असम में घूमने के लिए 20 खूबसूरत जगहें
असम चारों तरफ से पहाड़ों से घिरा हुआ हैI यहाँ की खूबसूरती और संस्कृति पर्यटकों का दिल जीत लेती हैI यहाँ घूमने के लिए कई सारी जगहें हैंI
Assam Me Ghumne ki Best Jagah: असम एक खूबसूरत पर्यटन स्थल हैI यहाँ घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैंI असम शहर का नाम “आसमा” शब्द से लिया गया है, जिसका अर्थ अब विलुप्त हो चुकी अहोम भाषा में “पीयरलेस” हैI ऐसा भी माना जाता है कि असम नाम संस्कृत भाषा से लिया गया है जिसका अर्थ होता है, वह भूमि जो समतल नहीं हैI असम चारों तरफ से पहाड़ों से घिरा हुआ हैI यहाँ की खूबसूरती और संस्कृति पर्यटकों का दिल जीत लेती हैI यहाँ घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं, आइए उन जगहों के बारे में विस्तार से जानते हैंI
असम में घूमने के लिए 20 खूबसूरत जगह – Famous Places in Assam
| जगह | शहर से दूरी/किलोमीटर |
| माजुली द्वीप (Majuli Island) | 269.3 |
| गुवाहाटी (Guwahati) | 167.7 |
| शिवसागर (Sivasagar) | 287 |
| मानस नेशनल पार्क (Manas National Park) | 299 |
| काजीरंगा नेशनल पार्क (Kaziranga National Park) | 118.3 |
| डिब्रूगढ़ (Dibrugarh) | 362.5 |
| दिसपुर (Dispur) | 161.1 |
| कामाख्या देवी मंदिर (Kamakhya Devi Temple) | 174.1 |
| ओरंग राष्ट्रीय उद्यान (Orang National Park) | 174 |
| नमेरी राष्ट्रीय उद्यान (Nameri National Park) | 146.7 |
| सिलचर (Silchar) | 269.5 |
| सुअलकुची (Sualkuchi) | 197.3 |
| असम राज्य संग्रहालय (Assam State Museum) | 167.3 |
| उमानंद मंदिर (Umananda Temple) | 168.6 |
| क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र (Regional Science Centre Assam) | 157.1 |
| पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य (Pobitora Wildlife Sanctuary) | 132.7 |
| नवग्रह मंदिर (Navagraha Temple) | 168.8 |
| हुल्लोंगापार गिब्बन वाइल्डलाइफ सेंचुरी (Hoollongapar Gibbon Wildlife Sanctuary) | 226.8 |
| हाजो (Hajo ) | 197.9 |
| गुवाहाटी तारामंडल (Guwahati Planetarium) | 167.8 |
माजुली द्वीप (Majuli Island)

असम का माजुली द्वीप प्राकृतिक खूबसूरती के लिए एक प्रमुख पर्यटन स्थल हैI यह दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है और तक़रीबन 452 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ हैI प्राकृतिक खूबसूरती के अलावा, माजुली द्वीप पक्षी प्रेमियों के लिए भी स्वर्ग हैI माजुली द्वीप घूमने के लिए जुलाई से सितंबर तक का महीना सबसे अच्छा माना जाता हैI
प्रवेश शुल्क
माजुली द्वीप 24 घंटे खुला रहता हैI आप यहाँ कभी भी घूमने के लिए आ सकते हैंI यहाँ घूमने के लिए वैसे तो कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता है, लेकिन अगर आप नाव की सहायता से द्वीप तक जाते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 15 रूपए का भुगतान करना पड़ता हैI
गुवाहाटी (Guwahati)

‘गुवाहाटी’ दो शब्दों गुवा और हाट से मिलकर बना है, जिसमें गुवा का अर्थ होता है सुपारी और हाट का अर्थ होता है बाजारI यह शहर विशाल नदी ब्रह्मपुत्र के किनारे पर बसा हुआ हैI प्राचीन कल में गुवाहाटी को प्रागज्योतिस्वर नाम से जाना जाता थाI इस शहर को ‘नॉर्थ ईस्ट इंडिया की सेवन सिस्टर्स’ का प्रवेश द्वार भी कहा जाता हैI
प्रवेश शुल्क
गुवाहाटी घूमने के लिए आपको किसी तरह का कोई भी प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI
शिवसागर (Sivasagar)

