मां लक्ष्मी के इन मंत्रों के जाप से मिलेगा आर्थिक तंगी से छुटकारा: Hindu Belief
Mata Lakshmi Ji

Hindu Belief: हम सभी ने कभी ना कभी माता लक्ष्मी के विभिन्न मंत्रों के बारे में अवश्य ही सुना है। धार्मिक मान्यताओं के द्वारा सभी मंत्रों की अलग-अलग विशेषताएं होती है। धन की देवी और भगवान विष्णु की पत्नी माता लक्ष्मी को धन, संपदा, वैभव और संपन्नता देने वाली मानी जाती है। शुक्रवार को माता लक्ष्मी का दिन माना जाता है और इस दिन देवी से जुड़े कुछ मन्त्रों का जाप करने से धन-सम्पति और वैभव की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को विशेष रूप से प्रिय होता है और इस दिन वैभव लक्ष्मी के व्रत और पूजन का विधान भी है।

Also read: विष्णु सहस्रनाम में छिपे हैं भगवान नारायण के एक हजार नाम, जानें महत्व, लाभ और जाप विधि: Vishnu Sahasranamam in Hindi

जिससे जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है ऐसा माना जाता है कि नियमित रूप से माता लक्ष्मी के कुछ मन्त्रों के जाप करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। धन संबंधी और किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। मंत्रो का जाप और पूजन करने से धन संपत्ति में वृद्धि होने लगती है साथ ही घर में सुख और समृद्धि आती है। आइए जानते है कुछ ऐसे ही मन्त्रों के बारे में जिनके जप करने से मां लक्ष्मी जरूर प्रसन्न होती हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं भी पूरी करती हैं।

मां लक्ष्मी का बीज मंत्र:

Beej Mantra of Maa Lakshmi
Beej Mantra of Maa Lakshmi

ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।।

मां लक्ष्मी के आशीर्वाद के लिए उनके बीच मंत्र का जाप कमलगट्टे की माला से करना चाहिए। ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः यह माता लक्ष्मी का बीज मंत्र है। इसे धन समस्या दूर करने का मंत्र कहा जाता है। माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। अगर आप किसी भी प्रकार की धन संबंधी चीजों से परेशान है तो मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जप आपको अवश्य ही करना चाहिए। धर्म शास्त्रों में इस मंत्र को काफी लाभकारी बताया है।

मां लक्ष्मी का कर्ज मुक्ति मंत्र:

ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।।

इस मंत्र के बारे में जानते हैं। यह मंत्र कुछ इस प्रकार है, ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:, इस मंत्र का जाप करने से आपकी किसी भी प्रकार की धन समस्या है। उससे आपको छुटकारा अवश्य ही मिल सकता है। नियमित रूप से इस मन्त्र का जाप करने से घर व परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके साथ ही इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति कर्ज लेने से भी बचता है।

मां लक्ष्मी का धन लाभ मंत्र:

या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी। या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥ या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी। सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती॥

अगला मंत्र हैं मां लक्ष्मी का धन लाभ मंत्र। मां लक्ष्मी के धन लाभ मंत्र का जाप करने और देवी को कमल या गुलाबी रंग के फूल अर्पित करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस मंत्र का उच्चारण है, या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी। या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥ या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी। सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती।। इस मन्त्र के जाप करने से घर में हमेशा मां लक्ष्मी का निवास रहता है। माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है और मां के इस मंत्र के उच्चारण करने से घर में किसी भी प्रकार की कोई धन-संपती बाधा उत्पन्न नहीं होती है।

मां लक्ष्मी का कामना पूर्ती मंत्र:

श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा।।

हिन्दू शास्त्रों के अनुसार इस मन्त्र को मां लक्ष्मी का मुख्य मंत्र माना जाता है। इस मंत्र का सही उच्चारण श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा।। है। धार्मिक मान्यताओं के द्वारा इस मंत्र का नियमित जाप करने से माता लक्ष्मी अपने भक्तों से बेहद प्रसन्न होती है और उनकी हर मनोंकामना पूर्ण करती है। माना जाता है कि इस मंत्र का जाप कमलगट्टे की माला से करना चाहिए। इन मन्त्रों के उच्चारन से घर में किसी भी प्रकार की धन संबंधी बाधा उत्पन्न नहीं होती है।

मां लक्ष्मी का ध्यान मंत्र:

ऊँ श्रीं क्लीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

धर्म विशेषज्ञों के द्वारा इस मंत्र के जाप करने से घर की तिजोरी में कभी भी पैसे की कमी नहीं आती है। यह मंत्र कुछ इस प्रकार है, ऊँ श्रीं क्लीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।। प्रतिदिन इस मंत्र का जाप करना लाभकारी माना जाता है। यह भी मान्यता है कि इस मंत्र का 108 बार जाप किया जाए तो यह मंत्र काफी श्रेष्ठ साबित होता है। इस मंत्र के उच्चारण से मानसिक हालत में सुधार होता है। यह कई प्रकार की मानसिक बीमारियों से बचाता है।

इस प्रकार इन सभी मन्त्रों का जाप करने से आपको माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और आपके जीवन में जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान भी होता है। नियमित रूप से इन मंत्रो के उच्चारण से घर में कभी भी कंगाली नहीं होती है। धर्म गुरुओं के द्वारा इन मंत्रों का जाप करने से हर तरह की मनोंकामना पूर्ण होती है। यदि आप भी घर में धन की कमी या किसी भी प्रकार की असफलता से घिरे हुए है तो इन पाँच मंत्रों का प्रतिदिन या नियमित रूप से उच्चारण करें। जिसे जीवन के हर क्षेत्र में बेहद लाभकारी माना जाता है।