कच्चा सलाद खाते हैं तो हो जाएं सावधान, वरना हो सकते हैं नुकसान: Raw Salad Effects
Raw Salad Effects

Raw Salad Effects: कच्चा सलाद खाना सभी को पसंद होता है। खासकर वे लोग इसका ज्यादा सेवन करते हैं जो कसरत करते हैं और डाइटिंग पर रहते हैं। दरअसल, कच्चा सलाद शरीर में प्रोटीन, मिनरल्स, फाइबर और विटामिन की कमी को पूरा करता है। हम सभी जानते हैं कि कच्चे सलाद का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन फाइबर से भरपूर सलाद का सेवन शरीर को कई तरह की बीमारियों को न्यौता देता है। इसलिए सलाद खाने के जितने फायदे बताए जाते हैं उतने ही उसके नुकसान भी होते हैं। तो चलिए जानते हैं कच्चे सलाद से होने वाले नुकसानों के बारे में…

डाइजेशन में गड़बड़ी

Raw Salad Effects
Raw Salad Effects on Stomach

वजन काम करने वाले या वजन को कंट्रोल में रखने के लिए लोग अकसर ही कच्चा सलाद खाते हैं। कच्चे सलाद में टमाटर, खीरा, सलाद पत्ता, प्याज, गाजर और कई तरह की चीज़ें शामिल होती हैं। कच्चे सलाद में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते है। इसमें मौजूद फाइबर एक तरफ हमारे पाचनतंत्र को दुरुस्त रखता है। वहीं दूसरी ओर अधिक मात्रा में इसका सेवन पाचनतंत्र में गड़बड़ी उत्पन्न कर सकता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए सही नहीं सलाद

pregnant woman
pregnant woman

फूड एक्सपर्ट्स गर्भवती महिलाओं को कच्चा सलाद खाने की सलाह नहीं देते हैं। उनके मुताबिक कच्चा सलाद यानि टमाटर, खीरा, प्याज आदि का सेवन शरीर में सूजन पैदा कर सकता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को सलाद खाने पहले अपने डॉक्टर्स की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

छोटे बच्चों को ना खिलाएं सलाद

अकसर हम बच्चों के हाथों में खीरा या टमाटर पकड़ा देते हैं ये सोचकर कि उनको पोषक तत्व मिलेंगे। लेकिन आपको यही सोच आपके बच्चे के लिए स्वास्थ्य संबंधी परेशानी खड़ी कर सकता हैं। लेकिन, स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार छोटे बच्चों को खीरा और टमाटर का सलाद ज्यादा नहीं खाना चाहिए। यह बच्चों की सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

ऐसे ना खाएं सलाद

सलाद खाने के लिए लोग अकसर उसमें नमक, मसाले और निम्बू का इस्तेमाल करते हैं, जोकि स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। सलाद के साथ कभी भी इन चीज़ों का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आपको बहुत ज्यादा लगे तो काले नमक का बहुत काम इस्तेमाल कर सकते है। फूड एक्सपर्ट्स की मानें तो सलाद का सेवन हमेशा खाना खाने से आधा घंटे पहले या बाद में करना चाहिए। ऐसा करने से आपको खाना खाते समय भूख कम लगती है और आप भोजन में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम लेते हैं। जिससे आपका वजन नियंत्रित रहता है। इसके साथ ही रात में सलाद का बहुत ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...

Leave a comment