शिवसागर, असम का एक सांस्कृतिक शहर है, जहाँ किला और भूमिगत वास्तुकला के साथ-साथ कई मंदिर भी पर्यटन के लिए आकर्षण का केंद्र हैंI यहाँ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में एक पानी की टंकी भी शामिल है, जिसे भोरपुखुरी कहा जाता हैI यह एक मानव निर्मित झील हैI जब आप यहाँ घूमने जाएँ तो इस झील को देखना ना भूलेंI
प्रवेश शुल्क
असम का शिवसागर देखने के लिए किसी तरह का भी प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI
मानस नेशनल पार्क (Manas National Park)

असम में घूमने के लिए मानस नेशनल पार्क एक खूबसूरत स्थान हैI इसे यूनेस्को प्राकृतिक विश्व धरोहर में भी शामिल किया गया हैI यह जगह दुर्लभ सुनहरे लंगूर और मनमोहक लाल पांडा के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैI साथ ही यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी बाघ आबादी का भी घर हैI
प्रवेश शुल्क
यहाँ भारतीय पर्यटकों के लिए प्रति व्यक्ति 50 रूपए और विदेशी पर्यटकों के लिए 500 रूपए प्रति व्यक्ति का भुगतान करना पड़ता हैI इसके अलावा अगर आप यहाँ कैमरा लेकर जाते हैं तो आपको 50 रूपए और वीडियो कैमरा के लिए अलग से 500 रूपए का भुगतान करना पड़ता हैI
काजीरंगा नेशनल पार्क (Kaziranga National Park)

असम का काजीरंगा नेशनल पार्क एक सींग वाले गैंडों की दो-तिहाई आबादी का घर माना जाता हैI इसके अलावा, इस पार्क में दलदली हिरण, हाथी, जंगली भैंस, चीनी पैंगोलिन, बंगाल लोमड़ी, गिब्बन, सिवेट, स्लॉथ भालू, तेंदुए और उड़ने वाली गिलहरियां भी देखने को मिलेंगीI असम में यह पार्क निश्चित रूप से घूमने के लिए एक अच्छी जगह हैI
प्रवेश शुल्क
काजीरंगा नेशनल पार्क में घूमने के लिए भारतीय पर्यटकों को 100 रूपए और विदेशी पर्यटकों को 650 रूपए का प्रवेश शुल्क देना पड़ता हैI
डिब्रूगढ़ (Dibrugarh)

डिब्रूगढ़, असम का सबसे बड़ा शहर हैI डिब्रूगढ़ “भारत के चाय शहर” के रूप में प्रसिद्ध हैI यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए खासतौर पर जाना जाता हैI डिब्रूगढ़ घूमने के लिए केवल भारत से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक यहाँ आते हैंI डिब्रूगढ़ में ही सबसे लंबी ट्रेन सह सड़क बोगबील ब्रिज स्थित हैI मौसम बदलने पर यहाँ बहुत सारे प्रवासी पक्षी भी आश्रय लेते हैंI
प्रवेश शुल्क
यहाँ घूमने के लिए आपको किसी तरह का भी कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI आप यहाँ निशुल्क घूम सकते हैंI
दिसपुर (Dispur)

दिसपुर, असम राज्य की राजधानी है और यह जगह अपने मनोरम दृश्यों, अनूठी परंपराओं और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए जाना जाता हैI दिसपुर की सबसे खास बात यह है कि यह जगह एक चाय नीलामी बाजार के रूप में भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैI यहाँ का मौसम काफी ज्यादा अच्छा होता है और यह साल भर पर्यटकों को अपनी सुंदरता की वजह से आकर्षित करता हैI
प्रवेश शुल्क
इस शहर को देखने के लिए आपको कोई प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI
कामाख्या देवी मंदिर (Kamakhya Devi Temple)

