्‍हें लाल रंग के फूल अवश्‍य चढ़ाने चाहिए। इसके अलावा सफेद या मदार के फूलों को देवी पर चढ़ाने की भूल न करे। इससे मां पार्वती क्रोधित हो सकती हैं।

भगवान राम

Shri Ram
Shri Ram

भगवान राम मुख्‍य रूप से कमल से जुड़े हुए हैं जो पवित्रता, सुंदरता, जन्‍म और आध्‍यात्मिकता का प्रतीक है। वैसे तो भगवान राम को प्रसन्‍न करने के लिए किसी भी फूल को अर्पित किया जा सकता है लेकिन माना जाता है कि उन्‍हें कनेर का फूल क्रोधित कर सकता है इसलिए इसे चढ़ाने की भूल न करें।

मां दुर्गा

मां दुर्गा को मां पार्वती का ही अवतार माना जाता है इसलिए उन्‍हीं की तरह उन्‍हें श्रृंगार करना बेहद पसंद है। यदि आप मां दुर्गा को प्रसन्‍न करना चा‍हते हैं या उपहार देना चाहते हैं तो पूजा के दौरान लाल और गुलाबी रंग का फूल चढ़ाएं।