Railways Rules
Railways Rules

Railways Rules: भारत जैसे विशाल और विविधता से भरे देश में भारतीय रेलवे यात्रा का सबसे लोकप्रिय और सुलभ साधन है। हर दिन लाखों लोग इस माध्यम से सफर करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि भारतीय रेलवे से जुड़े कुछ नियम ऐसे हैं जो न केवल आपकी यात्रा को सहज बना सकते हैं बल्कि कई बार आपकी जेब और समय दोनों को बचा सकते हैं? अगर आप ट्रैवलर हैं और अक्सर ट्रेन से यात्रा करते हैं तो ये पाँच नियम जरूर जान लीजिए। 

भारतीय रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन के नियमों को काफी पारदर्शी बना दिया है। अगर आपने टिकट ऑनलाइन बुक किया है तो इसे यात्रा से 4 घंटे पहले तक कैंसिल किया जा सकता है। वहीं, वेटिंग लिस्ट या आरएसी टिकट अगर कन्फर्म नहीं होता तो अपने आप कैंसिल हो जाता है और आपको रिफंड मिल जाता है। ध्यान दें कि तत्काल टिकट का कैंसिलेशन सीमित स्थितियों में ही रिफंड योग्य होता है और सामान्य टिकट पर भी कटौती के साथ ही पैसे वापस मिलते हैं इसलिए समय रहते निर्णय लें।

Railways Rules
Special facility for women

भारतीय रेलवे महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को विशेष छूट और सुविधा देता है। महिलाओं के लिए कई ट्रेनों में आरक्षित कोच होते हैं और बुज़ुर्गों (पुरुषों के लिए 60 वर्ष से ऊपर, महिलाओं के लिए 58 वर्ष से ऊपर) को किराए में 40% से 50% तक की छूट मिलती है। साथ ही, प्लेटफॉर्म पर व्हीलचेयर, बैटरी कार और सहायक सेवाएं भी उपलब्ध होती हैं जिसके लिए यात्रा से पहले अनुरोध किया जा सकता है।

waiting room and cloakroom
Facilities of waiting room and cloakroom

अगर आपकी ट्रेन लेट है या आप स्टेशन पर समय बिताना चाहते हैं तो रेलवे स्टेशनों पर वेटिंग रूम और क्लॉक रूम का फ्री या नाममात्र शुल्क पर उपयोग कर सकते हैं। क्लॉक रूम में आप अपना भारी सामान जमा कर निश्चिंत होकर शहर घूम सकते हैं। यह खासकर उन ट्रैवलर्स के लिए बढ़िया सुविधा है जो सिर्फ एक दिन के लिए किसी शहर में हैं। उन्हें ज़्यादा समान लेकर इधर इधर घूमने की ज़रूरत नहीं है। 

Travelling
Opportunity to travel again even if you miss the train

अगर आपने कन्फर्म टिकट लिया है और ट्रेन छूट गई है, तो टीटीई को सीट रिपोर्ट न करने की स्थिति में आप अगले स्टेशन से भी यात्रा कर सकते हैं। बशर्ते टीटी ने आपकी सीट किसी और को न दी हो। इसके लिए आपको स्टेशन मास्टर से संपर्क करना होता है। हालांकि, ये सुविधा सीमित है और तत्काल निर्णय लेने की जरूरत होती है। फिर भी, ये नियम कई यात्रियों के लिए मददगार हो सकता है।

आइआर सीटीसी द्वारा चलने वाली ट्रेनों में खाना ऑर्डर करने के लिए अब यात्रियों के पास ऑनलाइन ऑप्शन, एसएमएस और फोन कॉल के जरिए ऑर्डर करने की सुविधा है। अगर आपने प्री-बुकिंग में भोजन चुना है और आपको समय पर खाना नहीं मिला तो आप रिफंड के हकदार हैं। साथ ही, ट्रेन में खराब भोजन पर आप 139 पर शिकायत कर सकते हैं। यात्री की शिकायत का उत्तर तुरंत दिया जाता है।

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...