डार्क सर्कल्स को कम करेंगी फेस योगा एक्सरसाइज: Face Yoga for Dark Circles
Face Yoga for Dark Circles

Face Yoga for Dark Circles: आजकल के लाइफस्टाइल के चलते आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स की समस्या आम हो गई है। जिससे छुटकारा पाने के लिए हम कितने ही तरह के घरेलू उपचार करते हैं। लेकिन बावजूद इसके कुछ खास फायदा नजर नहीं आता। ऐसे में योगा आपकी मदद करेगा। इस आर्टिकल में विभूति अरोड़ा द्वारा पीएफए सिग्नेचर फेस योगा एक्सरसाइज बताई गई हैं, जो डार्क सर्कल्स की समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायक है। साथ ही ये गर्दन के नीचे की ढीली त्वचा और जोलाइन फैट को भी फिक्स करती हैं। हाउस ऑफ ब्यूटी के आई मसाजर और अंडर आई क्रीम के साथ आप इन एक्सरसाइज के बेहतर रिजल्ट्स पा सकती हैं।

Also read: सोशल मीडिया पर छाया स्किन आइसिंग का ट्रेंड, एक्सपर्ट ने बताया Face Icing के बारे में असली सच्चाई: Face Icing Trend

आई टैपिंग एक्सरसाइज

Face Yoga for Dark Circles
Eye Taping Exercise
  • इस एक्सरसाइज के लिए आपको अपनी आंखों के नीचे 3 पॉइंट्स को चुनना है। पहला आंखों का अंदरूनी कोना, दूसरा आंखों की पुतली के ठीक नीचे और तीसरा आंखों का बाहरी कोना।
  • अब ऊपरी पलक को उंगली से टैप करते हुए पहले पॉइंट से दूसरे पॉइंट फिर तीसरे पॉइंट तक टैप करें।
  • अब आपको इन 3 पॉइंट्स पर तर्जनी उंगली के साथ टैप करते हुए गोलाकार घुमाएं।
  • इस प्रक्रिया को पहले पॉइंट से तीसरे पॉइंट तक लगभग 6 से 8 बार दोहराएं।
  • इस एक्सरसाइज को पूरा करने के लिए अब अपने अंगूठे बाहर निकालें और उन्हें अपनी आंख के अंदरूनी कोने पर रखें। अब अंगूठे को घुमाएं और अपनी आंखों के झुके हुए कोनों को उठाएं। इन अंगूठों को अपने चेहरे के किनारे से घुमाएं और गर्दन से कॉलर बोन तक ले जाएं और लसीका द्रव (Lymphatic fluid) को बाहर निकालें। इस प्रक्रिया को दो बार दोहराएं।
  • अब अंगूठे से अपनी आंख के ऊपरी पलक के अंदरूनी एक्यूप्रेशर पॉइंट को हल्के से दबाएं। अपनी ऊपरी पलक से लिम्फेटिक फ्लूइड को स्वाइप करें, अपनी आंख को ऊपर उठाएं और अब अपने चेहरे के किनारों से, अपनी गर्दन से नीचे अपनी कॉलर बोन तक ले जाएं। द्रव को बाहर निकालें, इसे अपनी ऊपरी और निचली आंख दोनों से निकाल दें।

अंडर आई बैलेंसर

ये एक्सरसाइज उन लोगों के लिए अच्छी है जिनकी आंखे धंसी हुई हैं या गहरे डार्क सर्कल की समस्या है। ये एक्सरसाइज आंखों के नीचे के हिस्से में ब्लड फ्लो और मांशपेशियां ठीक रहती हैं।

स्टेप्स

  • अपने दोनों अंगूठे को अपने गालों या चेहरे पर कहीं भी रखकर शुरू करें। अब अपनी तर्जनी और मध्यमा उंगली लें और इसे अपने डार्क सर्कल क्षेत्र या आंखों के धंसे हुए एरिया पर रखें।
  • अब आंखों के नीचे के हिस्से की मालिश इस तरह से करें जैसे कि आपकी दोनों उंगलियां पियानो बजा रही हों, ताकि आंखों के नीचे की मांसपेशियों में बैलेंस बना रहे।

आई लिफ्टर

अपनी आंखों के नीचे हाउस ऑफ ब्यूटी फेस ऑयल या हाउस ऑफ ब्यूटी अंडर आई क्रीम लगाकर इस एक्सरसाइज की शुरुआत करें।

