सही दिशा में लगा गुड़हल का पौधा देगा बरकत: Hibiscus for Home
Hibiscus for Home

जानिए गुड़हल का पौधे से जुड़े वास्तु टिप्स

वास्तुशास्त्र के मुताबिक घर में गुड़हल का फूल लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। साथ ही सूर्य भी मजबूत होता है।

Hibiscus for Home: वास्तुशास्त्र के मुताबिक घर में लगे पेड़-पौधे आपको काफी प्रभावित करते है। खासतौर पर पौधे किस दिशा में लगे है। सभी तरह के पौधों के लिए एक खास दिशा होती जहां उन्हें लगाना चाहिए क्योंकि उससे कहीं ना कहीं आपका भाग्य जुड़ा है। घर में हम कई तरह के फूलों के पौधें लगाते है, बात करें गुड़हल के पौधे की, तो ये फूल अपने आप में खास है। कहते है माता लक्ष्मी को भी ये फूल बहुत प्रिय है। वास्तुशास्त्र के मुताबिक घर में गुड़हल का फूल लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। साथ ही सूर्य भी मजबूत होता है। सही दिशा में लगा गुड़हल का पौधा आपको कैसे देगा बरकत, जानते है हमारे इस आर्टिकल में।

सूर्य दोष को करें दूर

सूर्य दोष को दूर करने के लिए गुड़हल बहुत फायदेमंद होता है। घर की पूर्व दिशा में गुड़हल के फूल का पौधा लगाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। गुड़हल के फूलों को स्टडी टेबल पर रखने से बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है

मंगल दोष होगा दूर

Hibiscus for Home
Vastu of Hibiscus for Home

गुड़हल का फूल भी मंगल दोष को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस फूल की तरह मंगल ग्रह का रंग भी लाल है। घर में गुड़हल के फूल का पौधा लगाएं। इससे मंगल दोष दूर होता है। इससे जीवन में आ रही परेशानियां दूर होती हैं। गुड़हल का फूल सूर्यदेव को अत्यंत प्रिय है। गुड़हल के फूल के बिना सूर्य देव की पूजा अधूरी मानी जाती है। जल में गुड़हल के फूल डालकर नियमित रूप से सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए। इससे आपको ऊर्जावान बने रहने में मदद मिलेगी।

मंगलवार के दिन हनुमान जी को लाल गुड़हल का फूल चढ़ाएं। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को गुड़हल का फूल चढ़ाएं। इससे आर्थिक परेशानी दूर होती है। घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

अगर आपके घर में किसी की सेहत खराब रहती है खासतौर पर यदि किसी को आंखों की सेहत से जुड़ी कोई समस्या होती है, तो आप गुड़हल का पौधा किसी मंदिर के आस-पास लगाएं और गुड़हल के फूल मंदिर में ईश्वर को चढ़ाएं या किसी पार्क में रख दें। इस उपाय से आपकी आंखों से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी और घर में खुशहाली बनी रहेगी।

घर की इस दिशा में लगाएं गुड़हल का पौधा

अगर आप गुड़हल के पौधे को घर की पूर्व दिशा में लगाएंगे, तो ये आपके लिए बहुत लाभदायक हो सकता है। इस दिशा में लगा हुआ गुड़हल का फूल धन को आकर्षित करने में मदद करता है और जीवन में समृद्धि बनाए रखने में मदद करता है।

अगर आपका धन व्यर्थ में व्यय होता है और आप इसका कारण पता लगा पाने में असमर्थ हैं तो आपको प्रत्येक शुक्रवार के दिन यह फूल वैभव लक्ष्मी माता को जरूर चढ़ाना चाहिए। इस वास्तु उपाय से आपके घर में धन की वर्षा होगी और सभी कष्टों से जल्द ही मुक्ति मिलेगी।

सकारात्मक ऊर्जा देता है गुड़हल का पौधा

लाल गुड़हल देवत्व का प्रतीक माना जाता है और यह भगवान गणपति और माता काली से जुड़ा होता है। इसी वजह से अगर आप ये फूल गणपति को चढ़ाते हैं, तो ये सुख समृद्धि के द्वार खोलने में मदद करता है। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, स्थिरता और आनंद के लिए आप इस पौधे को धूप वाली खिड़की या बगीचे में लगा सकते हैं।

लाल ही नहीं पीला गुड़हल भी किसी का उत्साह बढ़ाने और आपके घर में सौभाग्य लाने के लिए आदर्श माना जाता है।

Leave a comment