कामाख्या देवी मंदिर भारत के 51 शक्तिपीठों में से एक प्रसिद्ध शक्तिपीठ हैI यह मंदिर नीलाचल पहाड़ियों के ऊपर स्थित है और यह गुवाहाटी का सबसे प्रसिद्ध मंदिर हैI यह मंदिर अपनी अद्भुत तांत्रिक आराधना के लिए तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैI
प्रवेश शुल्क
कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों से किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता हैI यहाँ सुबह 8 बजे से दोपहर के 1 बजे तक और फिर दोपहर के 2:30 बजे से शाम के 5:30 बजे तक दर्शन किया जा सकता हैI
ओरंग राष्ट्रीय उद्यान (Orang National Park)

असम में ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट पर एकांत में बसा ओरंग राष्ट्रीय उद्यान को राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान भी कहा जाता हैI यह उद्यान एक सींग वाले गैंडों का घर हैI यहाँ आने वाले पर्यटकों को यहाँ की मनमोहक और प्राकृतिक खूबसूरती काफी ज्यादा पसंद आती हैI
प्रवेश शुल्क
यहाँ भारतीय पर्यटकों को 20 रूपए और विदेशी पर्यटकों को 250 रूपए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI यह जगह सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तक और फिर दोपहर में 2 से 3 बजे तक ही खुला रहता हैI
नमेरी राष्ट्रीय उद्यान (Nameri National Park)

नमेरी राष्ट्रीय उद्यान अपने शाही बंगाल बाघों, हाथियों व तेंदुए, जंगली सूअर, सांभर और अन्य जानवरों के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैI असम में यह जगह रोमांच से भरपूर हैI यहाँ नामेरी नदी के पास रुकने पर आपको विभिन्न प्रकार की मछलियाँ भी देखने को मिलेंगी, जिनमें गोल्डन महशीर भी शामिल हैI
प्रवेश शुल्क
नमेरी राष्ट्रीय उद्यान में प्रवेश करने के लिए भारतीय पर्यटकों से 20 रूपए और विदेशी पर्यटकों से 250 रूपए का प्रवेश शुल्क लिया जाता हैI
सिलचर (Silchar)

सिलचर, असम के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक हैI सिलचर बराक नदी के तट पर स्थित हैI यह शहर सांस्कृतिक रूप से काफी ज्यादा समृद्ध है और यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती हैI
प्रवेश शुल्क
सिलचर देखने के लिए पर्यटकों से कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता हैI
सुअलकुची (Sualkuchi)

सुअलकुची, असम का एक बहुत ही छोटा और खूबसूरत सा गाँव हैI यह गांव बुनाई और शिल्प कौशल के लिए खासतौर पर जाना जाता हैI यहाँ ही सबसे अच्छी किस्म के रेशम का उत्पादन किया जाता हैI जब आप सुअलकुची गांव घूमने जाएंगे तो आपको यहाँ कई मंदिर, नामघर और मठ दिखाई देंगेI
प्रवेश शुल्क
यहाँ आने वाले पर्यटकों से किसी तरह का भी प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता हैI
उमानंद मंदिर (Umananda Temple)

असम का उमानंद मंदिर मयूर दीप पर ब्रहमपुत्र नदी के किनारे एक छोटी पहाड़ी पर स्थित हैI इस मंदिर को भस्मकला या भस्मकुटा भी कहा जाता हैI यह मंदिर भगवान शंकर को समर्पित हैI असम में घूमने के लिए यह एक मशहूर जगह हैI
प्रवेश शुल्क
उमानंद मंदिर में प्रवेश बिलकुल निशुल्क है, यहाँ आपको कोई भुगतान नहीं करना पड़ता हैI
असम राज्य संग्रहालय (Assam State Museum)

पर्यटकों के लिए गुवाहटी शहर में स्थित असम राज्य संग्रहालय घूमने के लिए एक अच्छी जगह हैI यहाँ आपको प्राचीन इतिहास से जुड़ी बातें और यहाँ की समृद्ध संस्कृति के बारे में जानने का मौका मिलता हैI
प्रवेश शुल्क
यहाँ आप घूमने के लिए सुबह 5:30 बजे से शाम के 6 बजे तक जा सकते हैं और यहाँ किसी तरह का कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र (Regional Science Centre)

