shami plant with tulsi plant vastu direction
shami plant with tulsi plant vastu direction

Tulsi Puja Tips: हमारे जीवन में पेड़ पौधों का विशेष महत्व होता है। विज्ञान भी मानता है कि बिना पेड़ पौधों के मनुष्य का जीवन संभव नहीं है। सनातन धर्म में कुछ पेड़ पौधों को बेहद पवित्र व पूजनीय माना गया है, जिनमें तुलसी का विशेष स्थान है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। घर में तुलसी का पौधा लगाना अत्यंत शुभ व पवित्र माना जाता है। तुलसी का पौधा घर पर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख—समृद्धि बनी रहती है।

इसके अलावा नियमित रूप से तुलसी की पूजा अर्चना करने से मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक संपन्नता मजबूत होती है। लेकिन, वास्तु शास्त्र में तुलसी से जुड़े कई ऐसे उपाय भी बताए गए हैं, जिनको अपनाकर विशेष फल की प्राप्ति की जा सकती है। पंडित इंद्रम णि घनस्याल बताते हैं कि तुलसी के सुखी पत्तियों का उपाय जीवन में सुख—समृद्धि, सौभाग्य व खुशहाली लेकर आता है और सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। तो चलिए जानते हैं तुलसी के सूखे पत्ते से जुड़ा यह अचूक उपाय।

तुलसी के उपाय

Tulsi Puja
Tulsi Puja at Home

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आपके घर में तुलसी का पौधा लगा हुआ है, जो सूख गया है तो उसकी सूखी हुई पत्तियों को आप भगवान विष्णु को चढ़ा सकते हैं। इससे श्रीहरि प्रसन्न होकर आशीर्वाद प्रदान करेंगे। तुलसी के सूखी हुई पत्तियों का उपयोग आप श्रीहरि की पूजा में भी कर सकते हैं।

इसके अलावा तुलसी की सूखी लकड़ियां भी शुभ कार्य में उपयोग आ सकती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुलसी की 7 सूखी लकड़ी लेकर उनको कच्चे सूत के धागे से बांधकर एक दीपक तैयार कर लें। इसके बाद इस दीपक को घी में डूबा कर प्रदोष व्रत के दिन किस भी मंदिर में जाकर जला दें। आप चाहे तो अपने घर के मंदिर में ही इसे जला सकते हैं। साथ में भगवान विष्णु से सुख—समृद्धि की कामना करें। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाएंगे और घर में सुख—समृद्धि का वास होगा।

तुलसी पूजन के नियम

Tulsi Puja Tips
Tulsi Puja Rule

धार्मिक शास्त्रों में तुलसी पूजन के नियम बताए गए हैं। कहते हैं कि तुलसी की नियमित पूजा करने से मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की कृपा भी बनी रहती है। परंतु, इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हमेशा स्नान करने के बाद ही तुलसी माता की पूजा करनी चाहिए। तुलसी में अधिक जल अर्पित भी नहीं करना चाहिए। वहीं, सूर्योदय के सयम तुलसी में जल अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। वहीं, रविवार के दिन तुलसी की पूजा नहीं करनी चाहिए। धर्म शास्त्रों के अनुसार, रविवार का दिन मां लक्ष्मी का विश्राम का दिन होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे को घर में हमेशा उत्तर पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है। इससे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

यह भी पढ़ें: महिलाओं के स्वास्थ्य पर असर डालते हैं ये वास्तुदोष, मन रहता है चिड़चिड़ा, ऐसे करें उपाय Vastu Dosh Upay

Leave a comment