create emergency financial funds
create emergency financial funds

Overview: बच्चों के फाइनेंशियल फ्यूचर को सुपरसेफ बनाने के तरीके

अगर आप बच्चों का फाइनेंशियल फ्यूचर सुपरसेफ बनाना चाहती हैं तो इसके लिए कुछ आसान तरीके आजमाएं।

Secure Kids Financial Future: हर पैरेंट की यह इच्छा होती है कि उनके बच्चे का भविष्य सुरक्षित हो। खासतौर से, उनके जीवन में एक फाइनेंशियल सिक्योरिटी हो। आज के समय में जब जिंदगी इतनी अनिश्चित हो गई है, तो ऐसे में हर पैरेंट को यही चिंता रहती है कि कल को मेरे बच्चे को किसी भी चीज की कमी ना हो। पढ़ाई हो, सेहत हो या उनका पूरा जीवन, हर कोई चाहता है कि बच्चों को सबसे अच्छा मिले। इसके लिए यह जरूरी है कि हम आज से ही समझदारी से आर्थिक फैसले लेना शुरू करें।

कुछ पैरेंट्स इस बात पर बहुत अधिक ध्यान नहीं देते हैं और यही सोचते हैं कि जब जरूरत पड़ेगी तब पैसे अपने-आप इकट्ठे हो जाएंगे। लेकिन जब वास्तव में यह समय आता है तो अहसास होता है कि समय पर की गई योजना कितनी जरूरी होती है। यही वजह है कि पैरेंट्स को सही तरीके की फाइनेंशियल प्लानिंग की जरूरत होती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने बच्चे के फाइनेंशियल फ्यूचर को आसानी से सुरक्षित बना पाएंगे-

अगर बच्चे के फाइनेंशियल फ्यूचर को सेफ बनाना है तो ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि आप इसकी शुरुआत जल्द करें, क्योंकि फाइनेंशियल प्लानिंग जितनी जल्दी की जाती है, आगे चलकर परेशानी उतनी ही कम होती है। भले ही आप कम पूंजी निवेश करें, लेकिन अगर इसे जल्द किया जाए तो इससे समय के साथ पैसे अपने-आप बढ़ते हैं और फिर आपको एक बड़ी रकम मिलती है। ध्यान रखें कि फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए रकम से ज्यादा समय की अहमियत होती है।

money
money

कुछ लोग बचत करने को ही फाइनेंशियल प्लानिंग समझते हैं। लेकिन बचत करने से पैसे बढ़ते नहीं है और फिर सालों बाद भी पैसे उतने ही रहते हैं। आजकल बढ़ती महंगाई में यह तरीका बच्चों का भविष्य सुरक्षित नहीं करता। इसलिए, लम्बे समय के लिए सही विकल्प का चयन करें। इसके लिए आप एसआईपी, पीपीएफ आदि में इनवेस्ट करें। इनमें कम राशि से भी शुरुआत की जा सकती है। बस इसका मकसद यही है कि पैसा धीरे-धीरे बढ़ता रहे।

बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए उनके नाम पर खाता खोलना यकीनन काफी अच्छा व समझदारी भरा कदम हो सकता है। आप अपने बच्चों के नाम पर छोटे बचत खाते, पीपीएफ खाते या निवेश खाते खोल सकते हैं। इससे ना केवल बचत की आदत भी बनी रहती है, बल्कि बच्चे का भविष्य सुरक्षित होता है। बाद में, बच्चो की पढ़ाई या अन्य जरूरतो के समय पर आपको परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।

money
money

जब बच्चे के फाइनेंशियल फ्यूचर को सिक्योर करने की बात हो तो यह जरूरी है कि बच्चों को भी पैसे संभालने की समझ दी जाए। यह सबसे ज्यादा अनदेखा किया जाने वाला कदम है। अगर बच्चे पैसों की बुनियादी बातें सीख जाएं तो ऐसे में आगे चलकर उन्हें बहुत फायदा होता है। आप उन्हें ना केवल पैसों के महत्व के बारे में बताएं। बल्कि, खर्च और बचत का संतुलन, जेबखर्च का सही उपयोग करना भी सिखाएं।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...