क्या आप जानते हैं वजन कम करने वाली चाय के बारे में, जानिए बनती कैसे है यह चाय: Weight Loss Tea
Weight Loss Tea

क्या आप जानते हैं वजन कम करने वाली चाय के बारे में, जानिए बनती कैसे है यह चाय: Weight loss tea

वजन कम करने के सही सही डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना जरूरी है। ऐसा माना गया है कि केसर की चाय पीने से भी वजन कम होने में मदद मिल सकती है, जानें इस बारे में।

Weight Loss Tea: अधिक वजन कई परेशानियों का कारण हो सकता है। यही कारण है कि हेल्दी रहने के लिए अपने वजन को सही रखने की सलाह दी जाती है। वजन कम करने के लिए सही डाइट को फॉलो करना भी जरूरी है। चाय अधिकतर लोगों का पसंदीदा पेय होता है और इसके हजारों प्रकार आपको मिल जाएंगे। ऐसा माना गया है कि केसर की चाय पीना वजन कम करने में फायदेमंद होता है। अगर बात की जाए केसर की, तो केसर सबसे अधिक कीमत का मसाला है। इसे मिडिल ईस्ट, भारत और यूरोप आदि के कई व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है। इससे डिश को मीठा स्वाद और रंग प्रदान करता है। आइए जानें इस केसर की चाय के वजन कम करने से जुड़े फायदों के बारे में जो इसे अन्य चाय से बेहतर बनाते हैं।

Also read: करना है क्विक वेट लॉस,तो अपनाएं ये बेडटाइम रूटीन: Instant Weight Loss

वेट लॉस और केसर की चाय का कनेक्शन 

Weight Loss Tea
Weight loss tea

केसर की चाय में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, इसलिए इसे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना गया है। ऐसा भी माना गया है कि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स से वजन कम करने में मददगार होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स हमारे सेल्स को फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले नुकसान से बचाते हैं। यही नहीं, केसर में सैफरानल, क्रोसेटिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। जिसके कई अन्य हेल्थ बेनिफिट्स हैं।

कैसे बनाएं केसर वाली चाय?

saffron tea
How to make saffron tea

केसर की चाय बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पानी को गर्म करें। अब केसर के दो से तीन धागे इसमें डाल दें। पानी के उबलने पर इस चाय को छान लें। आप इसे ऐसे ही पी सकते हैं या शहद मिला कर सभी इसका सेवन कर सकते हैं। इसे आप एक अन्य तरीके से भी बना सकते हैं। इस दूसरे तरीके के लिए एक कप पानी में दो से तीन केसर के धागे को डाल कर रात भर इसे रखें। सुबह इस पानी को अच्छे से उबाल ले और उसके बाद आप इसे पी सकते हैं। वजन कम करने के साथ ही केसर के चाय के कुछ अन्य फायदे भी हैं। जानते हैं इन फायदों के बारे में।

केसर की चाय के अन्य फायदे

जैसा की पहले ही बताया गया है कि केसर की चाय न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती है। इससे इसे हेल्थ को कई लाभ मिल सकते हैं, जैसे:

  • डिप्रेशन से बचाव– स्टडीज यह बताती हैं कि केसर की चाय तनाव के लक्षणों के उपचार के लिए फायदेमंद है। यह दिमाग के सेरोटोनिन लेवल को भी बढ़ाती है जो मूड, नींद, भूख, मेमोरी आदि को कंट्रोल करता है।
  • हार्ट हेल्थ- केसर की चाय हृदय संबंधी समस्याओं को कम करने के लिए मददगार माना गया है। क्योंकि यह सर्कुलेटरी सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को सही रखने में मददगार है, जिससे हार्ट प्रॉब्लम सही रहती है।
  • मजबूत इम्यून सिस्टम- केसर में राइबोफ्लेविन, बी विटामिन आदि होते हैं, जो हेल्दी इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद है। यह शरीर में इंफ्लेमेशन से फाइट करने में मददगार होती है, जो कई गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है। इसके साथ ही पेट के लिए भी इस चाय को फायदेमंद माना गया है।
Saffron tea
Saffron tea

केसर की चाय के वजन कम करने के साथ ही कई अन्य लाभ भी हैं। केसर की चाय में सेफ्रानल भी होता है, यह एक एंटीऑक्सिडेंट है जो शरीर में एंटीबायरल और एंटीबैक्टीरियल एक्टिविटीज को बढ़ा सकता है। यही नहीं, सेफ्रानल स्लीप क्वालिटी को भी सुधरता है जिससे हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य को लाभ होता है। इसलिए, अगर आप वजन कम करना चाहते हैं और अन्य फायदे भी पाना चाहते हैं तो केसर की चाय को पीना न भूलें।