चाइल्डहुड ट्रॉमा बच्चों के बचपन को कर सकता है खराब, इस तरह करें इसकी पहचान
Childhood Trauma : बचपन में हुई ऐसी घटना, जो आगे चलकर भी आपके जीवन पर असर डालती है उस स्थिति को ही चाइल्डहुड ट्रॉमा कहा जाता है। आइए जानते हैं कैसे करें इसकी पहचान?
Identify Childhood Trauma: बचपन में किसी भी तरह का हादसा आपके बच्चों को चाइल्डहुड ट्रॉमा में डाल सकता है। इसकी वजह से आपके बच्चे के आगे का जीवन काफी कड़वाहट में गुजर सकता है। इसलिए बच्चों को किसी भी तरह के ट्रॉमा से निकालने का प्रयोग करें। चाइल्डहुड ट्रॉमा लोगों का भविष्य खराब कर सकती हैं। इसका व्यवहार बड़े होने पर काफी नजर आता है। ट्रॉमा से गुजर रहे लोगों की पहचान उनके बर्ताव से की जा सकती है। अगर आप ऐसे व्यक्तियों के व्यवहार पर ध्यान देकर आप उनके ट्रॉमा को पहचान सकते हैं। आइए जानते हैं चाइल्डहुड ट्रॉमा की पहचान किस तरह कर सकते हैं?
Also read: गर्मियों में शिशु की त्वचा को दें पोषण से भरपूर मसाज
इमोशनली कनेक्ट न होना

अगर आप किसी भी चीज से या फिर आपका बच्चा आप से इमोशनली कनेक्ट नहीं हो पा रहा है, तो आप समझ जाएं कि वह मानसिक रूप से किसी तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं। ऐसी स्थिति में उनके व्यवहार को समझने की कोशिश करें, ताकि आप उनके अंदर के इस व्यवहार को बदल सकें।
स्ट्रिक्ट चीजें फॉलो करना
अगर आपका बच्चा या आप किसी भी चीज को लेकर पहले से काफी ज्यादा स्ट्रिक्ट हो चुका है, तो समझ जाएं कि ये एक ट्रॉमा का संकेत है। मुख्य रूप से अगर वे समय से सो रहा है या फिर पहले की तुलना में रातभर जग रहा है, तो ऐसी स्थिति में उनके व्यवहार पर ध्यान दें।
परफेक्शन की तलाश

चाइल्डहुड ट्रॉमा से जूझ रहे लोगों हमेशा परफेक्शन की तलाश में जुट जाते हैं। साथ ही वे खुद को और दूसरों को भी परफेक्ट देखना चाहते हैं। अगर उनके आसपास के लोग परफेक्ट नहीं होते हैं, तो वे उन्हें काफी कोसते हैं। अगर आप या फिर आपके आसपास के लोग इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं, तो समझ जाएं की वे चाइल्डहुड ट्रॉमा से गुजर चुके हैं।
विश्वास न करना
यदि आपका बच्चा या फिर आपके पासपास के लोग किसी के ऊपर पूरी तरह से विश्वास नहीं कर पा रहे हैं या फिर हर एक चीज पर सवाल कर रहे हैं, तो हो सकता है कि वे चाइल्डहुड ट्रॉमा से गुजर चुके हैं या फिर गुजर रहे है। ऐसी स्थिति में वे दूसरों पर जल्दी से भरोसा नहीं कर पाते हैं।
