सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, घर में बनी रहेगी सुख-शांति: Vastu Shastra Remedies
Vastu Shastra Remedies

Vastu Shastra Remedies: हर किसी का सपना होता है कि वह एक ऐसे घर में रहे जिसका वातावरण बेहद शांत और आरामदायक हो। साथ ही घर में खुशहाली और सुख समृद्धि का वास हो। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का माहौल खुशनुमा बनाए रखने में घर की सकारात्मक ऊर्जा की अहम भूमिका होती है। यदि आपके घर में भरपूर सकारात्मक ऊर्जा होती है तो आप हमेशा तनाव मुक्त रहते हैं। वास्तु शास्त्र में सकारात्मक ऊर्जा और नकारात्मक ऊर्जा का विशेष महत्व है। यदि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ गई है तो इससे आपको बहुत नुकसान होता है। नकारात्मक ऊर्जा के कारण आपको स्वास्थ्य, धन और सुख-शांति से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र में सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। तो आइए जानते हैं पंडित इंद्रमणि घनस्याल से कि घर में सकारात्मक ऊर्जा कैसे बढ़ाएं।

रोजाना करें ये काम

Vastu Shastra Remedies
Vastu Shastra Remedies for Home

वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आपको नियमित रूप से भगवान की पूजा करनी चाहिए। शाम के समय आपको अपने घर के मंदिर में दीपक जलाना चाहिए। धूप और अगरबत्ती जलाने से घर का वातावरण भी शुद्ध रहता है। जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह होते ही आपको अपने घर के सारे खिड़की और दरवाजे खोल देना चाहिए, इससे आपके घर में रोशनी और ताजा हवा प्रवेश करती है। जो सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है। आपको रोजाना अपने घर के मुख्य दरवाजे पर हल्दी से स्वास्तिक बनाना चाहिए तथा मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ थोड़ा जल का छिड़काव करना चाहिए। इससे आपके घर की सकारात्मक ऊर्जा मे वृद्धि होती है। साथ ही शाम के समय में गूगल और लोबान जलाकर पूरे घर में इसका धुआं दिखाना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार करें चीजों का चुनाव

Vastu Shastra Remedies
वास्तु शास्त्र के अनुसार करें चीजों का चुनाव

घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ चीजें बताई गई है। सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए घर में हमेशा समुद्री नमक का पोछा लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधे बताए गए हैं जो सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं। इन पौधों में तुलसी का पौधा,मनी प्लांट और स्नेक प्लांट मुख्य है। इसके साथ ही घर में विंड चाइम लगानी चाहिए। विंड चाइम की घंटियों से निकलने वाली मधुर ध्वनि सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है। सकारात्मक ऊर्जा के लिए घर को हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना चाहिए। तथा अनावश्यक चीजें जो काम में नहीं आती है उनको तुरंत घर से निकाल देना चाहिए।

घर में हमेशा सुबह और शाम के समय धार्मिक संगीत बजाना चाहिए। ओम मंत्र का उच्चारण करना चाहिए इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। शाम के समय आप कपूर जलाकर भी सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकते हैं। शाम के समय घर में बिल्कुल भी अंधेरा नहीं रखना चाहिए क्योंकि अंधेरे वाली जगह नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मेन गेट में घोड़े की नाल लटकाना भी शुभ माना जाता है मान्यता है कि घोड़े की नाल सकारात्मक ऊर्जा को अपनी तरफ आकर्षित करती है। इसके अलावा घर के मुख्य दरवाजे के सामने कुछ भी अनावश्यक सामान नहीं रखना चाहिए। क्योंकि घर के मुख्य दरवाजे से ही सकारात्मक ऊर्जा घर के अंदर प्रवेश करती है। इसके अलावा पक्षियों को दाना खिलाना और पानी पिलाना भी आपके घर में सुख समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाता है।

यह भी पढ़ें: घी के ये उपाय दूर करेंगे जीवन के सभी कष्ट, घर में बनी रहेगी सुख-शांति, जानें कैसे?: Ghee Vastu

Leave a comment