Bhai Dooj
Bhai Dooj Celebration Credit: Istock

Bhai Dooj 2024 Vastu: दिवाली के बाद आने वाले भाईदूज के त्‍योहार का भाई-बहन के लिए विशेष महत्‍व है। माना जाता है कि इस दिन बहनें अपने भाई को अपने घर न्‍यौता देती हैं और उसके माथे पर तिलक करती हैं। इस दिन विशेष पकवान बनाए जाते हैं। हिंदू मान्‍यता के अनुसार भाई दूज के दिन बहन के घर भोजन करने से भाई के यश और समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। इस दिन बहन विशेषतौर पर अपने भाई के लिए भोजन तैयार करती है और अपने भाई की लंबी उम्र और संपन्‍नता की कामना करती है। आखिर भाई दूज पर ऐसा कौन सा विशेष व्‍यंजन बनाया जाता है, जिसे खाकर भाई सफलता की सीढ़ी चढ़ सकता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में।

Also read: धनतेरस पर निवेश के लिए बेस्ट हैं ये म्यूचुअल फंड्स: Invest on Dhanteras

भाई दूज पर अवश्‍य खाएं ये व्‍यंजन

भाई दूज पर खाएं विशेष व्‍यंजन
Must eat this dish on Bhai Dooj

दिवाली के बाद पड़ने वाली भाई दूज काफी महत्‍वपूर्ण होती है। इस दिन भाई अपनी बहन के घर जाकर भोजन करता है और उसे आर्शीवाद देता है। माना जाता है कि इस दिन बहन के घर खीर-पूड़ी का भोजन अवश्‍य करना चाहिए। इससे भाई और बहन दोनों के घर में कभी भी दरिद्रता नहीं आती और सदैव मां लक्ष्‍मी का आर्शीवाद प्राप्‍त होता है। खीर-पूड़ी के अलावा हलवा-पूड़ी का भोग भी भाई की सफलता में योगदान दे सकता है।

मां लक्ष्‍मी होती हैं प्रसन्‍न

भाई-दूज के दिन बहन के घर भोजन करने से मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होती हैं और बहन के घर भी धन व समृद्धि में कमी नहीं आती। इस दिन यदि आप बहन के घर न जा पाएं तो बहन को अपने भाई के लिए मिठाई या खाना भिजवाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी का आर्शीवाद सदैव भाई-बहन पर बना रहता है।

चित्रगुप्‍त और यमदूत की करें पूजा

ये दिन भाई-बहन के लिए बेहद शुभ माना गया है। इस दिन भाई-बहन को मिलकर चित्रगुप्‍त और यमदूत की पूजा करनी चाहिए। बहन अपने भाई की लंबी आयु के लिए यमराज की पूजा करती है। भाई के माथे पर तिलक लगाने के बाद भाई बहन को एक साथ भोजन करना चाहिए। ता‍कि भाई के सारे कष्‍ट दूर हो जाएं और उसके जीवन में खुशहाली आए।

क्‍या है मान्‍यता

भाई दूज पर खाएं विशेष व्‍यंजन
what is recognition

हिंदू मान्‍यता के अनुसार जो भाई बहन इस दिन यमुना जी में स्‍नान करते हैं वह दीर्घायु हो जाते हैं। इस दिन को यम द्वितीय के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन बहन यमुना से अपने भाई यम को अपने घर बुलाकर सत्‍कार किया था और तिलक कर स्‍वादिष्‍ट खीर-पूड़ी का भोग लगाया था। तब से इस दिन बहन भाई को अपने घर बुलाकर खीर-पूड़ी अवश्‍य खिलाती है।

Also read: इस धनतेरस सोने के साथ खरीदें ये चीजें, घर में खूब बढ़ेगी धन समृद्धि: Auspicious Things To Buy On Dhanteras 2024

भाई देता है उपहार

वैसे तो भाई अपनी बहन को उपहार में कुछ भी दे सकता है लेकिन इस दिन यदि भाई बहन को वस्‍त्र या आभूषण देता है तो उसके घर कभी भी धन की कमी नहीं होती। उसका भंडार हमेशा भरा रहता है। इस दिन बहन को सोने या चांदी का आभूषण देने से भाई की उन्‍नती होती है। इस महंगाई के जमाने में  भाई अपनी सामर्थ्‍य के अनुसार बहन को नकद उपहार और आर्शीवाद भी दे सकता है।