असम को दो दिन में करें एक्सप्लोर, यादगार रहेगी ट्रिप: 2 Day Assam Itinerary
2 Day Assam Itinerary

पानी का रंग लाल और गुलाबी

लेकिन असम में एक ऐसी नदी है जिसका पानी लाल होता है और दुनिया भर में उसे लाल नदी के रूप में जाना जाता है।

2 Day Assam Itinerary: किसी नदी, समुद्र अथवा झील के पानी का रंग कैसा होता है? यदि आपसे इस तरह का सवाल किया जाए तो आपका सीधा सीधा जवाब होगा नीला या फिर मठमैला। कुछ लोग यह भी कह सकते हैं कि सफ़ेद होता है लेकिन यह शायद ही कोई कहेगा की लाल अथवा गुलाबी होता है। लेकिन असम में एक ऐसी नदी है जिसका पानी लाल होता है और दुनिया भर में उसे लाल नदी के रूप में जाना जाता है। असम की इस नदी को देखने अथवा घूमने के लिए लगभग हर दिन हज़ारों सैलानी आते हैं और इस जगह के बारे में जानने की कोशिश करते हैं।    

Also read: काना राजा-21 श्रेष्ठ लोक कथाएं असम

2 Day Assam Itinerary
Assam Natural Beauty

असम को अपने एतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। यह छोटा सा राज्य बांग्लादेश और भूटान जैसे दो देशों की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं को साझा करता है। जिसकी वजह से इस जगह की जीवंत संस्कृति और  प्राकृतिक खूबसूरती हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करती है। इस जगह को घूमने और देखने की इतनी चीज़ें हैं कि पूरा महीना भी कम पड़ जाए लेकिन हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं जिसे आप महज़ दो दिन में घूम सकते हैं। 

Majuli Beauty
Majuli Beauty

माजुली द्वीप को पूरी दुनिया में एक नदी द्वीप के रूप में जाना जाता है और इस जगह की यात्रा करने की चाह हर सैलानी के मन में रहती है। यह एक हरे भरे पर्यावरण के साथ साथ आपको अनुकूल मौसम उपलब्ध कराता है। यह ब्रह्मपुत्र नदी में एक प्राचीन मीठे पानी का द्वीप है। यह जोरहाट शहर से सिर्फ 20 किमी की दूरी पर स्थित है। 

Jorhat tourism
Jorhat tourism

जोरहाट असम राज्य का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। इस राज्य को अपनी अनोखी संस्कृति के साथ साथ अपने यहाँ स्थित मस्जिदों, बगीचों और चाय बागानों के लिए जाना जाता है। यह असम का सांस्कृतिक और व्यावसायिक केंद्र है। इस जगह को कुछ लोग चाय की राजधानी के रूप में भी सम्बोधित करते हैं। 

Kajiranga National Park
Kajiranga National Park

काजीरंगा नेशनल पार्क देश के सबसे लोकप्रिय पार्क में गिना जाता है। इस जगह पर एक सींग वाले गैंडों की सबसे बड़ी आबादी पायी जाती है। साथ ही साथ काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान तरह तरह की वनस्पतियों और अनेक प्रकार के जीवों के लिए भी जाना जाता है। अपनी असम यात्रा के दौरान इस जगह पर आपको आना ही आना चाहिए।

Natural beauty
Natural beauty

गुवाहाटी हमारे देश के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर स्थित यह जगह तेज़ी से बढ़ते शहरों में शुमार की जाती है। इस जगह पर आकर आपको कई प्राचीन मंदिरों के साथ साथ वन्यजीव अभयारण्य देखने को मिलेंगे। इस जगह पर आकर आप ब्रह्मपुत्र की प्राकृतिक सुंदरता को भी देख सकते हैं। 

हवाई मार्ग से – गुवाहाटी का सबसे नज़दीकी हवाई अड्डा गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है जोकि शहर से महज़ 20 किमी दूर बोरजर में स्थित है। 

ट्रेन से – भारतीय रेलवे का नेट्वर्क पुए देश में फैला है। आप ट्रेन से गुवाहाटी और देश के बाकी हिस्सों में आसानी से पहुंच सकते है। गुवाहाटी जंक्शन ज़ोन का मुख्यालय है।

बस से – असम के लिए बस की सेवाएँ भी बहुत अच्छी हैं। यह देश के सभी प्रमुख सड़कों और राजमार्गों से जुड़ा हुआ है। जिसकी वजह से यहाँ नियमित बसे चलती हैं।