क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र यहाँ जवाहर नगर खानापारा में स्थित हैI इस विज्ञान केंद्र की स्थापना सन 1994 में की गई थीI इस केंद्र में भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय के 27 केंद्रों का भी निर्माण किया जा चुका हैI यहाँ आपको कई दुर्लभ उपकरण, मशीनरी, डेमो प्रयोग सेटअप और दुर्लभ विज्ञान उपकरण देखने को मिलेंगेI
प्रवेश शुल्क
यहाँ प्रति व्यक्ति 30 रूपए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता और अगर आप ग्रुप में घूमने जाते हैं तो आपको 20 रूपए का ही प्रवेश शुल्क देना पड़ता हैI
पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य (Pobitora Wildlife Sanctuary)

असम का पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य दुनिया में एक सींग वाले गैंडों का घर हैI यह मोबिगांव जिले में स्थित हैI यहाँ आपको न केवल देश के कुछ दुर्लभ पशु-पक्षी की प्रजातियाँ देखने को मिलेंगी, बल्कि यहाँ आपको बर्फीली हिमालय की चोटियों और अंतहीन ऑर्किड घास के मैदानों का अद्भुत दृश्य भी दिखाई देगाI
प्रवेश शुल्क
पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य में आपको प्रवेश करने के लिए 50 रूपए का भुगतान करना पड़ता है, लेकिन अगर आप यहाँ जंगल सफारी का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए अलग से 800 रूपए का भुगतान करना पड़ता हैI
नवग्रह मंदिर (Navagraha Temple)

असम में चित्रचल नामक पहाड़ी पर नौ खगोलीय पिंडों के रूप में नवग्रह मंदिर काफी ज्यादा प्रसिद्ध मंदिर हैI यह मंदिर आकाशीय पिंडों के रूप में विश्व विख्यात मंदिर है और यह ज्योतिषी और खगोलीय अनुसंधान के लिए बहुत बड़ा केंद्र भी हैI
प्रवेश शुल्क
इस मंदिर को देखने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
हुल्लोंगापार गिब्बन वाइल्डलाइफ सेंचुरी (hoollongapar gibbon wildlife sanctuary)

जोरहाट शहर से लगभग 20 किलोमीटर से भी कम दूरी पर हुल्लोंगापार गिब्बन वाइल्डलाइफ सेंचुरी स्थित हैI यह सेंचुरी एक तरफ ब्रह्मपुत्र नदी और दूसरी तरफ चाय के बागानों से घिरा हुआ है, जिसकी वजह से यहाँ आने वाले पर्यटक इसकी खूबसूरती में खो जाते हैंI
प्रवेश शुल्क
हुल्लोंगापार गिब्बन वाइल्डलाइफ सेंचुरी में आने वाले सभी पर्यटकों के लिए प्रवेश निशुल्क हैI
हाजो (Hajo )

हाजो, गुवाहाटी शहर से तक़रीबन 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैI हाजो ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर स्थित हैI यह एक प्राचीन तीर्थस्थल है और यहाँ सभी धर्मों के लोग आते हैंI इस जगह पर माँ दुर्गा, भगवान शंकर, विष्णु, बुद्ध और प्रमुख मुस्लिम संतों को समर्पित कई मंदिर भी बनाए गए हैंI जब आप यहाँ आएं तो हाजो देखना ना भूलेंI
प्रवेश शुल्क
यहाँ आने पर किसी तरह का कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता हैI
गुवाहाटी तारामंडल (Guwahati Planetarium)

