गुड़हल के पौधे में नहीं आ रहे फूल, तो आजमाएं ये टिप्स: Hibiscus Plants Tips
Hibiscus Plants Tips

गुड़हल सात्विक पौधा माना जाता है

आपने यदि अपने घर में गुड़हल का पौधा लगाया है तो उस पौधे में फूल आने का भी आपको बेसब्री से इंतजार होगा।

Hibiscus Plants: वर्तमान में बाग़वानी करना हम सबका पसंदीदा शगल बन गया है। इससे एक तरफ़ जहां हमारे घर के गार्डन और बालकनी सुंदर बनते हैं, दूसरी तरफ़ हमारे मन को भी ख़ुशी मिलती है। यही वजह है कि हम अपने घर के छोटे से हिस्से में तरह तरह के पौधे लगाते हैं। आपने यदि अपने घर में गुड़हल का पौधा लगाया है तो उस पौधे में फूल आने का भी आपको बेसब्री से इंतजार होगा। गुड़हल हमारे घरों में पाया जाना वाला बहुत ही सात्विक पौधा माना जाता है जिस पर लाल रंग के फूल आते हैं। इन फूलों से हमारे घर के गार्डन की खूबसूरती बढ़ती है और आसपास का वातावरण भी काफ़ी सुंदर और सकारात्मक बना रहता है। लेकिन यदि किसी वजह से आपके गुड़हल के पौधे पर फूल नहीं आ रहे हैं तो आपको यह टिप्स अपनाना चाहिए। 

Also read : चाय पसंद है, तो बनाइए इम्युनिटी बूस्ट करने वाली ये 3 तरह की चाय

Hibiscus Plants Tips
Right time to plant hibiscus plant

हर पौधे को लगाने का अपना एक उपयुक्त समय होता है। यदि आप उस समय के अनुसार पौधे को नहीं लगाते हैं तो इस तरह की समस्या आती है। इसलिए पौधे को उनके समय के अनुसार ही आने घर पर गमले आदि में लगाना चाहिए। यदि आप गुड़हल को लगा रहे हैं तो याद रखें कि गुड़हल का पौधा जून से जुलाई के बीच लगाया जाता है और इस समय यह अच्छे से ग्रो करता है। मानसून का समय होने के नाते आपको इसे ज़्यादा पानी आदि भी नहीं देना पड़ता है। फूल समय पर लगाते हैं।  

गुड़हल के पौधे को किसी बंद जगह की बजाय खुली और हवादार जगह पर लगाना चाहिए। यह घर से बाहर खुली जगह पर काफी तेजी से विकसित होता है। क्योंकि यह एक ऐसा पौधा है जिसे भरपूर रोशनी और धूप चाहिए होता है। इसलिए, इसे धूप वाली जगह पर रखना चाहिए। इस पौधे को पूरे दिन में 4 से 5 घंटे अच्छी धूप की ज़रूरत पड़ती ही पड़ती है। इस पौधे के लिए गार्डेन सबसे उपयुक्त जगह हो सकती है, आप इसे अपने टरेस गार्डेन पर भी लगा सकते हैं।  

Take special care of the plant
Take special care of the plant

गुड़हल के पौधे को देखभाल बहुत अच्छी तरह से करनी होती है। इसकी देखभाल में कमी सीधे सीधे इसके ग्रोथ को प्रभावित करती है और इसपर समय से फूल नहीं आते हैं। इसलिए, इस बात को पौधा लगाने से पहले ही सुनिश्चहित कर ले कि आपके पौधे को सही मात्रा में धूप और पानी मिलता रहे। साथ ही साथ समय समय पर कटिंग भी करते रहे ताकि कीड़े आदि नहीं लगे।

गुड़हल का पौधा मानसून में लगाया जाता है जिसकी वजह से कीड़े लगने की सम्भावना बनी रहती है। इसलिए इस के पौधे पर समय समय पर कीटनाशक का छिड़काव करते रहना चाहिए। सात ही साथ इसमें खाद भी डालते रहना चाहिए। जिसके लिए जैविक खाद सबसे उपयुक्त रहती है। यदि पौधा गमले में लग है तो पानी की निकासी की भी अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। 

इस तरह से छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर हम सब अपने घर में लगे गुड़हल के पौधे की देखभाल कर सकते हैं। जिससे इसमें जल्दी फूल उगने लगेंगे।