जानते हैं कि सर्दियों में क्यों करवाने चाहिए फेशियल: Facial During Winter
Importance of Facial During Winter

Facial During Winter: हम सभी लोग जानते हैं कि फेशियल हमारे चेहरे के लिए कितना जरुरी है। यह हमारे चेहरे की त्वचा को भी एक नई सी चमक देता है। वैसे तो फेशियल महिलाओं को 25 साल की उम्र के बाद से नियमित शुरू कर देना चाहिए। लेकिन अगर आपको नियमित तौर से फेशियल करवाने का समय नहीं मिल पाता तो भी आपको कम से कम सर्दियों में फेशियल करवाना ही चाहिए। ये आपकी सुंदरता को मेंटेन करने के साथ-साथ आपके चेहरे की मांसपेशियों के लिए आवाश्यक है।

Also read : फेशियल हेयर को मेकअप ट्रिक्स से कैसे कवर करें?: Facial Hair Makeup

जबड़े की मांशपेशियां होती हैं मजबूत

सर्दी में बहुत सी महिलाओं को कमजोर जो लाइन की परेशानी होती है। ऐसे में फेशियल बहुत हद तक इस समस्या की रोकथाम के लिए सहायक है। यह आपकी मांसपेशियों को रिलेक्स करेगा। वैसे इस तकलीफ की वेदना केवल वही लोग समझ सकते हैं जो इस तकलीफ से गुजरते हैं। कसरत की कमी और आधुनिक जीवनशैली की वजह से भी यह समस्या होती है। रही बात कसरत करने की तो ठंड के मौसम में अक्सर लोग इसे करने से थोड़ा परहेज करते हैं। आप स्वयं भी अंगुलियों की मदद से फेशियल कर सकते हैं। वहीं आजकल बाजार में एक किस्म का फेस मसाजर उपलब्ध है। इसका उपयोग भी आप आसानी से कर सकते हैं। इसके अलावा आप कुछ और भी फेशियल को आजमा सकते हैं।

डर्माप्लेन फेशियल

यह फेशियल इन दिनों काफी ट्रेंड में है। इसे करवाने से आपकी त्वचा नरम और जीवतं हो जाती है। डर्माप्लेन एक मैन्युअल एक्सफोलिएशन प्रक्रिया है। इसमें त्वचा की सतह को धीरे से शेव करने के लिए एक स्टेराइल सर्जिकल ब्लेड के उपयोग की आवश्यकता होती है, जिससे फाइन हेयर्स के साथ-साथ डैड स्किन की सबसे ऊपरी परत को हटा दिया जाता है, जिससे त्वचा चिकनी, मुलायम और जीवंत होती है। डर्माप्लेन ट्रीटमेंट एक स्पेशलाइज्ड सर्विस है। इसे करवाने से नए सेल्स बनने लगते हैं। वहीं झुर्रियों और फाइन की रोकथाम में भी यह ट्रीटमेंट सहायक है। इससे त्वचा पर एक कुदरती चमक आने लगती है। पिंपल की परेशानी से भी राहत मिलती है। यह फेशियल थोड़ी एडवांस तकनीक वाला है ऐसे में आप किसी बड़े सैलून में जाकर ही इस ट्रीटमेंट को लें।

माइक्रोडर्माब्रेशन फेशियल और हाइड्रा फेशियल

Microdermabrasion Facial and Hydra Facial
Microdermabrasion Facial and Hydra Facial