असम का गुवाहाटी तारामंडल खासतौर पर बच्चों और अंतरिक्ष प्रेमियों को काफी ज्यादा आकर्षित करता हैI यहाँ बहुत ही मज़ेदार और इंटरैक्टिव तरीके से ब्रह्मांड के बारे में आश्चर्यजनक तथ्यों को करीब से जानने का मौका मिलता हैI यहाँ सूर्य ग्रहण और उल्का वर्षा जैसी दुर्लभ घटनाओं को देखने के लिए कई तरह के सेमिनार और प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया जाता हैI
प्रवेश शुल्क
यह जगह सुबह 11 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक खुला रहता हैI यहाँ आपको अन्दर जाने के लिए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI यहाँ प्रति व्यक्ति 30 रूपए का प्रवेश टिकट लगता हैI
असम घूमने का सही समय – Best time to visit Assam
अगर आप असम घूमने की योजना बना रहे हैं तो आप यहाँ गर्मी के मौसम में घूमने जाएंI इस समय यहाँ का मौसम घूमने के लिए काफी ज्यादा अच्छा होता हैI अगर आप यहाँ सर्दी के मौसम में घूमने के लिए जाते हैं तो यहाँ इस समय काफी ज्यादा ठंड होती हैI यहाँ जाने के लिए अप्रैल से लेकर जुलाई तक का महीना सबसे अच्छा होता हैI
असम कैसे पहुँचे?
रेल मार्ग से– असम रेल मार्ग से देश के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैI यहाँ का मुख्य रेलवे स्टेशन गुवाहाटी जंक्शन हैI गुवाहाटी के अलावा भी यहाँ और भी कई रेलवे स्टेशन मौजूद हैंI
सड़क मार्ग से– अगर आप सड़क मार्ग से असम पहुंचना चाहते हैं तो आप यहाँ बड़ी आसानी से पहुँच सकते हैंI असम राज्य सभी मुख्य सड़क मार्ग से बेहतरीन तरीके से जुड़ा हुआ हैI आप यहाँ बस सेवा का उपयोग करके भी पहुँच सकते हैंI इसके अलावा आप असम पहुँचने के लिए अपनी गाड़ी व टैक्सी सेवा का भी इस्तेमाल कर सकते हैंI
हवाई मार्ग से – असम का निकटम हवाई अड्डा गुवाहाटी शहर से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और देश के सभी प्रमुख शहरों से यहाँ के लिए फ्लाइट्स चलती हैंI यहाँ पहुँच कर आपको आगे के लिए टैक्सी व बस सेवा का इस्तेमाल करना पड़ेगाI
असम में ठहरने के लिए 5 स्टार होटल
रेडिसन ब्लू होटल
राष्ट्रीय राजमार्ग 37, तेतेलिया, गुवाहाटी, असम
विवांता
613, महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव पथ, रोड, खानापारा, गुवाहाटी, असम
नोवोटेल
जी एस रोड डाउनटाउन दिसपुर, गुवाहाटी,असम
FAQ | असम में पर्यटन स्थलों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
आप, असम 3 से 4 दिन में अच्छे से घूम सकते हैंI
असम में एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए आपको एक लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, इसलिए यहाँ घूमने के लिए आपको ज्यादा पैसों की जरूरत होगीI ऐसे में अगर आप बजट बना कर घूमते हैं तो आप 10,000 रूपए में असम अच्छे से घूम सकते हैंI
असम घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अप्रैल से लेकर जुलाई तक का महीना होता हैI इस समय यहाँ का मौसम काफी ज्यादा अच्छा होता है, जिससे आपको घूमने में आसानी होती हैI
असम में आपको रहने के लिए कई सस्ते और महंगे होटल मिल जाएँगेI आप अपने बजट के अनुसार होटल का चुनाव कर सकते हैंI
असम में आप रात के समय नीलाचल हिल देखने के लिए जा सकते हैंI रात में यह हिल बहुत ही ज्यादा सुन्दर लगता हैI इसके अलावा आप सरायघाट ब्रिज पर लॉन्ग ड्राइव का आनंद उठा सकते हैंI आप चाहें तो रात के समय महाबाहु ब्रह्मपुत्र हेरिटेज सेंटर देखने के लिए भी जा सकते हैंI
असम में ऐसे कई प्रसिद्ध स्थान हैं, जहाँ आप रात में घूम सकते हैंI साथ ही यहाँ आप लॉन्ग ड्राइव का भी आनंद उठा सकते हैं और यहाँ के प्रसिद्ध व्यंजनों का स्वाद चख सकते हैंI
