om

Hindu Belief: हिंदू धर्म में मंत्रों के जाप का काफी ज्यादा महत्व माना जाता है। लेकिन किसी भी मंत्र के उच्चारण करने से पहले ॐ का उच्चारण किया जाता है। ॐ तीन शब्द से मिलकर बनाया गया है। आप सभी ने भी मंत्र पढ़ने से पहले ॐ का उच्चारण किया होगा। ऐसे में आप सभी के मन में भी इसको लेकर कई सवाल आए होंगे की ऐसा क्यों किया जाता है। ॐ मंत्र से पहले पढ़ने से क्या लाभ होते हैं। लेकिन इसके पीछे की वजह आपको नहीं पता होगी। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं आखिर हर मंत्र के जाप से पहले ॐ का उच्चारण क्यों किया जाता है और इसके पीछे की वजह क्या है, तो चलिए जानते हैं –

मंत्र के जाप से पहले इसलिए किया जाता है ॐ का उच्चारण

Hindu Belief
Hindu Belief- Om Mantra

किसी भी मंत्र के उच्चारण से पहले ॐ का उच्चारण करना बेहद शुभ माना गया है। इससे मन की शुद्धि होने के साथ-साथ मंत्र उच्चारण में गति आती है। इतना ही नहीं मंत्र सिद्ध भी हो जाते हैं। वहीं मंत्रों की शक्ति और तीव्रता भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है इसलिए हमेशा मंत्रों के जाप से पहले ॐ का उच्चारण किया जाता है।

कहा जाता है कि ॐ लगाकर किसी भी मंत्र का जाप करने से हर इच्छा पूरी होती है। ॐ बेहद शक्तिशाली शब्द है। इस वजह से अगर कभी मंत्र पढ़ने में कोई गलती हो जाए तो उसका भी दोष ॐ का उच्चारण करने से नहीं लगता है। यह काफी ज्यादा फायदेमंद भी माना गया है। ॐ का उच्चारण मंत्र की गलतियों को दूर कर देता है। इसीलिए हर बार किसी भी मंत्र के उच्चारण से पहले ओम का उच्चारण किया जाता है।

खास बात यह है कि ॐ शब्द में वेदों का सार समाया हुआ है। इतना ही नहीं इसमें तपस्या करने वालों का और योगियों का भी सार समाया हुआ है। इस वजह से जब कोई भी व्यक्ति मंत्र का जाप करता है और उसके पहले ॐ लगाता है तो उसकी हर समस्या भी दूर होने लगती है। वह कभी भी पाप का भागीदारी नहीं बनता है।

इन शब्दों से बना है ओम

जानकारी के मुताबिक ॐ शब्द तीन अक्षरों से मिलकर बना हुआ है। अ, उ और म ये तीन शब्द ऐसे हैं जिनसे ॐ बनाया गया है। इस एक शब्द को पूरी सृष्टि का प्रतीक माना गया है। भगवत गीता के अनुसार भी मंत्र से पहले ॐ का उच्चारण करना पुण्यकर माना गया है। कहा जाता है कि ओम के उच्चारण से किसी भी व्यक्ति को अत्यंत पुण्य मिलता है।