आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए जरूरी है कि आंखों को काले घेरे से बचाएं और ये तभी हो सकता है जब आप का इस्तेमाल करेगी वो कैसे? आए जानें-
- आंखों के लिए बादाम रोगन काफी फायदेमंद होता है। इसलिए बादामयुक्त अंडर आई क्रीम लगाकर हल्की मालिश करें। रात को सोने से पहलेयह क्रीम पोंछ दें।
- एक अच्छी अंडर आई क्रीम त्वचा को नमी प्रदान करती है व रक्तसंचार को बढ़ाती है।
- आपको काले घेरे मिटाने के लिए कोलोजन, विटामिन सी, के व किनेटिव युक्त अंडर आई क्रीम इस्तेमाल करनी चाहिए।
- सी वीड युक्त क्रीम भी फायदेमंद होती है, क्योंकि यह त्वचा में आसानी से अवशोषित होकर उसकी कसावट व गोरेपन को बनाए रखनेमें मदद करती है।
क्विक टिप्स
अगर कहीं बाहर जाएं तो इमारत या कमरे के भीतर जाने के बाद ही धूप का चश्मा उतारे एकदम अंधेरे से रोशनी में आनेपर कालेघेरे ज्यादा चमकते हैं।
काले घेरों को छिपाना चाहेंतो आंख के नीचे उंगली की मदद से एक बूंद फाउंडेशन लगाएं। इसे भीतरी कोर से शुरू करते हुए त्वचा से एकसार कर दें। नरम व पाॅलिश लुक के लिए हल्केपाउडर का टच दें।
