शताब्दी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण 27 जुलाई को रात्रि 11:54 मिनट पर शुरू होगा। 28 जुलाई 3ः49 पर समाप्त होगा। सूतक प्रारम्भ होगा दोपहर 02ः54। ग्रहण के समय चंद्रमा श्रवण नक्षत्र में मंगल और केतु के साथ होगा और सूर्य-राहु पुष्य नक्षत्र में।
सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, राहु और केतु का असर मकर एवम कर्क राशि के लिये कुछ समय के लिये परेशानिया ला सकता है। अपने जीवन को तनाव रहित, खुशहाली भरा करने के लिए गुरू-पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण पर जप तप दान का विशेष महत्व रहेगा।
- चंद्र ग्रहण के दिन सूतक से पहले अन्न, जल, वस्त्र, फल, दूध, मीठा, चावल, मिश्री, शंख, सफेद फूल दान करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है।
- चंद्रमा के शुभ प्रभाव प्राप्त करने हेतु चन्द्रमा के मंत्र का जाप करना चाहिये।
- “ऊँ नमः शिवाय” मंत्र का जाप परम फलदाई है।
राशि के अनुसार चंद्र ग्रहण के उपाय
- मेष राशि वालो को मसूर की दाल या लाल कपड़े का दान करना चाहिये।
- वृष्भ राशि वालों को माता लक्ष्मी का पूजन करना चाहिये।
- मिथुन राशि वालों को तनाव दूर करने के लिये गौशाला में दान देना चाहिये।
- कर्क राशि वालों को दूध का दान करना चाहिये।
- सिंह राशि वाले जातको को सूर्य को जल चढ़ा कर गुड़़ का दान करना चाहिये।
- कन्या राशि वालो करे विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करना चाहिये।
- तुला राशि वाले देवी की पूजा करें।
- वृश्चिक राशि वाले हनुमान जी की पूजा करे और लाल वस्त्रों का दान करे।
- धनु राशि वाले जातक घर में समृद्धि के लिये चने की दाल का दान करें।
- मकर राशि वाले जातको के चन्द्र ग्रहण वाले दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिये।
- कुंभ राशि जातक तिल के लड्डुओं का दान करें।
- मीन राशि वाले जातक केले का दान करें।
ये भी पढ़ें –
भगवान शिव के श्रृंगार के पीछे छिपे हैं ये रहस्य, आप अवश्य ही जानना चाहेंगे
जानिए गंगा की कहानी तस्वीरों की जुबानी
जानिए शिव के 18 रूप और नामों की कहानी
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
