मई महीने में लगेगा साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण, जानें भारत में दिखेगा या नहीं?: Chandra Grahan 2023
Chandra Grahan 2023

Chandra Grahan 2023: साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण मई महीने में लगने जा रहा है। इस बार चंद्र ग्रहण बुद्ध पूर्णिमा के दिन लग रहा है, जिससे इसका महत्व और भी अधिक हो गया है। विज्ञान के अलावा धार्मिक शास्त्रों में भी चंद्र ग्रहण का महत्व बताया गया है। विज्ञान में चंद्र ग्रहण को खगोलीय घटना माना जाता है, लेकिन शास्त्रों में इसका काफी महत्व होता है। पंडित इंद्रमणि घनस्याल बताते हैं कि चंद्र ग्रहण के दौरान ग्रह नक्षत्रों में भी बदलाव होता है। वहीं, सूर्य ग्रहण व चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल भी लागू होता है, जिसमें कई कार्य करना निषेध होता है। तो चलिए जानते हैं साल का पहल चंद्र ग्रहण कब लगेगा और क्या यह भारत में दिखाई देगा या नहीं, इसके अलावा सूतक काल समेत चंद्र ग्रहण से जुड़ी सभी प्रमुख बातें।

साल का पहला चंद्र ग्रहण कब है?

Chandra Grahan 2023 May

साल का पहला चंद्र ग्रहण बुद्ध पूर्णिमा के दिन यानी 5 मई, 2023 को लगेगा। इस दिन रात 8 बजकर 45 मिनट से चंद्र ग्रहण शुरू होगा, जो देर रात एक बजे समाप्त होगा। यह चंद्र ग्रहण उपच्छाया रहेगा। वहीं, चंद्र ग्रहण का परमग्रास समय रात्रि 10 बजकर 53 मिनट पर है। चंद्र ग्रहण का सूतक काल समय 9 घंटे पूर्व शुरू हो जाता है। उपच्छाया चंद्र ग्रहण की अवधि 4 घंटे 15 मिनट 34 सेकेंड तक रहेगी।

क्या भारत में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?

Chandra Grahan 2023 May

जैसा कि 5 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण उपच्छाया रहेगा। जिसका अर्थ होता है कि चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर सभी जगह नहीं पड़ेगी। इस कारण यह चंद्र ग्रहण सभी जगहों पर नहीं देखा जाएगा। भारत में भी इस चंद्र ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह चंद्र ग्रहण यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अंटार्कटिका, प्रशांत अटलांटिक और हिंद महासागर पर रहेगा। सूर्य ग्रहण व चंद्र ग्रहण के समय सूतक काल का बड़ा महत्व होता है। सूतक काल में मंदिरों के पट बंद रहते हैं और पूजा पाठ जैसे कार्य भी बंद हो जाते हैं। सूतक काल तब ही मान्य होता है जब ग्रहण दिखाई देता है। जैसा कि यह भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए देश में सूतक काल भी नहीं लागू होगा।

चंद्र ग्रहण पर जरूर करें ये उपाय

Chandra Grahan 2023 May

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस चंद्र ग्रहण प्रभाव भारत में नहीं पड़ेगा। फिर भी इस दौरान कुछ खास उपाय किए जा सकते हैं। ग्रहण काल के प्रभाव से बचने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं। चंद्र ग्रहण के दौरान खाना बनाना और खाना दोनों की मनाही होती है। वहीं, चंद्र ग्रहण के समय पूजा पाठ या धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम करना भी शुभ नहीं माना जाता है। चंद्र ग्रहण के समय भगवान के नाम का जाप करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय कमरे से बाहर नहीं निकलना चाहिए। इस दौरान महिलाओं को अपने पास चाकू, कैंची आदि से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें: हल्दी की गांठ के उपाय लायेंगे आपके जीवन में खुशहाली, होगी आर्थिक उन्नति: Vastu Turmeric Remedies