ॐ शब्द में छुपा है सुख-समृद्धि का रहस्य, जाप करने से दूर होते हैं संकट: Om Chanting Benefits
Om Chanting Benefits

Om Chanting Benefits: पौराणिक काल से ही मंत्रों का उच्चारण करना सेहत के लिए फायदेमंद बताया गया है। मंत्रों के उच्चारण से आस पास का वातावरण भी शुद्ध हो जाता है। मन पर नियंत्रण करके शब्दों का उच्चारण करना ही मंत्र जाप कहलाता है। मंत्र जाप से हमारी मानसिक सेहत अच्छी बनी रहती है। हम सभी यह जानते हैं कि वेदों पुराणों में लिखे गए सभी मंत्रों का जाप ॐ शब्द से शुरू होता है। ॐ शब्द अपने आप में एक बहुत ही शक्तिशाली शब्द है।

जब हम ॐ की ध्वनि करते हैं तो हमारे पूरे शरीर में एक कंपन पैदा होता है जो हमारे मन के सभी विकारों को दूर कर देता है। पुराणों में बताया गया है कि ॐ शब्द के साथ किसी भी मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति होती है। आज इस लेख से हम ॐ शब्द के उच्चारण से होने वाले धार्मिक और वैज्ञानिक लाभ जानेंगे।

Om Chanting Benefits: तीन अक्षरों से मिलकर बना ॐ शब्द

Om Chanting Benefits
Om Word

पंडित इंद्रमणि घनस्याल बताते हैं कि ॐ शब्द के उच्चारण में तीन अक्षरों की ध्वनि निकलती है। ॐ शब्द अ, उ और म् शब्द से मिलकर बना है। ॐ शब्द में अ वर्ण सृष्टि के लिए, उ वर्ण सृष्टि में हमारी उपस्थिति के लिए और म् वर्ण मंत्र की लय के लिए होते है। माना जाता है कि किसी भी मंत्र का जाप ॐ शब्द के साथ करने से हमें त्रिदेवों का आशीर्वाद एक साथ मिलता है।

ॐ शब्द को सभी मंत्रों का बीज मंत्र और ध्वनियों का मूल माना जाता है, क्योंकि सृष्टि के आरंभ में ब्रह्मांड में जो ध्वनि गूंजी वह ॐ की ध्वनि थी। ॐ की ध्वनि से ही संस्कृत भाषा के सभी शब्दों की उत्पत्ति हुई। नियमित ॐ के जाप से व्यक्ति की आत्मा में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है जो व्यक्ति को धर्म की राह पर चलने के लिए प्रेरित करती है।

ॐ शब्द के जाप के धार्मिक और वैज्ञानिक लाभ

Om Chanting
Om Chanting

सनातन धर्म में किसी भी पूजा पाठ को सूर्योदय के समय करना श्रेष्ठ है। इसलिए ॐ शब्द का उच्चारण सुबह उठकर, ध्यान मुद्रा में बैठकर 108 बार करने से घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। घर के वास्तुदोषों को दूर करने में भी ॐ शब्द का उच्चारण लाभकारी है। ॐ शब्द में पूरी सृष्टि समाहित है इसलिए ॐ के उच्चारण से व्यक्ति की स्मरण शक्ति और एकाग्रता बढ़ती है। नियमित रूप से ॐ शब्द का जाप करने से हमारे फेफड़े मजबूत होते है। जिससे सांस संबंधी रोग नहीं होते।

हमारे पूरे शरीर में खून के अच्छे प्रवाह के लिए और हृदय संबंधी बीमारियों से बचने के लिए ॐ शब्द का उच्चारण करना बेहद लाभदायक है। शरीर से जहरीले तत्वों को बाहर निकालने और तनाव से बचने के लिए प्राणायाम करते समय ॐ शब्द का उच्चारण करना चाहिए। साथ ही अनिद्रा जैसी समस्याओं से बचने के लिए रात को सोने से पहले ॐ शब्द का उच्चारण करना बहुत फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ेंः शंख और कुमकुम का यह ज्योतिष उपाय है बेहद कारगर, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत: Shankh Vastu