स्टेप्स

  • अपने चेहरे पर एक हाथ रखें और दूसरे हाथ की 4 उंगलियों को आंख के कोने पर रखें।
  • अब दूसरे हाथ की तर्जनी और मध्यमा दोनों उंगलियों का उपयोग करके, अपनी ऑर्बिकुलर ओकुली मांसपेशी को ऊपर की तरफ स्वाइप करें और इसे अपने सरे हाथ को नीचे किए बिना इसे आगे ले जाएं।
  • अब इस एक्सरसाइज को दोनों तरफ 12-20-40 बार दोहराएं।

स्लैपिंग पियानो

यह एक्सरसाइज उन लोगों के लिए है जिनके गालों पर बहुत सारी महीन रेखाएं हैं, या गाल लटक रहे हैं।

स्टेप्स

  • सबसे पहले अपने मुंह में हवा भरें।
  • अब अपनी दोनों हथेलियों को अपने हवा से भरे हुए गालों पर रखें और 20 तक गिनते हुए बारी-बारी से अपने गालों पर थपथपाना शुरू करें।
  • याद रखें कि बहुत ज़ोर से थप्पड़ न मारें, बल्कि धीरे-धीरे थपथपाएं। साथ ही जिन लोगों को मुहासों की समस्या है वो इस एक्सरसाइज को न करें।

एयर मूवमेंट

यह एक्सरसाइज उन लोगों के लिए जिनके गाल पिचक या लटक गए हैं। इसको करने से आपके गाल मोटे और उनमें भराव हो जाता है।

स्टेप्स

  • इस एक्सरसाइज के लिए अपने मुंह में हवा भरें, लेकिन बहुत ज़्यादा नहीं। 70 से 80 प्रतिशत हवा को ही अंदर लेना होगा।
  • अब होठों को खोले बिना मुंह के अंदर हवा को बाएं से दाएं दिशा में घुमाएं।
  • इस एक्सरसाइज को 20 बार दोहराएं।

चीकबोन्स और जोलाइन

ठोड़ी के नीचे फैट का जमा होना आपको भद्दा दिखा सकता है। साथ ही ये आपके चेहरे को मोटा और उम्रदराज दिखाता है। इस समस्या से बचने के लिए और इससे छुटकारा पाने के लिए आप इस चीकबोन्स और जोलाइन एक्सरसाइज करें। यह जबड़े को टोन करने और डबल चिन को कम करने के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज है।

स्टेप्स

  • अपनी जीभ को घुमाएं और उसे अपने तलवे से टच करें।
  • अब ऊपर की ओर देखें और 20 तक गिनते हुए रुकें।
  • इस एक्टिविटी को 3 बार दोहराएं।

जौल शेपर (एचओबी सिग्नेचर)

ये एक्सरसाइज गालों, ठोड़ी और गर्दन के नीचे की ढीली त्वचा में कसाव लाने में मदद करता है।

  • इसके लिए अपनी एक कोहनी को दूसरे हाथ के आधार पर रखें और मुट्ठी बनाकर उसे अपने जबड़े के नीचे रखें।
  • अब समान और विपरीत दबाव डालते हुए अपने निचले जबड़े को ऊपर-नीचे हिलाएं। इस प्रक्रिया को 20 तक गिनते हुए दोहराएं।

प्रो टिप

अपनी गर्दन को पीछे की ओर झुकाएं और अपनी मुट्ठी के विपरीत दबाव के साथ धक्का देते हुए छत की ओर देखना शुरू करें।

एयर किसेस

जोलाइन फैट को हटाने के लिए इस एक्सरसाइज को करना फायदेमंद होगा। ये एक बढ़िया एक्सरसाइज होने के साथ ही आपको एक खूबसूरत पाउट भी देगा।

  • इस एक्सरसाइज को अपने होठों को 70 प्रतिशत तक पाउट करके शुरू करें।
  • अपने सिर को झुकाएं और छत की ओर ऊपर की ओर देखें, आप इस एक्सरसाइज के लिए अपनी आंखें बंद कर सकते हैं।
  • 20 की गिनती तक छत की ओर हवा में किस करना शुरू करें।
  • अब पाउट बनाने की कोशिश करें और अपने होठों को जितना संभव हो सके हवा में ऊपर उठाएं, जितना अधिक आप प्रयास करेंगे उतना ही आपका फैट बर्न होगा।
  • आप इस एक्सरसाइज के 20 के 3 सेट्स कर सकते हैं।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...