Falgun 2025 Vrat-Festival
Falgun 2025 Vrat-Festival

Falgun 2025 Vrat List: अंग्रेजी कैलेंडर की तरह ही हिंदू पंचांग में भी साल के 12 महीने होते हैं, जिसमें हर महीने का विशेष रूप से धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। बात करें फाल्गुन माह की तो यह साल का 12वां और अंतिम महीना होता है। इसके बाद हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो जाती है। शास्त्रों में फाल्गुन महीने का विशेष महत्व बताया गया है। इसे आनंद और उत्साह का महीना कहा जाता है। क्योंकि इस महीने ऐसे कई व्रत-त्योहार पड़ते हैं जो धार्मिक महत्व रखने के साथ ही हर्षोल्लास से जुड़े होते हैं। आइए जानते हैं कब शुरू हो रहा है फाल्गुन का महीना और इस माह कौन-कौन से व्रत त्योहार पड़ेगे।

फाल्गुन महीना 2025 कब से कब तक

Falgun month 2025 Date
Falgun month 2025 Date

हिंदू पंचांग के अनुसार माघ पूर्णिमा के बाद फाल्गुन महीने की शुरुआत गुरुवार 13 फरवरी 2025 से होगी और यह 14 मार्च 2025 तक रहेगा। फाल्गुन के बाद ही चैत्र मास के साथ ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो जाएगी। फाल्गुन के महीने में महाशिवरात्रि, आमलकी एकादशी, होली जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार पड़ेंगे। आइए जानते हैं फाल्गुन महीने में पड़ने वाले सभी व्रत-त्योहार के बारे में।

फाल्गुन माह व्रत-त्योहार

Falgun month 2025 vrat tyohar
Falgun month 2025 vrat tyohar
  1. संकष्टी चतुर्थी:- 16 फरवरी 2025 को संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा, जोकि भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन व्रत रखकर गणपति की पूजा-उपासना की जाती है।
  2. विजया एकादशी:- फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। विजया एकादशी का व्रत 24 फरवरी 2025 को रखा जाएगा और लक्ष्मी नारायण की पूजा की जाएगी।
  3. भौम प्रदोष व्रत:- फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन 25 फरवरी 2025 को भौम प्रदोष व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यतानुसार इस व्रत के प्रभाव से कर्ज और कष्ट से मुक्ति मिलती है।
  4. महाशिवरात्रि:- भगवान शिव को समर्पित सभी व्रत-त्योहारों में महाशिवरात्रि का पर्व सबसे महत्वपूर्ण होता है, जोकि इस वर्ष 26 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा।
  5. फाल्गुनी अमावस्या:- वैसे तो पूरे साल में कुल 12 अमावस्या पड़ती है। लेकिन फाल्गुनी अमावस्या साल की अंतिम अमावस्या होती है। फाल्गुन मास में पड़ने के कारण इसे फाल्गुनी अमावस्या कहा जाता है, जोकि 27 फरवरी 2025 को है।
  6. वैनायकी चतुर्थी व्रत:- 3 मार्च 2025 को वैनायकी चतुर्थी व्रत रखा जाएगा। यह व्रत भी विघ्नहर्ता गणेश को समर्पित होता है।
  7. होलाष्टक:- होली से 8 दिन पूर्व होलाष्टक की शुरुआत होती है और होलिका दहन तक रहता है। होलाष्टक 7 मार्चसे 14 मार्च तक रहेगा और इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित होता है।
  8. दुर्गाष्टमी:- मासिक दुर्गाष्टमी या दुर्गा अष्टमी हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को होती है। फाल्गुन महीने में दुर्गाष्टमी 10 मार्च 2025 को है।
  9. आमलकी एकादशी:- आमलकी एकादशी को आंवला एकादशी या रंगभरी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है इस व्रत के प्रभाव से मोक्ष की प्राप्ति होती है। फाल्गुन महीने में आमलकी एकादशी का व्रत 10 मार्च 2025 को रखा जाएगा।
  10. होलिका दहन:- फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को 13 मार्च के दिन होलिका दहन किया जाएगा। इसी तिथि पर साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगेगा। हालांकि इस ग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं पड़ेगा।
  11. होली:- रंग वाली होली फाल्गुन महीने के आखिरी दिन यानी 14 मार्च 2025 को मनाई जाएगी और इसी के साथ फाल्गुन माह का समापन हो जाएगा।

मैं मधु गोयल हूं, मेरठ से हूं और बीते 30 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और हिंदी पत्रिकाओं व डिजिटल मीडिया में लंबे समय से स्वतंत्र लेखिका (Freelance Writer) के रूप में कार्य कर रही हूं। मेरा लेखन बच्चों,...