11 साल की शादी में भी मां नहीं बन सकी ये एक्ट्रेस, छलका दर्द: Pooja Bhatt News
Pooja Bhatt News

Pooja Bhatt News: 31 साल की उम्र में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दे दिया है जबकि यह खुशी बड़ी बहन पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) को अब तक नसीब नहीं हो सकी है। इंडस्ट्री की अच्छी एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर रही पूजा भट्ट को इन दिनों बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में देखा जा रहा है। यहां पर उन्हें अपनी शादी की चर्चा करते हुए देखा गया।

11 साल बाद टूटा रिश्ता

पूजा भट्ट ने साल 2003 में मनीष मखीजा से शादी की थी। जो वीडियो जॉकी थे और 11 साल बाद इन दोनों ने अपनी राह जुदा कर ली थी। शो में पूजा भट्ट ने बताया कि उनके पति बहुत अच्छे थे और दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन इतना सब होने के बावजूद भी किसी चीज की कमी महसूस होती थी। कब तक खुद से झूठ बोल कर जिएंगे।

मां नहीं बन सकी पूजा

बेबिका ने पूजा के पति के बारे में जानने के बाद बताया कि वो अच्छे पिता साबित होते। इस पर पूजा का दर्द छलक पड़ा और उन्होंने बताया कि वो खुद इस बात के लिए तैयार नहीं थी। वो बच्चा चाहती थी लेकिन बच्चा पैदा नहीं करना चाहती थी। पूजा ने कहा वो कुछ भी झूठ नहीं बोलना चाहती थी।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...