natural skin detox ingredients
natural skin detox ingredients

Overview:

चिलचिलाते सूरज से अपनी स्किन का बचाव करना काफी मुश्किल काम हो गया है। इस मौसम में स्किन रूखी, बेजान होना शुरू हो जाती है।

Glowing Skin in Summer: गर्मी का प्रचंड दौर इस बार काफी लंबा खिंच गया है। ऐसे में चिलचिलाते सूरज से अपनी स्किन का बचाव करना काफी मुश्किल काम हो गया है। इस मौसम में स्किन रूखी, बेजान होना शुरू हो जाती है। इसी के साथ टैनिंग, सनबर्न, मुंहासे और एक्ने जैसी कई स्किन प्रॉब्लम्स भी होने लगती हैं। इन सभी परेशानियों से अपना बचाव करने के लिए आपको कुछ उपाय अपनाने चाहिए। क्या हैं ये टिप्स एंड ट्रिक्स चलिए जान लेते हैं।

Glowing Skin in Summer
It is beneficial to apply sunscreen with at least SPF 30 or more.

यह बात तो हम सभी जानते हैं कि गर्मी के मौसम में घर से बाहर निकलने पर सनस्क्रीन लोशन लगाना जरूरी है। लेकिन अगर आप घर में खिड़की के पास बैठकर काम करते हैं या घर की खिड़की, दरवाजे खुले रखते हैं तो इस सूरत में आपको घर में भी सनस्क्रीन लगाना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार कम से कम एसपीएफ 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन लगाना फायदेमंद रहता है। आपको हर दो घंटे में इसे री-अप्लाई भी करना चाहिए। ब्रॉड स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन इस भीषण गर्मी में आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।

गर्मी के मौसम में आपको अपनी स्किन का दोगुना ध्यान रखना चाहिए। कुछ घरेलू उपाय आपको सनटैन, सनबर्न से बचाते हैं। साथ ही आपके डैड स्किन सेल्स को भी हटाते हैं। दही, एलोवेरा, शहद, कच्चा दूध, खीरा, कच्चा आलू आदि आप अपनी स्किन पर लगाएं। इससे स्किन को ठंडक मिलेगी। जलन और रेडनेस भी खत्म होगी। चंदन, मुलतानी मिट्टी और गुलाब जल को मिलाकर लगाने से आपकी स्किन को ठंडक मिलेगी। इसी के साथ आधा खीरा पीसकर उसमें दो टीस्पून एलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे पर लगाने से भी झुलसी त्वचा को राहत मिलती है।

अगर आप चाहते हैं कि गर्मी में भी आपकी स्किन ग्लोइंग और शाइनी रहे तो आपको उसे नियमित रूप से एक्सफोलिएट करना चाहिए।
skin care tips for rainy season If you want your skin to remain glowing and shiny even in summer, then you should exfoliate it regularly.

​अगर आप चाहते हैं कि गर्मी में भी आपकी स्किन ग्लोइंग और शाइनी रहे तो आपको उसे नियमित रूप से एक्सफोलिएट करना चाहिए। स्किन को एक्सफोलिएट करने से डेड स्किन दूर होती है और स्किन पोर्स खुल जाते हैं, जिससे स्किन पर चमक आती है। वीक में कम से कम दो बार स्किन स्क्रब का यूज जरूर करें। इससे स्किन में नमी लॉक हो जाती है और स्किन हाइड्रेट रहती है।

गर्मी के मौसम में स्किन पर काफी पसीना आता है, जिससे धूल और प्रदूषण स्किन पर ज्यादा चिपकते हैं। इसलिए आपको इस मौसम में दिन में दो से तीन बार या फिर बाहर से घर आने पर हर बार अपना फेस वॉश करना चाहिए। ऐसा करने से स्किन से धूल, प्रदूषण के साथ ही एक्स्ट्रा तेल, पसीना और यूज किए गए स्किन प्रोडक्ट्स भी हट जाते हैं। आपको फेस वॉश हमेशा अपनी स्किन के अनुसार चुनना चाहिए। केमिकल फ्री माइंड फेस वॉश का उपयोग स्किन के लिए अच्छा रहता है।

पानी की कमी आपके शरीर के साथ ही स्किन के लिए भी खतरनाक है। इसलिए अपनी स्किन को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें। दिनभर में पर्याप्त पानी का सेवन करें। इससे स्किन में नमी बनी रहती है। इसी के साथ नारियल पानी, नींबू पानी, एलोवेरा जूस, आंवला जूस आदि नेचुरल जूस का सेवन भी आपकी स्किन को हेल्दी बनाता है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...