Happiness
Happiness in Life

Happiness: चिलचिलाती धूप, गरमी, पसीना ,पॉल्यूशन, ऊपर से ट्रैफिक जाम, दिन रात बढ़ते खर्चे न जाने कितनी और समस्याओं से घिरे जीवन में खुशियां तो न जाने कहां खो सी गई है। हम अपने जीवन में इतना ज्यादा बिजी हो जाते हैं की हमको अब खुश कब हुए थे ये तक याद नही रहता है। इतनी अफरा तफरी वाली जिन्दगी में एक दिन तो सबको सुकून मिल सके। मार्च के महीने में विश्व स्तर पर खुशहाल दिवस मनाया जाता है।
इस खास दिन की शुरुआत साल 2013 से हुई थी। एक प्रगति शील समाज के लिए खुशहाल जीवन बहुत ज़रूरी है। इसी के तर्क में इंटरनेशनल डे ऑफ़ हैप्पीनेस समाज सेवी जेमी इलियन ने शुरू किया। आपको बता दूं कि यह हर वर्ष 20 मार्च को मनाया जाता है। इस वर्ष इसका थीम “शांत रहो, समझदार रहो और दयालु रहो” है।”
खुशी का महत्त्व आज से ही नही प्राचीन भारत से चला आ रहा है जिसके संदर्भ में एक श्लोक प्रचलित है-
“वदनम् प्रसाद सदनम्, सदयम् हृदयम् सुधमुचो वाचः। करणम् परोपकरणम्, ऐषां तेषानु ते वन्द्या।।”
अर्थात जो व्यक्ती, लाभ-हानि, जीत-हार और सुख-दुःख की भी घड़ियों में भी प्रसन्नता से भरपूर रहते हैं, मधुर-मुस्कान जिनके मुख मण्डल पर सदैव बनी रहती है। वे लोग इस धरती लोक में सदैव वन्दनीय हैं, धन्य हैं और पूज्यनीय हैं। क्योंकि दुनिया में स्वर्ग की स्थापना उन्हीं के कर कमलों से संभव होती है, जो प्रसन्न होते हैं। जैसे अंधेरी रात के बाद सुनहरी सुबह आती है वैसे ही दुःख के बाद सुख आता है।
आपको बताते चलूं की जो देश खुशी की ओर आगे होते हैं वो आर्थिक समाजिक रुप से भी आगे होते हैं। एक अच्छे समाज की परिकल्पना तभी की जा सकती है, जब वो समाज सुख और प्रसन्नता से संपन्न हो। भिन्न-भिन्न देशों में खुशहाली के मापन को देखते हुऐ एक वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट जारी की जाती है जिसमें भारत का स्थान 136 वां है। हर बार की तरह इस बार भी फिर से पांचवी बार फिनलैंड इस श्रेणी में सबसे ऊपर स्थान में है।
इतना ही नही भारत में भी इस दिन के महत्व को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने हैप्पीनेस मिनिस्ट्री की स्थापना की।
वैसे तो खुश रहने के कोई पैमाने नही है। हर व्यक्ती की खुशी के अलग अलग वजह हो सकती है। किसी को खुशी सेल में लगे कपड़ो से मिलती है तो किसी को टाइम पर सैलरी मिलने से ।

सोचने वाली बात है की आखिर दैनिक जीवन में खुश रहने के क्या छोटी छोटी वजह हो सकती हैं। बात जब सुझाव की हो तो गृहलक्ष्मी अपना पिटारा खोल ही देती है।

आइए जानते हैं की आखिर कौन सी वजह से हम आसान तरीके से खुश रह सकते हैं:


1. आज की दुनिया में इंसान के पास सबसे ज्यादा जिस भी चीज की कमी है तो वो है उसका वक्त, लेकिन अगर आप अपने व्यस्त जीवन में थोड़ा सा भी वक्त अपने परिवार के साथ गुजारतें है तो न केवल उनके ही, बल्कि आपको को भी इससे बेहद खुशी मिलेगी।

