ट्रेन में रिजर्व सीट पर किसी ने कर लिया है कब्जा तो इन टिप्स से मिलेगी मदद: Train Travel Tips
Train Travel Tips

Train Travel Tips: भारतीय रेलवे यातायात का सबसे महत्वपूर्ण साधन है। रोजाना लाखों लोग ट्रेन का सफर कर अपनी-अपनी मज़िलों तक पहुंचते हैं। ट्रेन में आरमदायक और लंबा सफर करने के लिए लोग टिकट रिजर्वेशन कराते हैं। इसके लिए कुछ समय पहले टिकट बुक करानी होती है। अगर आपने कभी रिजर्वेशन के साथ ट्रेन में सफर किया होगा तो आपको यात्रा करने किए एक कन्फर्म सीट मिलती है, जिसपर सिर्फ आप सफर कर सकते हैं। लेकिन कई बार ऐसा देखने में आया है कि अन्य यात्री आपकी कन्फर्म सीट पर बैठ जाते हैं और उस सीट को छोड़ने से इंकार कर देते हैं। ऐसे में आपको समस्या होती है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक महिला अन्य महिला यात्री की रिसर्व सीट पर लेट गई है। जब उस महिला से सीट छोड़ने के लिए कहा गया तो उसने इंकार करते हुए महिला यात्री को एडजस्ट करने की सलाह दे डाली। अब सवाल ये उठता है कि ऐसे में ये सीट जिसकी है वो क्या करे? तो हम आपको इस लेख में ऐसी स्थिति से निपटने से जुड़ी जानकारी देंगे। क्योंकि अगर आप भी ट्रेन में सफर करते हैं तो हो सकता है आपके सामने भी ऐसी समस्या आ जाए। वैसे तो भारतीय रेलवे की तरफ से शिकायत करने के लिए सुविद्या दी जाती है। लेकिन ये सुविधा कैसे काम करती है आइये जानते हैं।

Train Travel Tips
Train Travel

Also read: रेलवे स्टेशन पर मिलता है 30-40 रुपये में महंगे होटल जैसा रूम, आप भी कर सकते हैं बुक: Travel Tips

इन तरीकों से मिलेगी मदद

  • अगर कोई आपकी रिजर्व सीट पर बैठ गया है तो आपको 139 नंबर पर मैसेज भेजना होगा।
  • मैसेज में SEAT टाइप करने के बाद, पीएनआर नंबर, स्पेस कोच नंबर, सीट नंबर टाइप करें। इसके बाद आपको मैसेज में OCCUPIED BY UNKNOWN PASSENGER लिखना होगा।
  • पूरा मैसेज टाइप करने बाद इसको 139 नंबर पर सेंड कर दें।
  • मैसेज सेंड होने के बाद आपकी समस्या का संधान किया जायेगा।
  • अगर आपको 139 नंबर से जवाब नहीं मिलता है तो आरपीएफ के कंट्रोल रूम 182 पर कॉल कर शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा आप Rail Madad ऐप पर भी आपकी शिकायत कर सकते हैं।
  • इसके अलावा रेलवे ट्विटर यानी एक्स पर भी आपकी मदद के लिए तैयार रहता है। इसके आप एक्स पर भारतीय रेलवे से अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत के बाद वहां तैनात कर्मी आपके पीएनआर से ट्रेन की लोकेशन ट्रैक कर आपकी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...