इन दिनों अगर एक और फेशियल को बहुत पसंद किया जा रहा है तो वह है माइक्रोडर्माब्रेशन फेशियल। यह एक कॉसमेटिक ट्रीटमेंट है इसे करने के लिए मशीन का इस्तेमाल होता है। लेकिन इसके साथ यह समस्या होती है कि जब आप इसे करवाते हैं आपके चेहरे पर एक अलग की किस्म की लालिमा आती है। यह फेशियल बहुत अच्छा होता है इसके अलावा आप हाइड्रा फेशियल का सहारा ले सकते हैं। इसमें उच्च दबाव वाले वाले सक्शन टूल का उपयोग करके त्वचा को साफ और एक्सफोलिएट कर उसमें एंटीऑक्सीडेंट सीरम को डाला जाता है। यह फेशियल पिग्मेंटेशन के लिए वरदान है। इसे करने से आपकी त्वजा बहुत ताजी नजर आती है। यह एक पेनलेस फेशियल है इसे करने में बहुत समय भी नहीं लगता। इससे चेहरे को हाइड्रेशन मिलता है। इसे हफ्ते में एक बार करवाया जा सकता है। ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें तो 25 की उम्र के बाद ही इस तरह का ट्रीटमेंट करवाना चाहिए। हाइड्रा फेशियल से चेहरे पर मुंहासे, एज‍िंग साइंस और डार्क पैच की समस्या दूर होती है। हाइड्रा फेशियल को करवाने में लगभग 30 मि‍नट का समय लगता है। इसे करवाने के बाद आप अपने स्किन टोन में साफ अंतर देख सकते हैं।

ऑक्सीजन फेशियल

चेहरे पर अगर ऑक्सीजन सही रहेगी तो आपका चेहरा कांतिमय नजर आता है। वहीं जब चेहरे के पोर्स में गंदगी जम जाती है तो चेहरे की त्वचा की ऑक्सीजन इस वजह से कम होने लगती है। इसके परिणामस्वरुप फाइन लाइंस और झुर्रियां नजर आने लगती हैं। ऐसे में ऑक्सीजन फेशियल फायदेमंद है। इससे स्किन पोषित नजर आती है। इतना ही नहीं इससे कोलेजन का स्तर भी बढ़ता है। इस फेशियल को एक मशीन के जरिए किया जाता है, इस फेशियल से स्किन भी खुलकर सांस लेती है। अगर आपको ज्यादा मेकअप करना पसंद नहीं है और चाहते हैं कि प्राकृतिक तौर से आप सुंदर नजर आएं तो ऑक्सीजन फेशियल आपके लिए अच्छा रहेगा।

घर पर भी कर सकते हैं फेशियल

इन सभी ट्रीटमेंट के अलावा आप घर में भी अपने स्किन की मसाज कर फेशियल कर सकते हैं। आपको करना यह है कि सबसे पहले अपने चेहरे को किसी भी अच्छे फेसवॉश से धो लें। अगर स्किन बहुत रुखी और बेजान नजर आ रही है तो मलाई लें, उसमें थोड़ा सा नींबू मिलाकर अपने चेहरे की मसाज करें। हल्के हाथों से अपने अंगुलियों से नीचे से ऊपर की ओर चेहरे पर स्ट्रोक्स दें। 10 से 15 मिनिट यह मसाज करने के बाद खुद को रिलेक्स कर अपने चेहरें को पोंछे। आपको हल्के हाथों से इसे टिशू की मदद से पोंछना है। इसके बाद अपने चेहरे को स्ट्रीम दें। और इसे पोंछकर बेसन और दही का फेस पैक लगा लें। स्किन पर सूखने दें। इसके बाद इसे हल्के गर्म पानी से थोड़ा मसाज करते हुए हटा दें।

त्वचा का रखें खास ध्यान

कहते हैं न अपनी सेहत अपने हाथ यही फॉर्मूला खुद को मेंटेन करने के मामले में भी लागू होता है। आप स्वयं को समय दें। अपनी त्वचा को सर्द हवाओं की वजह से प्रभावित होने से बचाएं। यह सच है कि आज के जमाने में भी हर महिला पार्लर नहीं जा सकती। लेकिन स्किन को मॉश्चराइज कर चेहरे को भाप देना। धूप में निकलते समय चेहरे पर सनस्क्रीम लोशन लगाना जैसे काम तो आप कर सकती हैं।