Happiness
Time to be Happy


2. अगर आप एक शादी सुदा व्यक्ति और आप अपने परिवार को पर्याप्त वक्त नही दे पाते हैं तो आप उनको छोटे मोटे सरप्राइज देकर बेहद खुश कर सकते हैं।

3. आपको बता दूं कि लंबे समय से दूर रहें दोस्तो को बुलाकर एक गेट टुगेदर करके भी आप खुश और तरोताजा महसूस करेगें।

4. वैसे तो कहने की बात नही महिलाए अपनी खुशी खुद ही छोटे मोटी चीजों में खोज ही लेती हैं। फिर भी आप मेकअप, न्यू हेयर कट, नेल एक्सटेंशन करवा के खुशी पा सकती हैं। इतना ही नहीं अगर आप हमेशा बिजी रहती हैं तो हफ्ते में एक दिन वक्त निकाल कर किटी पार्टी करके भी खुश रह सकती हैं।

5. कभी कभी दोस्तो के साथ टूर में जाना भी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है जिससे न केवल आप खुश हो जायेंगे बल्कि आपके अंदर एक नई ऊर्जा का भी अनुभव होगा।

6. सोचिए जब कोई आपकी तारीफ करता है या फिर किसी भी तरह की बधाई देता है तो आपके चेहरे पर एक अलग तरह की खुशी झलक उठती है तो आप भी अपनों को उनकी छोटी-छोटी बातों में उनकी तारीफ़ करके खुशी दे सकते हैं।

7. इसमें तो कोई संदेह नहीं है की भारत अपनी विविधता के लिए जाना जाता है यहां हर माह कोई न कोई त्यौहार होता रहता है तो यह आपके लिए खुश रहने का सुनहरा मौका है। आप हर छोटे बड़े त्यौहार में खुद को एक नया लुक देकर, अच्छे पकवान बनाकर, और अपने सगे संबंधियों के साथ अच्छा समय बिताकर खुश रह सकते हैं।

8.अगर आप नेचर लवर है, तो आप एक पौधा लगाकर उसको हर रोज पानी दें यकीन मानिए यह काम आपको बेहद खुशी देगा।

9. कभी कभी ख़ुद के के आलावा दूसरों के बारे में सोचना भी एक अच्छा कदम साबित हो सकता है। आप किसी जरूरतमंद की मददत करके एक अच्छे मानव का कर्तव्य निभा सकते हैं। ये काम भी आपको बहुत ज्यादा खुशी देगा।

10. कई बार किसी को खुश देखकर भी बहुत खुशी होती है और अगर वो खुशी अपने दी है तो, निसंदेह आपको दोगुनी खुशी होती है। आप अपने परिवार के छोटे मोटे कामों में हाथ बटा सकते हैं तो निश्चित है कि आपकी घर की औरतों को बेहद खुशी होगी।
इन सब के बावजूद खुश रहने और रखने के न जाने कितने ही उपाय है। खुश रहना और घर में खुशहाल माहौल रखना इस हद तक जरुरी है की आपके घर की शांति समृद्धि भी इस पर निर्भर करती है। सोचिए अगर घर में खुशहाल माहौल होगा तो आपके बच्चे बाहर जाने और बुरी संगति से बचेंगे।
गौर करिए अगर आपकी हॉबी ही आपकी पहचान बन जाय तो उसमे क्या बुराई है। आपकी हॉबी निश्चित ही आपको बेहद खुशी देती होगी। अगर आप अपने हॉबी को ही अपना प्रोफेशन बन लेंगे और तब उसमे सफ़लता पाएंगे तो शायद ही इससे बड़ी कोई खुशी आपके जीवन में होगी। हाल ही में टोक्यो ओलैंपिक2020 में गोल्ड मेडल लाने वाले नीरज चोपड़ा जो पेशे से तो एक फौजी हैं मगर उन्होंने अपनी हॉबी को भी नजरंदाज नहीं किया और देश का नाम रोशन किया है। आप भी अपने काम के साथ अपने हुनर को भी महत्त्व देना सीखें।

Leave a comment