देव उठनी के दिन क्या खरीदना होता है शुभ
देव उठनी के दिन तुलसी विवाह का भी प्रचलन है इस दिन तुलसी का विवाह करवाया जाता है इसके साथ ही देवों को उठाया जाता है। वहीं मान्यता ये भी है कि इस शुभ दिन के अवसर पर घर पर कुछ आवश्यक चीज़े लानी चाहिए जिससे घर में धन वैभव और खुशहाली आती है। तो चलिए जानते है कि देव उठनी के दिन कौन सी चीज़े घर लानी चाहिए।
Dev Uthani Festival: दिवाली के बाद कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की एकदशी को देव उठनी के नाम से जाना जाता है। इस साल देव उठनी का ये त्यौहार 12 नवम्बर को पड़ने जा रहा है और इस दिन मंगलवार भी है जो कि बेहद शुभ माना जा रहा है। इस तिथि के साथ चातुर्मास का भी अंत हो जाएगा और स्वर्ग के देवी देवता जाग जाते है जिसके साथ शुभ और मंगल कार्य शुरू हो जाते है। इस तिथि के बाद से ही शादी के मुहर्त भी शुरू हो जाते है। देव उठनी के दिन तुलसी विवाह का भी प्रचलन है इस दिन तुलसी का विवाह करवाया जाता है इसके साथ ही देवों को उठाया जाता है। वहीं मान्यता ये भी है कि इस शुभ दिन के अवसर पर घर पर कुछ आवश्यक चीज़े लानी चाहिए जिससे घर में धन वैभव और खुशहाली आती है। तो चलिए जानते है कि देव उठनी के दिन कौन सी चीज़े घर लानी चाहिए।
Also read: इस दिन है तुलसी विवाह, जानिए तारीख, पूजन का मुहूर्त, विधि और महत्व
देव उठनी पर घर लाएं शंख

चातुर्मास काल के दौरान घर में अगर किसी भी प्रकार की कोई नकरात्मक उर्जा घर में प्रवेश कर चुकी है तो एकादशी यानी देवउठनी वाले दिन घर में शंख जरुर लायें। इस दिन घर में शंख लाना बहुत शुभ माना जाता है। घर में शंख की स्थापना करने से घर की नकरात्मक शक्ति खत्म हो जाती है।
लाल कपड़ा

लाल रंग का कपड़ा सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए देवउठनी वाले दिन घर में मंदिर के लिए लाल कपड़ा जरुर लायें और मंदिर की सफाई के बाद उसे मंदिर में जरुर बिछाए। ऐसा करने से देवी देवता प्रसन्न होते है और आपके घर में प्रवेश करते है जिससे आप पर उनकी कृपा होती है।
गाय
अगर आप गाय पालते है तो देवउठनी के दिन अपने घर में गाय लायें। देवउठनी के दिन घर में गाय का आना शुभ माना जाता है। वहीं अगर आप गाय नहीं पाल सकते है तो गाय की प्रतिमा को देव उठनी के दिन घर लायें। गाय के साथ सुख समृद्धि और खुशहाली घर में प्रवेश करती है।
गन्ना
एकादशी के दिन गन्ने की पूजा की जाती है और उसे खाया जाता है। इसलिए देवउठनी वाले शुभ दिन के अवसर पर घर में गन्ना जरुर लायें और उसे मंदिर में रखें। पूजा के बाद सपरिवार गन्ने का सेवन देवउठनी वाले दिन जरुर करें।
फूल

वैसे तो हर पूजा पाठ में फूल घर में आते ही है लेकिन देवउठनी के दिन घर में फूल का लाना बेहद शुभ माना जाता है। जहाँ फूलों की सुन्दरता और महकता होती है वहां देवी देवता भी आकर्षित होते है इसलिए देवउठनी वाले दिन फूल लाकर घर में मंदिर को फूलों से सजाएँ।
देवउठनी वाले दिन इन चीजों का करें दान
देवउठनी वाले दिन कुछ दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। देवउठनी वाले दिन धान, गेहूं, बाजरा, उड़द, वस्त्र, सिंघाड़ा, शकरकंद, गन्ना, हल्दी, शंख और फल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। देवउठनी के दिन इन चीजों का दान करने से घर का आर्थिक विकास होता है और माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
