चाय हमेशा सर्दी खांसी, खतान जैसी परेशानियों में राहत देने वाला होता है। सर्दियों में अदरक वाली चाय शरीर को अंदर से गरमाहट देती है। गर्मियों में इलायची वाली चाय शरीर में उर्जा का संचार करती है। चाय में कुछ मसाले डालकर आप इससे अपनी रोग प्रकतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी भी सुधार सकते हैं। लोकप्रिय सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर फैन्स के लिए इम्युनिटी बूस्ट करने वाली 3 तरह की चाय की रेसिपी शेयर की है। सीखिए और इन्हें अपनी मॉर्निंग टी की रेसिपी में शामिल कर लीजिए।
गुड़वाली चाय
सामग्री-
छोटी इलायची, 6 से 7, काली मिर्च, 8 से 10 काली मिर्च, 1 चम्मच छोटा सौंफ, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, दूध, 2 कप, चायपत्ती, 2 टीस्पून, गुड़, ¼ कप, गुड़, ¼ कप।
विधि–
इलायची, सौंफ, काली मिर्च को क्रश करें। पैन में 2 कप दूध डालें। दूध को उबलने दें। अब अदरक को दूध में कद्दूकस कर डालें। हल्का उबलने पर 2 टीस्पून चाय पत्ती डालें। उबाल आने पर इलायची, सौंफ और काली मिर्च का तैयार मिश्रण डालें। हल्का उबलने दें। गूड़ डालें और एख उबाल आते ही आंच से उतार लें। छानकर सर्व करें।
इस रेसिपी से भी बना सकते हैं घर पर गुड़ वाली चाय
मसाला चाय
सामग्री-
छोटी इलायची, 4, लौंग, 1 से 2, दालचीनी, 1 इंच का टुकड़ा, काली मिर्च, 1, सौफ, चुटकीभर, अदकर, 1 इंच, डेढ़ कप पानी, 1 कप दूध, मसाला चायपत्ती, 1 बड़ा चम्मच, दूध, डेढ़ कप, चीनी, डेढ़ बड़ा चम्मच।
विधि-
छोटी इलायची, दालचीनी, लौंग, काली मिर्च, सौंफ लेकर क्रश कर लें। अब अदरक को भी क्रश कर लें। अब पैन में डेढ़ कप पानी उबालें। इसमें मसाला चायपत्ती डालें। जब पानी अच्छी तरह उबल जाए तो इसमें तैयार किया गया मिश्रण और अदरक डालें। अब 3 से 4 मिनट के लिए उबलने दें। अब दूध डालें, उबलने दें। अब चीनी डालकर उबालें।
पकौड़े, नमकीन के साथ सर्व करें।
कश्मीरी चाय कहवा
सामग्री-
पानी, 3 कप, छोटी इलायची, 8 से 9, दालचीनी, 1 इंच का टुकड़ा, केसर के कुछ धागे, चायपत्ती, 1 टीस्पून, बादाम, 5 से 6, दरदरा कूटे हुए, शहद, ¼ कप।
विधि-
पैन में तीन कप पानी उबालें। इसमें छोटी इलायची और दालचीना डालकर उबलने दें। केसर डालें। थोड़ा उबलने दें। अब चायपत्ती डालकर उबलने दें। बादाम डालें। कुछ उबाल आने पर शहद डालें। इसे छानकर सर्व करें।
देखिए ये वीडियो जो शेफ संजीव कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
ये भी पढ़े-
तो इसलिए पीनी चाहिए सर्दियों में अदरक वाली चाय
